खम्भ फाड़ प्रगटे प्रभु, नख आयुध कराल ।
भक्त हेतु नरहरी बने, दलन दनुज विकराल ।।
भगवान नृसिंह प्राकट्योत्सव की हार्दिक शुभकामनाएं,
भगवान नृसिंह आप सभी के जीवन में साहस, सुरक्षा और समृद्धि प्रदान करें...
नमामि चन्द्रभगिनीं सीतां सर्वाङ्गसुन्दरीम् ।
नमामि धर्मनिलयां करुणां वेदमातरम् ॥
जानकी नवमी की हार्दिक शुभकामनाएँ,
माता जानकी की कृपा से सभी के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि आए...
"श्रुतिस्मृतिपुराणानामालयं करुणालयम् ।
नमामि भगवत्पादं शंकरं लोकशंकरम् ॥"
भगवत्पाद शिवावतार जगद्गुरु भगवान आदि शङ्कराचार्य के प्राकट्योत्सव की शुभकामनाएं...
गोस्वामी तुलसीदास जी कहते हैं कि
जानि राम सेवा सरस, समुझि करब अनुमान|
पुरुषा ते सेवक भए, हर ते भये हनुमान ||
अर्थात श्री राम की सेवा में परम आनंद जानकर ब्रह्माजी जामवंत बन गए और शिव जी हनुमान् हो गए। #हनुमान_जन्मोत्सव की आप सबको हार्दिक शुभकामनाएँ...
सुमिर पवनसुत पावन नामू |
अपने बसि कर राखे रामू ||
हनुमान जी से भक्ति मांगनी चाहिए क्योंकि राम नाम से बड़ा कोई सत्य नहीं और हनुमान से बड़ा कोई भक्त नहीं।
#हनुमान_जन्मोत्सव की आप सबको हार्दिक शुभकामनाएँ...
"असुर मारि थापहिं सुरन्ह राखहिं निज श्रुति सेतु।
जग बिस्तारहिं बिसद जस राम जन्म कर हेतु॥"
रामनवमी के पावन अवसर पर आप सभी को हार्दिक शुभकामनायें...
जय श्री राम
महर्षि कात्यायन के घर जन्मी ब्रजमंडल की अधिष्ठात्री देवी माँ कात्यायनी की कृपा से हर तरह के संकट दूर हो जाते हैं,
माँ से प्रार्थना है कि सभी के जीवन को सुख-समृद्धि और कल्याण से अभिसिंचित करें🪷
जय माँ जय जय माँ...
माँ स्कंदमाता ममता की मूर्ति, प्रेम और वात्सल्य का साक्षात प्रतीक हैं जो अपने भक्तों को शिशु के समान स्नेह प्रदान करती हैं,
जगज्जननी से समस्त सनातनियों के लिए तेजस्विता, सुख-शांति व मंगलमय जीवन की कामना है...
जय माँ जय जय माँ🪷
माँ कूष्मांडा भक्तों के समस्त रोग-शोक नष्ट कर सुख समृद्धि और उन्नति प्रदान करती हैं,
“मां कूष्मांडा” से यही प्रार्थना कि हे माँ हम सभी के जीवन में यश, कीर्ति और आनंद का आशीर्वाद दीजिये,
जय माँ जय जय माँ...
माँ चंद्रघंटा की कृपा से हम सभी के जीवन में वीरता, निर्भयता के साथ ही सौम्यता और विनम्रता का विकास हो,
शत्रु विनाशिनी माँ चंद्रघंटा की कृपा और करुणा सदैव हम सभी पर बनी रहे,
जय माँ जय जय माँ...
माँ ब्रह्मचारिणी जी के चरणों मे नमन,
माँ की कृपा से हमारे जीवन में संयम, शक्ति और सफलता का प्रकाश बना रहे और हम सभी का जीवन प्रेम, सुख, और आनंद से परिपूर्ण हो,
जय माँ जय जय माँ...
नव वर्ष एवं चैत्र नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं, 🌺
माँ शैलपुत्री के आशीर्वाद से सभी के जीवन में सुख, शांति, शक्ति और समृद्धि बनी रहे...
जय माँ जय जय माँ🙏
@mktyaggi भाई इनमें एक सिस्टम काम करता है, जो नेता टाइप व्यक्ति मुकदमा दर्ज करवाता है वो पहले मुकदमा होने पर मिली रकम में कमीशन लेता है उसके बाद जिनपर मुकदमा हुआ है उनसे राजीनामा कराने के नाम पर बसूली, अभी कुछ दिन पहले एक ऑडियो वायरल हुआ था जिसमें दो नेता अपना नाम पड़वाने को लड़ रहे थे...