जब से जदयू बनी हैं तब से इसी पार्टी में प्रतिबद्धता एवम निष्ठा के साथ हूँ, यानि की 20 साल हो गए।
अब पिंगल पढ़ना शुरू करूँ ना, मिर्ची नहीं ना लगेगा आपको..??
निविदा - निविदा - निविदा
26 साल में तीसरे दफे निविदा देख रहा हूँ..!!
बचपन से यहीं बस सुन रहा हूँ, सिर्फ निविदा ही होगा कि कभी बनेगा भी..??
#MadhepuraLoksabha#Saharsa#Bihar
1976 में,जयप्रकाश नारायण जी के संपूर्ण क्रांति आंदोलन में आदरणीय नीतीश कुमार जी, एक प्रमुख नेता के रूप में उभरे थे। पुलिस उन्हें खोज रही थी हालांकि पुलिस के पास नीतीश जी की कोई तस्वीर नहीं थी। कोई इंटरनेट नहीं था और इसलिए, किसी नेटवर्क पर तस्वीरें साझा करने का कोई साधन भी नहीं था। फिर भी, पुलिस गांव में इकट्ठे हुए जेपी कार्यकर्ताओं के समूह से नीतीश जी को पकड़ने में कामयाब रही थी क्योंकि उनके मुखबिर ने नीतीश जी की एक विशिष्ट विशेषता - उनकी कलाई के अंदर की ओर घड़ी पहनने की आदत - की ओर इशारा किया था।
दशकों हो गए हैं और नीतीश जी, जो अब बिहार के सबसे लंबे समय तक मुख्यमंत्री रहे हैं, अभी भी उसी तरह अपनी घड़ी पहनते हैं।
#NitishKumar #Bihar
सात निश्चय के अंर्तगत #मधेपुरा नगर परिषद क्षेत्र से जल निकासी हेतु सेंटेज सहित कुल राशि 72 करोड़ 32 लाख रूपए की स्टॉर्म वॉटर ड्रेनेज सिस्टम योजना की स्वीकृति कल के कैबिनेट बैठक में दी गई है।
मधेपुरा नगर परिषद के तमाम निवासियों के तरफ से मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार जी के प्रति आभार व्यक्त करता हूँ।
#NitishKumar #Bihar #Madhepura
एक तो #मधेपुरा से #पटना जाने के लिए मात्र एक ट्रैन है, 18625 - Purnia Court- Hatia Express, वो भी (रात कहूं या सुबह) के 3:10 AM पर, स्टेशन पर लाइट की व्यवस्था ना के बराबर, शेड भी ना के बराबर, बारिश के मौसम में भींगना तय है।
मधेपुरा में स्टॉपेज है मात्र 2 मिनट का, अब अगर सामान नहीं है और नसीब से जिस डिब्बे में आपका टिकट है वो सामने या पास में हो तब तो आप अपने सीट तक पहुंच जाएंगे वरना किसी भी डिब्बे में चढ़ना आपकी विवसता बन जाएगी।
मधेपुरा स्टेशन पर ना कोई डिस्प्ले है, जो बताए कि कौन सी बॉगी कहाँ लगने जा रही है।अक्सर यात्रीगण या कई दफ़ा ख़ुद मैं भी किसी अन्य डब्बे में चढ़ कर सहरसा पहुँचता हूँ और वहां अपने बॉगी, अपने सीट पर बैठ पाता हूँ।
मधेपुरा से सहरसा पहुँचने में ट्रैन कम से कम 30 मिनट लगाती है अब रेलवे मंत्रालय ही बताए कि कैसे 10 मिनट में ही बर्थ पर पहुंच जाएं..??
@AshwiniVaishnaw जी, कम से कम सुविधा बढ़ाने में दिक्कत है तो ट्रैन का स्टॉपेज टाइम ही 2 मिनट से 5 मिनट करवा दें..!!
#Railway @RailMinIndia #Bihar #Madhepura @ECRlyHJP
वैसे तो धौनी से बहुत कुछ सीखा जा सकता है पर ये जुनून है। पुरानी चीजों को सहेज कर रखना मुझे भी पसंद है पर ये कुछ अलग है।
महेंद्र सिंह धौनी के राँची फ़ार्म हाउस में बने गैराज में रखी बाइक और कार देख, उनकी दीवानगी बखूबी समझी जा सकती है।
#MahendraSinghDhoni
#श्रावण_मास में श्रद्धालुओं के उत्साह देखने लायक है। कल सहरसा जाने के क्रम में सड़क किनारे इस तरह का नजारा आम था।
महेशखूंट (खगड़िया) से आगे बी.पी.मंडल सेतु का ये दृश्य 😊
#सोमवार#Bihar
आज सहरसा के जिला परिषद प्रांगण में कोशी (सहरसा, मधेपुरा, सुपौल) के प्रमंडलीय स्तर समीक्षात्मक बैठक में प्रदेश अध्यक्ष श्री @UmeshSinghJDU जी के अध्यक्षता में शामिल हुआ।
#JanataDalUnited
भाजपा की तरफ़ से निकाले गए प्रदर्शन में एक भी शिक्षक का शामिल नहीं होना, ये बतलाता है कि शिक्षक जानते है उनके हमदर्द कौन है।
#शिक्षक_भर्ती@VijayKChy#Bihar
हमारे समाज की यह विडम्बना है कि व्यक्ति की पहचान उसके कुल, जाति, क्षेत्र व संप्रदाय से की जाती है।
सही मायने में व्यक्ति की पहचान उसके गुणों और अवगुणों से होनी चाहिए।
#बिहार में विपक्ष के विधायकगण लगातार सदन का अपमान कर रहे है, मर्यादा का उल्लंघन कर रहे है।
सुरक्षा कर्मी से उलझना, टेबुल कुर्सी पटकना, कागज के टुकड़े उड़ाना, ये सब सही नहीं है।
एक दिन के सत्र संचालन में करीब 8-10 लाख रुपये खर्च होते हैं। ये आम पब्लिक का ही पैसा है और आम पब्लिक के सवाल-जवाब ही नहीं होने दिया जा रहा है।
बिहार के हर जिला का सवाल हो या फिर #शिक्षक_भर्ती को लेकर कोई सवाल है अगर सरकार के तरफ से जवाब सुनेंगे ही नहीं तो पता कैसे चलेगा कि सरकार क्या कर रही है।
इतना तो समझ आ ही रहा है कि बीजेपी शिक्षक को लेकर सिर्फ और सिर्फ राजनीति कर रही है।
#Bihar #BiharNews