वीडियो बेतिया के योगापट्टी प्रखंड स्थित सिसवा मंगलपुर पंचायत का है....गंडक नदी का जलस्तर घटने के बाद कटाव तेज हो गया है... कुछ ही देर में घर - मकान पानी में समा जा रहे हैं....नदी तेजी से गांव की ओर बढ़ रही है, जिससे कई घरों पर खतरा मंडरा रहा है....
#Bihar#BiharFlood
नेपाल में तबाही वाले दिन का एक नया वीडियो सामने आया है। त्रिशूली नदी उफनते समुद्र की तरह रास्ते में आने वाली हर चीज को बहाती चली गई। कई लोग अब भी लापता हैं।
2014 में एक पिता ने अपनी बेटी के ऑपरेशन के लिए AIIMS में पैसे और खून जमा कराया था। उसे भरोसा था कि अब उसकी बेटी ठीक हो जाएगी लेकिन 12 साल तक अस्पताल के चक्कर लगाने के बाद सर्जरी नहीं हुई और उसकी बेटी की 2026 में अभी मौत हो गई।
12 साल तक तारीखें मिलती रहीं, जांचें होती रहीं, शिकायतें होती रहीं और एक पिता अपनी बेटी को लेकर AIIMS के चक्कर लगाता रहा।
2026 में उसकी 15 साल की बेटी की मौत हो गई।
यह कहानी है मुकेश परियानी और उनकी बेटी की, जिसके इलाज को लेकर पिता ने AIIMS पर गंभीर आरोप लगाए हैं।
मुकेश के मुताबिक, वह पहली बार 10 अक्टूबर 2012 को अपनी बेटी को लेकर AIIMS की OPD पहुंचे थे। बच्ची के इलाज के लिए एक कमरे से दूसरे कमरे तक भेजा गया और शुरुआती जांचों में करीब एक साल लग गया।
बाद में उन्हें डॉ. सचिन तलवार के पास भेजा गया। पिता के अनुसार, डॉक्टर ने ऑपरेशन के लिए पैसे और खून जमा कराने को कहा। उन्होंने 4 अप्रैल 2014 को पैसे और खून दोनों जमा करा दिए।
फिर आई 2 सितंबर 2015 की तारीख। पिता ऑपरेशन की उम्मीद लेकर अस्पताल पहुंचे, लेकिन उन्हें बताया गया कि ऑपरेशन दिवाली के बाद होगा।
इसके बाद उनका आरोप है कि ऑपरेशन की तारीख लगातार टलती रही।
उन्होंने PMO में शिकायत की। शिकायत के बाद अस्पताल से बुलाया गया। लेकिन पिता का आरोप है कि डॉक्टर ने शिकायत वापस लेने तक ऑपरेशन करने से इनकार कर दिया।
2018 में फिर जांचें हुईं। 2023 में फिर AIIMS पहुंचे। 2025 में दोबारा शिकायत की। 28 जुलाई 2025 को अस्पताल बुलाया गया, लेकिन डॉक्टर छुट्टी पर थे। बाद में परिवार से कहा गया कि बच्ची दवाइयों से संभाल सकती है।
9 फरवरी 2026 को पिता ने फिर शिकायत की। जांचें चलती रहीं, लेकिन उनके मुताबिक ऑपरेशन नहीं हुआ।
और फिर वह दिन आया, जिसका डर एक पिता को सबसे ज्यादा होता है।
उसकी 15 साल की बेटी की मौत हो गई।
अब मुकेश का सवाल है—अगर 2015, 2016 या 2017 में ऑपरेशन से बेटी ठीक हो सकती थी, तो इतने साल तक ऑपरेशन क्यों नहीं हुआ?
क्या इलाज में देरी हुई? क्या समय पर ऑपरेशन से बच्ची की जान बचाई जा सकती थी? इतने वर्षों में अस्पताल और डॉक्टरों की ओर से क्या-क्या कदम उठाए गए?
पिता के आरोप बेहद गंभीर हैं। इनका सच सामने आना जरूरी है।
AIIMS और संबंधित स्वास्थ्य अधिकारियों को पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर यह स्पष्ट करना चाहिए कि आखिर 2012 से 2026 के बीच इस बच्ची के इलाज में क्या हुआ और उसकी मौत के लिए अगर कोई जिम्मेदार है तो वह कौन है?
इंडिया ग्रोथ स्टोरी !
ये जिस किसी भी फ़िल्म का हिस्सा है और जिस किसी ने भी, जिस भी किसी साल में ये फ़िल्म बनायी है, इस पर तुरंत प्रभाव रोक लगनी चाहिए। ये मौजूदा सरकार की घनघोर मज़ाक़ उड़ाने वाली बात है। 😬
मोदी सरकार में ही वित्त सचिव रहे सुभाष चंद्र गर्ग ने तो हिंदी में भी ख़ुलासा कर दिया कि GDP ग्रोथ रेट 7.8% नहीं बल्कि 2.6% है। मुद्रास्फीति 2.5% है और उसे घटा देंगे तो ग्रोथ लगभग 0% है!
बिहार के बेतिया में गंडक नदी का जलस्तर घटने के बाद कटाव तेज हो गया है।
कुछ ही देर में घर-मकान पानी में समा रहे हैं।
नदी तेजी से गांव की ओर बढ़ रही है, जिससे कई घरों पर खतरा मंडरा रहा है.!
“बना लो, बना लो, वीडियो बना लो, अखिलेश यादव को दे देना।”
यह सीओ की CO है भाई, अशोक सिंह की। गुंडाराज में इसी गुंडई को लॉ एंड ऑर्डर कहते हैं। और जिससे यह कह रहे हैं, वह प्रदर्शन कर रहे हैं। ये सीओ हैं या बीजेपी के कार्यकर्ता?
नैनीताल में पहाड़ दरकने के बाद पानी और मलबा घरों की ओर आने लगा. अलचौना ग्राम सभा के पांडेय छोर में मलबा घरों तक पहुंचने से ग्रामीणों की मुश्किलें बढ़ गई हैं. लगातार पानी और मलबा आने से इलाके में खतरा बना हुआ है.
#Nainital#Uttarakhand#Alchauna#Bhimtal#Landslide#HeavyRain #RainAlert #TV9Reel
लखनऊ में धूम -34 की शूटिंग के दौरान चोरी करने के बाद ऋतिक रोशन अपनी बाइक समेत गड्ढे में उतर गए हैं,
इसके बाद गड्ढे से उड़ के निकलने वाला सीन फिल्माया जाएगा।