राजनीति में घटिया स्तर पर भाजपा का आईटी सेल इतना गिर जाएगा, जिसकी कल्पना नहीं की जा सकती,नारी सम्मान बेटियों का सम्मान यह करना नहीं जानती l माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष की बेटी पर और अमर्यादित टिप्पणी यह दर्शाता है कि राजनीतिक की घटिया स्तर का कोई जनक है तो भाजपा.. भाजपा हटाओ!
आप सभी को "विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस" की हार्दिक शुभकामनाएं।🌸
आइए, सुरक्षित भोजन, स्वस्थ जीवन और समृद्ध समाज के निर्माण का संकल्प लें।
हमारे अन्नदाता किसानों को सादर नमन, जिनके परिश्रम से देश का हर घर अन्न से समृद्ध है।
आप सभी को विश्व पर्यावरण दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।🌱
आइए, हम सभी मिलकर प्रकृति के संरक्षण, पर्यावरण संतुलन और आने वाली पीढ़ियों के लिए एक स्वच्छ, हरित एवं सुरक्षित भविष्य के निर्माण का संकल्प लें।
"पर्यावरण की रक्षा, मानवता की सुरक्षा।"
#WorldEnvironmentDay
सुरक्षित बचपन ही उज्ज्वल भविष्य की कुंजी है...
आइए, हम सभी मिलकर बच्चों के हित में निरंतर कार्य करें ताकि उनका हर सपना साकार हो सके और वे देश की प्रगति में सक्रिय योगदान दे सकें।
#InternationalChildProtectionDay
महिला सशक्तिकरण, न्याय एवं जनसेवा की प्रेरणास्रोत राजमाता अहिल्याबाई होलकर जी की जयंती पर उन्हें कोटि-कोटि नमन।
उनका जीवन सेवा, सुशासन और लोककल्याण का अनुपम उदाहरण है। उनके आदर्श सदैव हमारा मार्गदर्शन करते रहेंगे। 🌸
🖋️ हिन्दी पत्रकारिता दिवस पर सभी पत्रकार साथियों को हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई।
आप सभी पत्रकार बंधु सदैव निर्भीक होकर जनसरोकारों की आवाज़ बुलंद करते रहें तथा अपनी लेखनी के माध्यम से समाज को सही दिशा प्रदान करते रहें, यही मेरी मंगलकामना है।
किसान हितों के लिए आजीवन संघर्ष करने वाले, देश के पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न चौधरी चरण सिंह जी की पुण्यतिथि पर उन्हें शत-शत नमन।
किसानों, ग्रामीण भारत और वंचित वर्गों के उत्थान हेतु उनका योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा। 🌾🌿
आप सभी को ईद-उल-अजहा (बकरीद) की तहेदिल से मुबारकबाद।
यह पावन पर्व आप सभी के जीवन में अमन-चैन, खुशहाली, सलामती एवं रहमतों की सौगात लेकर आए, यही मेरी मंगलकामना है।
"बड़े लड़य्या महुबा वाले जिनकी मार सही न जाए,
एक के मारे दुई मरि जावैं तीसर खौफ खाय मरी जाय....."
"यदुवंश शिरोमणि महाबली अजेय योद्धा वीर आल्हा जयंती की शुभकामनाएं"!
भारतीय नवजागरण के अग्रदूत, महान समाज सुधारक एवं ब्रह्म समाज के संस्थापक राजा राममोहन राय जी की जयंती पर उन्हें कोटि-कोटि नमन। 🌺
शिक्षा, महिला अधिकारों और सामाजिक सुधार के प्रति उनके विचार एवं योगदान सदैव प्रेरणास्रोत रहेंगे।
ज्येष्ठ मास के तृतीय मंगलवार ‘बड़ा मंगल’ के पावन पर्व पर आप सभी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
पवनपुत्र हनुमान जी की कृपा आप सभी के जीवन में सुख, समृद्धि, आरोग्य एवं खुशहाली लेकर आए।
जय बजरंगबली🙏
समस्त माताओं एवं बहनों को अखंड सौभाग्य एवं सुख-समृद्धि के पावन व्रत पर्व ‘वट सावित्री व्रत’ की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं!
यह पावन व्रत पर्व आपके जीवन में सुख, समृद्धि एवं अखंड सौभाग्य का संचार करे, यही मंगलकामना है।