📍विद्या रेजिडेंसी, भागलपुर
वरिष्ठ कार्यकर्ता मिलन एवं संवाद कार्यक्रम में उपस्थित होकर पार्टी के वरिष्ठ साथियों से आत्मीय मुलाकात की और संगठन से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तृत संवाद किया।
वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का अनुभव, मार्गदर्शन और संगठन के प्रति समर्पण हमारी सबसे बड़ी ताकत है। उनके अनुभवों से सीखना और उनके मार्गदर्शन में संगठनात्मक कार्यों को नई दिशा देना सदैव प्रेरणादायी रहा है। उनके साथ संवाद से संगठनात्मक कार्यों को और बेहतर दिशा देने का अवसर मिलता है।
इस अवसर पर माननीय संगठक श्री अनंत नारायण मिश्र जी, जिला अध्यक्ष श्री संतोष कुमार जी, विधायक श्री रोहित पांडे जी, प्रदेश उपाध्यक्ष श्री राकेश कुमार जी, प्रदेश महामंत्री श्रीमती प्रीति शेखर जी, श्री राजेश झा जी सहित मंडल अध्यक्षगण एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Shri Ashok Singhal was formidable…firm in conviction and remarkable in his simplicity.
He combined spiritual commitment with tireless organisational work and an unwavering dedication to social unity.
Penned a tribute to him.
https://t.co/Duq6gaFVo0
लोकसेवक आवास स्थित नेक संवाद सभागार में कार्यकर्ताओं के साथ माननीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के मासिक कार्यक्रम "मन की बात" का प्रेरणादायी उद्बोधन सुना। इस अवसर पर आदरणीय संगठन महामंत्री श्री भीखूभाई दलसानिया जी मौजूद रहे।
माननीय प्रधानमंत्री जी ने "वोकल फॉर लोकल", स्वयं-सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं के सशक्तिकरण, "नशा मुक्त युवा अभियान" तथा 2 अक्टूबर को स्वच्छता अभियान को जनभागीदारी से आगे बढ़ाने का आह्वान किया।
#MannKiBaat #VocalForLocal #NashaMuktYuva #SwachhBharat
महान स्वाधीनता सेनानी और आजादी के आंदोलन में असंख्य युवाओं के प्रेरणास्रोत, अमर बलिदानी सरदार भगत सिंह जी की जयंती पर उन्हें कोटि-कोटि नमन।
भगत सिंह जी ने अपने जीवन से यह सिद्ध किया कि समाज और राष्ट्र के लिए संघर्ष की कोई आयु या सीमा नहीं होती। उन्होंने एक ओर अपनी निर्भीकता से ब्रिटिश हुकूमत को ललकारा, तो दूसरी ओर भाषा व क्षेत्र में बंटे युवाओं को एकजुट कर उनमें आजादी की अलख जगाई। उनके बलिदान की चिंगारी ने स्वाधीनता संग्राम को महाज्वाला बना दिया।
भगत सिंह जी का देशप्रेम और उनके विचार युगों-युगों तक राष्ट्रसेवा के पथ पर दिशा दिखाते रहेंगे।
माननीय मुख्यमंत्री श्री @samrat4bjp जी के नेतृत्व में विकसित एवं समृद्ध बिहार के निर्माण की नई कहानी लिखी जा रही है।
NDA सरकार द्वारा कोसी-कमला दोआब में औद्योगिक क्षेत्र के निर्माण से 5 लाख रोजगार के अवसरों के साथ ही सरकारी अस्पतालों में अब तक 11.43 लाख मुफ्त ECG जांच और ₹10,590 करोड़ से 13,033 किमी सड़कों का कायाकल्प बिहार के विकास को नई रफ्तार देगा।
#ViksitBihar #NewBihar
#NDA4Bihar #BJP4Bihar
बांका में प्रथम आगमन पर अमरपुर विधानसभा क्षेत्र के गंगापुर गढ़ेल सहित विभिन्न स्थानों पर माननीय विधायक श्री कुमार प्रणय जी, श्री पूरन लाल टुडू जी, पार्टी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया।
इस स्नेह और सम्मान के लिए सभी का हृदय से आभार।
पश्चिम बंगाल प्रवास के दौरान आज पानीहाटी के लोक संस्कृति भवन में ‘आंगन मिलन सेवा’ कार्यक्रम में आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं और मातृशक्ति के साथ आत्मीय संवाद किया।
माताओं और बच्चों के स्वास्थ्य एवं पोषण की देखभाल करने वाली आंगनवाड़ी बहनें हमारी अग्रिम पंक्ति की ताकत हैं। उनके समर्पण से ही जनकल्याण की योजनाएँ समाज के अंतिम छोर तक पहुँचती हैं।
পশ্চিমবঙ্গ সফর চলাকালীন আজ পানিহাটির লোক সংস্কৃতি ভবনে ‘অঙ্গন মিলন সেবা’ কর্মসূচিতে অঙ্গনওয়াড়ি কর্মী, সহায়িকা এবং মাতৃশক্তির সঙ্গে আন্তরিকভাবে কথা বলার সুযোগ হল।
মা ও শিশুদের স্বাস্থ্য ও পুষ্টির যত্ন নেওয়া অঙ্গনওয়াড়ির বোনেরাই আমাদের জনকল্যাণের প্রথম সারির শক্তি। তাঁদের নিষ্ঠা ও পরিশ্রমের কারণেই সরকারের বিভিন্ন জনকল্যাণমূলক প্রকল্প সমাজের প্রান্তিক শ্রেণির মানুষের কাছেও পৌঁছে যায়।
@BJP4Bengal
श्री अशोक सिंहल जी का व्यक्तित्व दृढ़ संकल्प और सादगी का अद्भुत संगम था।
संगठन के कार्यों के प्रति उनकी निष्ठा, आध्यात्मिक आस्था और सामाजिक एकता के लिए समर्पण हर किसी को प्रेरित करता रहेगा।
उनके जीवन और विचारों को समर्पित मेरा यह आलेख…
https://t.co/rTqJLxE0Uu
आज आप (आंगनबाड़ी केंद्रों की महिलाएं और आशा कार्यकर्ता) प्रधानमंत्री श्री @narendramodi के नेतृत्व में देश का भविष्य बना रही हैं। कल तक देश में वूमेन-लेड डेवलपमेंट की केवल बात होती थी।
लेकिन प्रधानमंत्री मोदी जी ने बहनों को केवल सुरक्षा ही नहीं दी, बल्कि उनके स्वाभिमान को भी बढ़ाने का काम किया। अगर आज 12 करोड़ शौचालय इस देश में बने हैं, तो वो महिलाओं के स्वाभिमान और सम्मान के कारण ही बने हैं।
आज बहनों की सुरक्षा के साथ-साथ, बहनों को आगे बढ़ाने के लिए 'बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ' योजना को पूरे देश में ताकत मिली है।
-माननीय भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री @NitinNabin जी
#SevaSankalpAbhiyan
#AnganMilanSeva
देश के नाम एक और पदक।
#AsianGames2026 में महिलाओं की 5000 मीटर दौड़ में कांस्य पदक जीतने पर पारुल चौधरी जी को हार्दिक बधाई।
आपका शानदार प्रदर्शन, धैर्य और मेहनत देश के लिए गौरव का विषय है। आप देश के युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणास्रोत हैं। देश को आपकी उपलब्धि पर गर्व है।
भविष्य की प्रतियोगिताओं के लिए हार्दिक शुभकामनाएं।
#cheers4Bharat
भारतीय रेल को हरित और पर्यावरण अनुकूल बनाने की दिशा में आज का दिन अत्यंत महत्वपूर्ण है। आज अहमदाबाद के साबरमती स्टेशन से देश को पहली LNG ट्रेन समर्पित की।
स्वच्छ ऊर्जा से चलने वाली यह ट्रेन डीजल पर निर्भरता घटाकर प्रदूषण कम करने के साथ-साथ विदेशी मुद्रा की बचत कराएगी और हरित रेल के हमारे संकल्प को साकार करेगी।
मोदी सरकार भारतीय रेल के नेटवर्क का विस्तार करने के साथ-साथ उसे आधुनिक तकनीक और पर्यावरण अनुकूल इंजनों से सुसज्जित कर विश्वस्तरीय बना रही है।
जनगणना में शामिल होना हम सबका राष्ट्रीय दायित्व है।
इससे देश के भविष्य की सही तस्वीर तैयार करने में मदद मिलती है।
मेरा समस्त देशवासियों से एक बार फिर आग्रह है कि वे इसके लिए अपना समय जरूर निकालें।
#MannKiBaat
कल 29 सितम्बर, दिन मंगलवार को बिहार सरकार के माननीय मंत्री डॉ. @DilipJaiswalBJP जी एवं श्री लखेंद्र पासवान जी "सहयोग कार्यक्रम" के माध्यम से बिहारवासियों की समस्याओं को सुनकर उनका समाधान करेंगे।
समय - सुबह 11 बजे
स्थान - प्रदेश कार्यालय, पटना
#SahyogSeSamadhan
हृदय से आभार!
बांका में प्रथम आगमन पर अमरपुर विधानसभा क्षेत्र के डुमरई, मकदमा सहित विभिन्न स्थानों पर माननीय विधायक श्री कुमार प्रणय जी, श्री पूरन लाल टुडू जी, पार्टी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ता साथियों ने आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया।
कार्यकर्ता साथियों का यह स्नेह, उत्साह और अपनापन सदैव ऊर्जा प्रदान करता है।
एशियन गेम्स 2026 में पुरुषों की लॉन्ग जंप स्पर्धा में मुरली श्रीशंकर जी ने 8.07 मीटर के उत्कृष्ट प्रयास के साथ रजत पदक जीतकर देश का मान बढ़ाया है।
आपका अटूट आत्मविश्वास और दृढ़ संकल्प युवा पीढ़ी को बड़े लक्ष्यों के प्रति अडिग रहने की सीख देता है।
इस गौरवमयी सफलता पर आपको ढेरों बधाई।
#AsianGames2026
#Cheer4India
पश्चिम बंगाल प्रवास के दौरान आज पवित्र गंगासागर में माँ गंगा एवं महर्षि कपिल मुनि के दर्शन कर विधिवत पूजा-अर्चना की तथा राष्ट्र की सुख-समृद्धि और जनकल्याण की कामना की।
माँ गंगा और सागर के पावन संगम की यह भूमि भारतीय आस्था और आध्यात्मिक चेतना का महत्वपूर्ण केंद्र है। गंगासागर की इस पवित्र धरा पर आकर सनातन संस्कृति की उस गहरी परंपरा से जुड़ने का अवसर मिला, जो पीढ़ियों से देशवासियों को आस्था और सेवा का मार्ग दिखाती रही है।
পশ্চিমবঙ্গ সফরকালে আজ পবিত্র গঙ্গাসাগরে মা গঙ্গা ও মহর্ষি কপিল মুনির আশ্রম দর্শন করে বিধিবৎ পুজো অর্চনা করলাম এবং দেশের সুখ-সমৃদ্ধি ও জনকল্যাণের জন্য প্রার্থনা করলাম।
মা গঙ্গা ও সাগরের পবিত্র সঙ্গমস্থল এই ভূমি ভারতীয় আস্থা ও আধ্যাত্মিক চেতনার এক গুরুত্বপূর্ণ কেন্দ্র। গঙ্গাসাগরের এই পবিত্র ভূমিতে এসে সনাতন সংস্কৃতির সেই গভীর ঐতিহ্যের সঙ্গে যুক্ত হওয়ার সুযোগ পেলাম, যে ঐতিহ্য প্রজন্মের পর প্রজন্ম ধরে দেশবাসীকে আস্থা ও সেবার পথ দেখিয়ে আসছে।
@BJP4Bengal
अपनी दिव्य गायन प्रतिभा से विश्व में देश का नाम रोशन करने वालीं आदरणीया लता दीदी को उनकी जयंती पर सादर नमन। उन्होंने भारतवर्ष को न केवल अपने सुमधुर सुरों से सजाया-संवारा, बल्कि देश की समृद्धि से जुड़ी हर पहल को भी सदैव प्रोत्साहित किया। भारतीय संगीत जगत में उनका अप्रतिम योगदान युग-युगांतर तक स्मरणीय रहेगा।
मैं मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी जी से कहता हूं कि आपके कार्य करने की जो गति है, उसे बनाए रखिए।
क्योंकि 50 साल तक पश्चिम बंगाल के विकास को कुछ लोगों ने रोका हुआ था।
2047 में विकसित भारत का जो सपना प्रधानमंत्री मोदी जी ने देखा है, वो सपना तभी साकार होगा, जब पश्चिम बंगाल भी 2047 में विकसित राज्य बनेगा।
-श्री @NitinNabin
#AnganMilanSeva #SevaSankalpAbhiyan
आज बिहार विधानसभा में आयोजित याचिका समिति की महत्वपूर्ण बैठक में सम्मिलित हुआ। बैठक में शिक्षा विभाग से संबंधित जनहित के विभिन्न विषयों एवं प्राप्त याचिकाओं पर विस्तृत एवं गंभीर चर्चा की गई।
बैठक के दौरान विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं आमजन से जुड़े विभिन्न मुद्दों के समुचित एवं त्वरित समाधान को लेकर संबंधित अधिकारियों के साथ आवश्यक सुझावों एवं महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विचार-विमर्श किया गया।
प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था को अधिक गुणवत्तापूर्ण, सुगम, पारदर्शी एवं जनोन्मुखी बनाने की दिशा में प्रभावी कदम उठाने पर विशेष जोर दिया गया।