आज हूल दिवस के अवसर पर जरमुंडी विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों में स्थित सिदो-कान्हू प्रतिमा युवा साथियों के साथ हूल विद्रोह के महानायक अमर वीर शहीद सिदो-कान्हू की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की।
हूल जोहार।
@HemantSorenJMM@RahulGandhi@INCIndia@JmmJharkhand@INCJharkhand_
समाज में बदलाव का सबसे अहम माध्यम शिक्षा है,और राज्य के यशस्वी मुख्यमंत्री श्री @HemantSorenJMM के नेतृत्व में झारखंड सरकार द्वारा शिक्षा की स्थिति में सुधार के लिए किए गए प्रयास रंग लाने लगे हैं।झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) की मैट्रिक परीक्षा में सफल हुए सभी छात्र-छात्राओं, उनके अभिभावकों और शिक्षकों को बहुत-बहुत बधाई और जोहार।
जो विद्यार्थी अपनी आशा के अनुरूप परिणाम प्राप्त नहीं कर सके हैं, वे निराश न हों और बेहतर प्रयास करते हुए आगे बढ़ते रहें।
आप सभी के उज्ज्वल भविष्य के लिए हार्दिक शुभकामनाएं और जोहार।
@RahulGandhi@KRajuINC@INCJharkhand_@JmmJharkhand@prdjharkhand@prabhatkhabar@The_FollowUp
जरमुंडी प्रखंड अंतर्गत बरदानीनाथ चमराबहियार बमनडीहा पथ (कुल लंबाई लगभग 7.54 KM )को ग्रामीण कार्य विभाग(REO )से से पथ निर्माण विभाग(PWD )को हस्तांतरित करते हुए इसके मजबूतीकरण, चौड़ीकरण एवं पुनर्निर्माण कार्य हेतु 31 करोड़ 87 लाख रुपए की स्वीकृति आज रांची में हुई झारखंड कैबिनेट की मीटिंग में प्रदान की है। इस महत्वपूर्ण सड़क के निर्माण के लिए मैं सतत प्रयत्नशील था और अपने कार्यकाल में(अप्रैल 2024 में)ही सड़क की अनुशंसा कर तथा तकनीकी स्वीकृति दिलवाकर संबंधित विभाग को मंजूरी के लिए भिजवाया था ,इस बाबत माननीय मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन जी से इसके स्वीकृति के लिए आग्रह किया था। आज रांची में संपन्न हुई कैबिनेट की मीटिंग में इसे सहमति प्रदान कर दी गई है।इस महती कार्य को अमली जामा पहनाने के लिए मैं क्षेत्र की जनता की ओर से माननीय मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन को हृदय के अंतःकरण से आभार प्रकट करता हूं।
@HemantSorenJMM@RahulGandhi@KRajuINC@INCJharkhand_@JmmJharkhand
सारवां(देवघर)
मुंशी प्रेमचंद ग्रामीण पुस्तकालय के 15वें स्थापना दिवस समारोह में शामिल हुआ।इस अवसर पर
पुस्तकालय के नव निर्मित अध्ययन कक्ष का लोकार्पण विशिष्ट अतिथियों ,सम्मानित स्थानीय जनप्रतिनिधियों संग स्थानीय लोगों की उपस्थिति में किया।
@RahulGandhi@HemantSorenJMM@KRajuINC@INCJharkhand_@JmmJharkhand@sirivellaprasad
मोंथा चक्रवात द्वारा राज्य भर में फसल क्षति के आकलन हेतु जमीनी सत्यापन प्रतिवेदन उपलब्ध करने तथा किसानों को हुई आर्थिक क्षति के जमीनी आकलन हेतु झारखंड सरकार द्वारा सभी उपायुक्तों से फसलों को हुई क्षति का जमीनी आकलन कर रिपोर्ट सौंपने को कहा गया है ताकि सरकार द्वारा प्रभावित किसान भाइयों को समुचित मुआवजा प्रदान किया जा सके।इसके लिए मैं माननीय मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन जी,आपदा प्रबंधन मंत्री डॉक्टर इरफान अंसारी जी,कृषि मंत्री सुश्री शिल्पी नेहा तिर्की जी,कृषि सचिव श्री अबू बकर सिद्दीख जी ,आपदा सचिव श्री राजेश शर्मा जी एवं रजिस्ट्रार कोऑपरेटिव सोसायटी,श्री शशि रंजन जी का आभार प्रकट करता हूं।
@HemantSorenJMM@IrfanAnsariMLA@ShilpiNehaTirki@KRajuINC
धान के फसल में रोग लगने तथा मोंथा चक्रवात के कारण हुई असमय बारिश से देवघर,दुमका समेत राज्य भर के जिलों में किसान भाइयों को फसल/सब्जियों के भारी नुकसान का खबर विभिन्न समाचार माध्यमों से प्राप्त हो रहा है।माननीय मुख्यमंत्री जी से आग्रह होगा कि उक्त विषय पर संज्ञान लेते हुए किसान भाइयों के सहायतार्थ आवश्यक कार्यवाही करने की कृपा की जाए।
@HemantSorenJMM@RahulGandhi@KRajuINC@ShilpiNehaTirki@IrfanAnsariMLA@ChouhanShivraj@PMOIndia
जिसका 'अस्त' होता है उसका 'उदय' होना तय है।
आप सभी को लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा की एक बार पुनः हार्दिक शुभकामनाएं! सूर्य देव और छठी मैया आपकी जिंदगी को खुशियों से भर दें..!!🙏🙏
@INCIndia@INCJharkhand_
रूप चतुर्दशी की हार्दिक शुभकामनाएं
यह पावन पर्व आपके जीवन में सौंदर्य, स्वास्थ्य, खुशहाली और समृद्धि का प्रकाश लेकर आए।
सदैव मुस्कुराते रहें, जीवन में उजाला बना रहे।
— बादल पत्रलेख
पूर्व कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता मंत्री, झारखंड सरकार
#RupChaturdashi#BaadalPatralekh#Jharkhand