आंदोलन, मुद्दे, मांगे, आश्वाशन, छल, कपट और विकास इन सब को एक तरफ़ कर अंत में धर्म और जाति के भेद को जगाकर सारी पुरानी बातें भुलाकर नेता सत्ता में लौट आएंगे। क्योंकि जनता कि यादाश्त बड़ी कमज़ोर है।
कृष्ण कुमार जानू जी, राजनीति में ‘पद’ भले मिल जाए, पर असर तभी होता है जब सत्ता आपको गंभीरता से ले।
फ़िलहाल स्थिति यह है कि प्रदेश सरकार ‘संकल्प से सिद्धि’ की ओर नहीं, बल्कि ‘सलाह से साज़िश’ की तरफ़ बढ़ रही है!
जहाँ सलाह चुनिंदा चाटुकार अफ़सर और स्वघोषित थिंक टैंक की सुनी जा रही है — न कार्यकर्ताओं की, न अध्यक्ष की, और न ही दोनों डिप्टी CM की!
तो जानू जी, सलाह मुफ़्त है — फिलहाल गर्मी ज़्यादा है, ठंडा पानी पीजिए… और जब चुनाव आएगा, तब कार्यकर्ताओं की अहमियत फिर याद आएगी!”
“हम से कहा गया था मशवरा दो,
अब कहा जा रहा है चुप रहा करो।”
जो सर उठाए वो सियासत में ग़ैर हो जाता है,
हुक्मरानों के दरबार में बस ‘हाँ’ बोलने वाला ही ख़ास होता है!”
#Rajasthan
RAS मैन्स के अभ्यर्थियों!
हिम्मत रखो, हताश न हो!
बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष @madanrrathore जी ने मुख्यमंत्री @BhajanlalBjp को सद्बुद्धि देने के लिए यज्ञ में आहुति देना आरम्भ कर दिया है।
सायद चमत्कार हो जाए और प्रवेश पत्र जारी करने के बाद भी परीक्षा पोस्टपोंड कर नई तिथि जारी कर दे।
#RASMAINSPOSTPONE
सरकारें बदलती हैं, रवैया नहीं। विपक्ष में रहते हुए बेरोजगारी पर बड़े-बड़े वादे करने वाले नेता सत्ता में आते ही यू-टर्न ले लेते हैं। दरअसल, यह सियासत की पुरानी फितरत है।
(तस्वीर भाजपा घोषणा पत्र से)
यह भी पहली बार हो रहा है-
-जब 2 डिप्टी सीएम
-40 विधायक
-भाजपा प्रदेश अध्यक्ष
हजारों युवाओं के अनुरोध के बाद भी सरकार किसी की नहीं सुनकर अपनें मन की कर रही है। तो क्या सरकार में इन सबकी कोई सुनवाई नहीं?
#RASMAINSPOSTPONE#RAS_MAINS_स्थगित_करो
RAS परीक्षा की तारीख को लेकर जो असमंजस है उस पर सरकार की चुप्पी और भीतर तालमेल की कमी का खामियाजा युवाओं के भविष्य पर पड़ रहा है।
अभ्यर्थियों की मांग के प्रति संवेदनहीनता दिखाई जा रही है और एक भ्रम की स्थिति पैदा हो गई है। भाजपा सरकार भर्ती परीक्षाओं और युवाओं के भविष्य को लेकर असंवेदनशील और गैर-जिम्मेदार रवैया अपना रही है।
चूँकि पूर्व में घोषित परीक्षा की तिथि निकट है, इस मुद्दे पर स्पष्ट निर्णय लिया जाना चाहिए और धरने पर बैठे अभ्यर्थियों से संवाद कर समाधान निकालना चाहिए।
@BJP4Rajasthan जो ज़िंदा है उनकी वेदनायें तो दिख नहीं रही ना। RU की धरती पर आज RAS अभ्यर्थियों का कत्लेआम हुआ है।उनको झूठे वादों के विश्वास में लेकर आश्वासनों के खंजर से मारा गया है। ये मंजर भी इतिहास के पन्नो में रक्त से लिखा जाएगा। भूलेंगे नहीं।
#RAS_First_Grade_स्थगित_करो@madanrrathore
फर्स्ट ग्रेड अभ्यर्थियों और RAS के अभ्यर्थियों की मांगों पर जल्द वार्ता करके सरकार को फैसला लेकर के बेरोजगारों को इस असमंजस से राहत प्रदान करे!!
इस गर्मी और धूप में आप सब AC की हवाओं में बैठे हो तो युवा सड़क पर??
#फर्स्ट_ग्रेड_एग्जाम_डेट_परिवर्तन_करो#RASMAINSPOSTPONE2025
राजस्थान का युवा वर्ग राजस्थान प्रशासनिक सेवा (RAS) मुख्य परीक्षा 2024 की तैयारी में दिन-रात जुटा हुआ है। ये युवा न केवल अपने सपनों को साकार करने के लिए मेहनत कर रहे हैं, बल्कि प्रदेश की सेवा और समाज के उत्थान के लिए अपने कदम आगे बढ़ा रहे हैं। उनकी यह लगन और समर्पण राजस्थान के उज्ज्वल भविष्य की नींव है। किंतु, कुछ अपरिहार्य परिस्थितियों ने इन अभ्यर्थियों के सामने ऐसी चुनौतियाँ खड़ी कर दी हैं, जिन्होंने उनकी तैयारी को प्रभावित किया है। परीक्षा तिथि आगे बढ़ाना कतई उचित नहीं होता है लेकिन वर्तमान में, RAS की पूर्ववर्ती भर्ती प्रक्रिया अभी तक पूर्ण नहीं हो पाई है। इस देरी के कारण अभ्यर्थियों के मन में अनिश्चितता और मानसिक दबाव बना हुआ है। साथ ही, हाल ही में भारत-पाक सीमा पर उत्पन्न तनाव के दौरान कई सरकारी कर्मचारी और अभ्यर्थी अपनी ड्यूटी में व्यस्त रहे। इस कठिन समय में उन्हें अपनी पढ़ाई के लिए पर्याप्त समय नहीं मिल पाया। इन परिस्थितियों ने मेहनती और प्रतिबद्ध अभ्यर्थियों को भी अपनी पूरी क्षमता से तैयारी करने से वंचित कर दिया।
प्रदेश सरकार से सविनय निवेदन है कि राजस्थान के इन होनहार युवाओं की भावनाओं और उनकी जायज माँगों का सम्मान करते हुए RAS मुख्य परीक्षा 2024 की तिथि को कुछ समय के लिए आगे बढ़ाने का निर्णय लिया जाए। यह कदम न केवल अभ्यर्थियों को उनकी तैयारी पूर्ण करने का उचित अवसर प्रदान करेगा, बल्कि उनके साथ न्याय सुनिश्चित करेगा।
@RajCMO
किसको लगता है कि फर्स्ट ग्रेड और 2nd ग्रेड की इस कम पदों की भर्ती के बाद में जल्द ही मतलब
2026 में नई भर्ती और अच्छी भर्ती खूब सारे पदों पर सरकार बेरोजगारों के सामने रखेगी..??
किसी को उम्मीद है..??
#फर्स्ट_2ndग्रेड_पद_बढ़ाओ#फर्स्ट_ग्रेड_एग्जाम_डेट_परिवर्तन_करो
ऐसा लग रहा है कि राजस्थान सरकार युवाओं के भविष्य एवं भर्ती परीक्षाओं को लेकर बिल्कुल भी गंभीर नहीं है।
सरकार के दोनों उपमुख्यमंत्री एवं तमाम विधायकों ने RAS भर्ती परीक्षा को लेकर मुख्यमंत्री को पत्र लिखे। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने प्रदर्शनरत अभ्यर्थियों से कह दिया कि आपका काम हो जाएगा और उनकी भूख हड़ताल खत्म करवा दी। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष की बात के मायने होते हैं।
इस सब से अभ्यर्थियों में माहौल ऐसा बन गया कि परीक्षा की तारीख आगे बढ़ेगी जिसके कारण उन्होंने अपनी तैयारी उसी अनुरूप कर दी। परन्तु RPSC ने परीक्षा की तारीख आगे नहीं बढ़ाई है जिससे अभ्यर्थियों में कन्फ्यूजन की स्थिति है।
क्या भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री से बात किए बगैर ही ऐसा वादा कर दिया? क्या भाजपा प्रदेश अध्यक्ष, उपमुख्यमंत्रियों एवं मुख्यमंत्री के बीच इतनी संवादहीनता है कि हजारों युवाओं के भविष्य को लेकर किए गए उनके वादे की कोई गंभीरता नहीं है? इतने जरूरी विषय पर उपमुख्यमंत्री केवल पत्र क्यों लिख रहे हैं जबकि उन्हें तो मुख्यमंत्री से मुलाकात कर फैसला करवाना चाहिए।
भाजपा अपनी अंदरूनी राजनीति में चाहे कितनी भी उलझे परन्तु युवाओं के भविष्य के साथ ऐसी खिलवाड़ कैसे की जा सकती है? मुख्यमंत्री जी को इतनी गर्मी में धरने पर बैठे अभ्यर्थियों से बात कर जल्द से जल्द फैसला करना चाहिए। @RajCMO
RAS मुख्य परीक्षा 2024 को लेकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ जी द्वारा युवाओं को आश्वासन दिया जाता है और RPSC की और से अलग ही निर्देश जारी होते है। भाजपा अध्यक्ष ने प्रदेश के युवाओं को गुमराह क्यों किया?
सरकार को प्रदेश के युवाओं के सामने आई इस असमंजस की स्थिति को दूर कर अपनी स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए।
#RASMAINSPOSTPONE