माननीय मुख्यमंत्री जी यह आपका बड़प्पन है कि आप हम जैसे जमीनी कार्यकर्ताओं पर भी अपनी दृष्टि बनाए रखते हैं।
आपका आशीर्वाद पाकर मैं धन्य हुआ हूं मुझमें नई ऊर्जा का संचार हुआ है। आपको यकीन दिलाता हूं कि संगठन और देशहित के पथ पर में सदा अपना योगदान देने के लिए प्रयासरत रहूंगा ।
आज भोपाल में आयोजित आदिरंग शिल्पकार महोत्सव 2026 के समापन समारोह में सहभागिता का अवसर प्राप्त होगा, जहां जनजातीय शिल्प, कला, परंपराओं व अन्य उत्पादों के प्रतिभागियों से संवाद भी करूंगा।
Decades, tribal areas were plagued by Maoist terrorism, which prevented the delivery of basic government amenities well into the 21st century. Successive governments and generations passed, yet hope remained elusive for the local population.
Between 2004 and 2014, over 17,000 violent incidents occurred due to Maoist terrorism, resulting in the loss of more than 7,000 lives.
𝐇𝐨𝐰𝐞𝐯𝐞𝐫, 𝐭𝐨𝐝𝐚𝐲, 𝐌𝐚𝐨𝐢𝐬𝐭 𝐭𝐞𝐫𝐫𝐨𝐫𝐢𝐬𝐦 𝐢𝐬 𝐨𝐧 𝐭𝐡𝐞 𝐯𝐞𝐫𝐠𝐞 𝐨𝐟 𝐞𝐱𝐭𝐢𝐧𝐜𝐭𝐢𝐨𝐧.
- Prime Minister Shri @narendramodi ji
प्रसन्नता है कि एकीकृत मत्स्योद्योग नीति-2026 के सकारात्मक परिणाम सामने आ रहे हैं और प्रदेश में मत्स्य क्षेत्र में ₹9 हजार करोड़ से अधिक का निवेश आ रहा है। मछुआ किसान क्रेडिट कार्ड के अंतर्गत अंतर्देशीय जल क्षेत्र में मध्यप्रदेश देश में दूसरे स्थान पर है। वहीं, राष्ट्रीय स्तर पर अंतर्देशीय मत्स्य पालन में सिवनी जिले को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है।
प्रखर राष्ट्रवादी विचारक, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं भारतीय जनसंघ के संस्थापक श्रद्धेय डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी के बलिदान दिवस पर आज मुख्यमंत्री @DrMohanYadav51 जी के साथ भाजपा प्रदेश कार्यालय स्थित उनकी प्रतिमा पर श्रद्धासुमन अर्पित कर नमन किया। वरिष्ठ भाजपा नेता, पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधिगण उपस्थित रहे।
इस अवसर पर उपस्थित कार्यकर्ताओं से संवाद कर श्रद्धेय डॉ. मुखर्जी जी के विचारों, उनके राष्ट्रसमर्पित जीवन तथा अखंड भारत के संकल्प को स्मरण किया।
राष्ट्रहित तथा जनसेवा के प्रति उनका समर्पण हम सभी कार्यकर्ताओं के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा।
"एक देश में दो विधान, दो प्रधान और दो निशान नहीं चलेंगे" का उद्घोष कर राष्ट्र के लिए जीवन समर्पित करने वाले भारतीय जनसंघ के संस्थापक, श्रद्धेय डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी के बलिदान दिवस पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं।
राष्ट्र प्रथम के प्रति समर्पित प्रखर विचारधारा, देश की अखंडता के लिए दृढ़ संकल्प सदैव प्रेरणा देता रहेगा। देश आपका अनंतकाल तक ऋणी रहेगा।
#डॉ_श्यामा_प्रसाद_मुखर्जी
#DrShyamaPrasadMukherjee
देश की अखंडता के लिये सर्वस्व समर्पित कर देने वाले, मानवता के उपासक और सिद्धान्तवादी राष्ट्रभक्त डॉ. श्यामा प्रसाद जी मुखर्जी की पुण्यतिथि पर भावभीनी श्रद्धांजलि।
@narendramodi@AmitShah@DrMohanYadav51
आज मंत्रालय में मछुआ कल्याण एवं मत्स्य विकास विभाग की समीक्षा कर निर्देश दिए कि प्रत्येक जिले में एक हैचरी विकसित करें, ताकि मछली बीज की उपलब्धता बढ़े और प्रदेश में मत्स्य उत्पादन को नई गति मिले।
मछली उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए कोल्ड चेन एवं आवश्यक अधोसंरचना विकसित करें। साथ ही ब्रांडिंग, निर्यात नेटवर्किंग, जलीय ईको सिस्टम के विकास तथा जल संपदा आधारित पर्यटन गतिविधियों के विस्तार के लिए कार्ययोजना तैयार करें। प्रदेश में मोती उत्पादन को भी प्रोत्साहित किया जाये।
नदियों के पुनर्जीवन एवं जलीय जीवों के संरक्षण के लिए सभी संबंधित विभाग समन्वय के साथ कार्य करें। हमारा लक्ष्य है कि अगले ढाई वर्षों में मध्यप्रदेश मछली बीज उत्पादन में आत्मनिर्भर बने और बाहर से मछली बीज खरीदने की आवश्यकता न पड़े।
कुछ दिन पहले ही हमारी सरकार को 12 साल पूरे हो चुके हैं। पिछले 12 वर्षों के जो भी सिद्धियां देश की रही है, अगर आप तराजू से तौलोगे तो हर निर्णय, हर कदम, हर प्रयास... उनके मूल में राष्ट्र प्रथम की भावना ही केंद्र में है।
स्वच्छ भारत अभियान से लेकर मेक इन इंडिया, खादी और स्थानीय वस्तुएं खरीदने पर जोर... ये सारे इनिशिएटिव इसलिए सफल हुए, क्योंकि देश की जनता ने देश को सबसे ऊपर रखते हुए अपना कर्तव्य निभाया... इसके लिए मैं देश के नागरिकों को सलाम करता हूं।
- पीएम @narendramodi जी
भारतीय जनसंघ के संस्थापक अध्यक्ष श्रद्धेय डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी के 125वें जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में 23 जून से 6 जुलाई तक आयोजित होने वाले विशेष पखवाड़े के आयोजन के संबंध में आज भोपाल निवास से नगरीय निकायों के महापौर एवं नगर पालिका के अध्यक्षगणों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से चर्चा की।
इस पखवाड़े का उद्देश्य श्रद्धेय मुखर्जी जी के राष्ट्रनिष्ठ विचारों, एकात्मता के संदेश एवं राष्ट्र प्रथम की भावना को जन-जन तक पहुंचाना है।
मुखर्जी जी ने "एक देश में दो विधान, दो निशान और दो प्रधान नहीं चलेंगे" का उद्घोष कर राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया। उनके राष्ट्रहित के आदर्शों का अनुसरण करते हुए मध्यप्रदेश में भी 'समान नागरिक संहिता (UCC)' लागू करने की दिशा में तेजी से कार्य किया जा रहा है।
इस अवसर पर @BJP4MP के प्रदेश अध्यक्ष श्री @Hkhandelwal1964 जी, प्रदेश प्रभारी श्री @bjpdrmahendra जी, माननीय नगरीय विकास एवं आवास तथा संसदीय कार्य मंत्री श्री @KailashOnline जी सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण उपस्थित रहे।
भाजपा प्रदेश कार्यालय, भोपाल में आज आगामी प्रशिक्षण अभियान को लेकर आयोजित बैठक में वर्चुअल माध्यम से जुड़कर उपस्थित कार्यकर्ताओं से संवाद किया।
इस दौरान भाजपा प्रदेश प्रशिक्षण प्रभारी श्री विजय दुबे जी, टोली के प्रदेश संयोजक श्री @shailndrabarua जी, प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. @nanditapathak07 जी, प्रदेश मंत्री श्री @BJPRajendraS जी, चंबल संभाग प्रभारी डॉ. @AbhayYadav_BJP जी, प्रदेश IT संयोजक श्री @iamanbjp एवं प्रदेश सोशल मीडिया संयोजक श्री @SuyashTyagiBJP समेत अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।
जो क्षेत्र पहले नक्सलवाद से प्रभावित थे, आज वहां विकास की नई किरणें पहुंची है।
आज साढ़े 9 हजार से अधिक मोबाइल टावर बनाए गए हैं। करीब 45 हजार गांवों में मोबाइल कनेक्टिविटी पहुंची है।
नक्लल प्रभावित जिलों में करीब 75 हजार बैंकिंग कॉरेस्पोंडेंट और 6 हजार से अधिक नए पोस्ट ऑफिस बनाए गए।
कतई नहीं हो सकता से... ये होकर रहेगा... ये जो भाव आया है, यही भारत की असली सिद्धि है।
- पीएम @narendramodi जी
आज मंत्रालय में योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग की समीक्षा कर राज्य के सभी आंकड़े एक ही प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। जिलों के विकास सूचकांक स्थानीय परिस्थितियों पर आधारित हों।
शासकीय नियोजन और निजी निवेश को बढ़ावा देने के लिए भोपाल में जिला विकास समितियों का सम्मेलन आयोजित करें। किफायती आवासों में इको-फ्रेंडली सामग्री के इस्तेमाल को बढ़ावा दें और नवाचार करने वालों को प्रोत्साहित करें।
मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास कार्यक्रम के अंतर्गत अब तक 1.37 लाख से अधिक छात्र लाभान्वित हो चुके हैं। विमुक्त, घुमंतु और अर्द्धघुमंतु परिवारों के चिन्हांकन अभियान में अब तक 25 हजार से अधिक परिवारों का पंजीकरण पोर्टल पर हो चुका है।
भारत ने पिछले 12 वर्षों में निराशा को आशा में बदला है, और हमें इस बात का सबसे बड़ा संतोष है।
2014 में अगर किसी परिवार को अपना घर खरीदना होता था तो होमलोन डबल डिजिट के रेट पर मिलता था, लेकिन आज किसी भी बैंक से होमलोन 7-8 प्रतिशत के रेट पर मिल जाता है। पहले लोन लेना, यानी युद्ध जीतने जैसी ताकत लगती थी, आज घर बैठे संभव हो पा रहा है।
गरीबी कम होना केवल welfare का ही विषय नहीं है... यह अवसरों के विस्तार की गाथा है, नई aspirations की प्रेरणा है।
Middle-class की Ease of Living के लिए सरकार ने हर स्तर पर काम किया है।
- पीएम @narendramodi जी
देशभर के अपने अन्नदाताओं के कल्याण और सशक्तिकरण के लिए हम संकल्पबद्ध हैं। पश्चिम बंगाल के हुगली से आज पीएम-किसान की 23वीं किस्त जारी करने का सौभाग्य मिला। इससे करोड़ों किसान परिवारों को आर्थिक संबल मिलेगा और उनके जीवन में खुशहाली बढ़ेगी।
वैश्विक संकट में भारत बना दुनिया की उम्मीद! 🇮🇳
जहां कई देश मंदी, महंगाई और युद्ध की चुनौतियों से जूझ रहे हैं, वहीं भारत मजबूती से आगे बढ़ रहा है।
✅ बढ़ता निवेश
✅ तेज आर्थिक विकास
✅ मजबूत अर्थव्यवस्था
आज भारत सिर्फ आगे नहीं बढ़ रहा, बल्कि दुनिया को नई उम्मीद और दिशा भी दे रहा है।🇮🇳 🌏