@PiyushGoyal जिजीविषा, अटल इरादे और किसी हालत में घुटने न टेकने का हौसला। लोकल ट्रेनें मुंबई की लाइफ़लाइन हैं। कोरोना काल की सबसे उपयुक्त तस्वीर। इस तस्वीर ने 168 वर्ष पहले का मंजर याद करा दिया है, जब मुंबईवासियों ने एशिया की पहली ट्रेन का भी इसी तरह स्वागत किया था।
शुद्ध संस्कृत संभाषण, धारा-प्रवाह झरते संस्कृत मंत्र व विवाह पत्रिका संस्कृत में-पं. गुलाम दस्तगीर बिराजदार मुंबई के मुस्लिम संस्कृत विद्वान हैं। बीएचयू में मुस्लिम प्रोफेसर के संस्कृत पढ़ाने के औचित्य को लेकर विवादों के घटाटोप में नवभारत टाइम्स में ‘पंडितजी’ का साक्षात्कार।
शनिवार को हरिवंशराय बच्चन साहित्यरत्न पुरस्कार प्राप्त हुआ। पुरस्कारदाताओं में मुंबई हाई कोर्ट के न्यायाधीश कमलकिशोर तातेड व मकरंद करणीक के साथ बच्चनजी के सुपुत्र श्री अजिताभ बच्चन भी
शामिल थे। हिंदी के सबसे लोकप्रिय कवि के नाम से संयुक्त होकर गर्व की अनुभूति हो रही है।