भाजपा के वरिष्ठ नेता, पूर्व राज्यसभा सांसद एवं जाने-माने समाजसेवी आर.के. सिन्हा जी के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद है।
जनसंघ से लेकर भाजपा तक संगठन के प्रति उनकी निष्ठा सदैव अटूट रही और उन्होंने हर दायित्व का निर्वहन पूर्ण समर्पण के साथ किया। पत्रकारिता, उद्यमिता और समाजसेवा, हर क्षेत्र में उन्होंने अपनी अमिट छाप छोड़ी। ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और शोकाकुल परिजनों को यह दुःख सहने की शक्ति प्रदान करें।
ॐ शांति शांति शांति