🚩 लोकतंत्र बचाओ – अराजकता हटाओ पदयात्रा 🚩
जिला बैठक हेतु सादर आमंत्रण
भारतीय जनता पार्टी जिला उज्जैन ग्रामीण द्वारा आगामी 17 नवंबर को आयोजित होने वाली लोकतंत्र बचाओ – अराजकता हटाओ पदयात्रा के सफल आयोजन एवं आवश्यक तैयारियों के संबंध में जिला बैठक आयोजित की जा रही है।
जननायक को नमन !!!
आदिवासी समाज में आई नवचेतना के सूत्रधार, आजादी की जंग के महानायक, धर्म और संस्कृति के महारक्षक, साहस और शौर्य के प्रतीक अमर बलिदानी बिरसा मुंडा जी की जंयती पर सादर नमन
जनजातीय गौरव दिवस की शुभकामनाएं...
आज राजस्थान स्थित बाबा खाटूश्याम जी के पावन धाम पहुँचकर बाबा के दर्शन-पूजन किए तथा मंदिर प्रांगण में उपस्थित संत-महात्माओं का सानिध्य प्राप्त कर उनका आशीर्वाद लिया।
बाबा श्री खाटूश्याम जी से सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि एवं खुशहाली बनाए रखने की प्रार्थना की।
जय श्री श्याम!
श्रमिकों एवं किसानों के अधिकार, सम्मान और कल्याण को जीवन का ध्येय बनाने वाले, श्रद्धेय दत्तोपंत ठेंगड़ी जी की जयंती पर सादर नमन करता हूँ।
राष्ट्रहित, स्वदेशी विचार और सामाजिक समरसता के प्रति उनका समर्पण तथा संगठन निर्माण में अतुलनीय योगदान सदैव प्रेरित करता रहेगा।
कांग्रेस की तुष्टिकरण की राजनीति अब किस स्तर तक पहुँच गई है कि देश के त्योहारों को भी अपने राजनीतिक एजेंडे के हिसाब से परिभाषित और विभाजित करने का प्रयास किया जा रहा है।
दीपावली को दीपावली के रूप में स्वीकार करने में आखिर परेशानी क्या है?
@BJP4MP@BJP4India
आज तराना विधानसभा के ग्राम बीजपड़ी में गोवर्धन पूजा के पावन अवसर पर विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर भगवान श्रीकृष्ण का आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर क्षेत्र की सुख-समृद्धि, खुशहाली एवं सर्वजन कल्याण की कामना की।
@BJP4MP@BJP4India
आज तराना विधानसभा क्षेत्र के ग्राम कनासिया में गोवर्धन पूजा के पावन अवसर पर गौमाता का पूजन कर आशीर्वाद प्राप्त किया।
भारतीय संस्कृति में गौमाता का स्थान अत्यंत पूजनीय है। गौसेवा हमारी सनातन परंपरा, आस्था और संस्कारों का अभिन्न अंग है।
@BJP4India@BJP4MP
ये सपना नहीं हकीकत है...
ये श्रीनगर का लाल चौक है. जिसे हम और आप इसी जन्म में दीपावली के पर्व पर दीपकों से जगमग रोशन होते देख पा रहे हैं.
जहां हनुमान चालीसा लाउड स्पीकर पर बज रहा है।
ये बदलते, आगे बढ़ते, सभी को साथ लेकर चलते जम्मू कश्मीर की एक तस्वीर है.
नागपुर स्थित परम पूजनीय डॉ. केशव बलिराम हेडगेवार स्मृति मंदिर में दर्शन एवं श्रद्धासुमन अर्पित करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। साथ ही, परम पूजनीय श्री माधवराव सदाशिवराव गोलवलकर (गुरुजी) के स्मृति चिह्न पर भी श्रद्धापूर्वक नमन कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
ये दोनों पावन स्मृतिस्थल राष्ट्रसेवा, संगठन, अनुशासन, समर्पण एवं सांस्कृतिक चेतना के उन महान आदर्शों का स्मरण कराते हैं, जिन्होंने राष्ट्र निर्माण और समाज जीवन को नई दिशा प्रदान की।
इस अवसर पर डॉ. हेडगेवार जी एवं गुरुजी के विचारों, दूरदर्शी नेतृत्व तथा राष्ट्र के प्रति उनके अतुलनीय योगदान का स्मरण किया। उनके प्रेरणादायी जीवन एवं विचारों से राष्ट्रहित, समाजसेवा और संगठन के प्रति समर्पण के संकल्प को और अधिक दृढ़ करने की प्रेरणा प्राप्त हुई।
--------------
नागपूर येथील परमपूजनीय डॉ. केशव बळीराम हेडगेवार स्मृती मंदिरात दर्शन घेण्याचे व श्रद्धासुमने अर्पण करण्याचे सौभाग्य लाभले. तसेच परमपूजनीय श्री माधवराव सदाशिवराव गोळवलकर (गुरुजी) यांच्या स्मृतिचिन्हस्थळी श्रद्धापूर्वक नमन करून त्यांना भावपूर्ण श्रद्धांजली अर्पण केली.
ही दोन्ही पवित्र स्मृतिस्थळे राष्ट्रसेवा, संघटन, शिस्त, समर्पण आणि सांस्कृतिक चेतनेच्या महान आदर्शांची प्रेरणा देतात. या महान व्यक्तिमत्त्वांनी राष्ट्रनिर्माण आणि समाजजीवनाला नवी दिशा देण्यात महत्त्वपूर्ण योगदान दिले आहे.
यावेळी डॉ. हेडगेवारजी आणि गुरुजी यांचे विचार, दूरदृष्टीपूर्ण नेतृत्व तसेच राष्ट्राप्रती त्यांचे अतुलनीय योगदान यांचे स्मरण केले. त्यांच्या प्रेरणादायी जीवनकार्यातून राष्ट्रहित, समाजसेवा आणि संघटनेप्रती समर्पणाचा संकल्प अधिक दृढ करण्याची प्रेरणा मिळाली.
बैरसिया विधानसभा क्षेत्र से विधायक श्री @Vishnukhatribjp जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।
बाबा महाकाल आपको उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु जीवन प्रदान करें, यही प्रार्थना है।
नागदा-खाचरौद विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक डॉ. तेज बहादुर सिंह चौहान जी को जन्मदिवस की हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएँ
बाबा महाकाल से प्रार्थना है कि आपको उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं सुख-समृद्धि प्रदान करें
आपका जीवन सुख, सफलता एवं यश से परिपूर्ण हो
@TejBahadurnagda