माँ बगलामुखी की दिव्य कृपा से भक्तों के जीवन में आत्मविश्वास, धैर्य और सकारात्मकता का संचार होता है। माँ का आशीर्वाद हर कदम पर आपका मार्गदर्शन करता रहे। जय माँ बगलामुखी।
आज राजस्थान की इस धरती से भारत ने विकसित और आत्मनिर्भर होने की दिशा में एक बहुत बड़ा कदम उठाया है।
-प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी
#PMModi4ViksitRajasthan
25 जून, 1975 — जब लोकतंत्र को कांग्रेस ने कुचला!
25 जून 1975 भारतीय लोकतंत्र का काला दिन था। इलाहाबाद हाई कोर्ट द्वारा इंदिरा गांधी का चुनाव अवैध ठहराए जाने के बाद सत्ता बचाने के लिए देश पर आपातकाल थोप दिया गया।
मौलिक अधिकार निलंबित कर दिए गए, प्रेस पर सेंसरशिप लगा दी गई, विपक्षी नेताओं, पत्रकारों और हजारों लोकतंत्र समर्थकों को जेलों में ठूंस दिया गया। असहमति को अपराध बना दिया गया और पूरे देश को भय व दमन के साए में धकेल दिया गया।
कांग्रेस और इंदिरा गांधी की तानाशाही सोच ने लोकतंत्र को बेड़ियों में जकड़ दिया। जबरन नसबंदी, राजनीतिक गिरफ्तारियां, नागरिक स्वतंत्रताओं का हनन और बेगुनाहों की मौतें उस दौर की दर्दनाक सच्चाई थीं।
21 महीनों के संघर्ष के बाद 1977 में जनता ने जवाब दिया और लोकतंत्र की पुनर्स्थापना हुई।
11 जुलाई 2024 को भारत सरकार ने 25 जून को “संविधान हत्या दिवस” घोषित किया, ताकि लोकतंत्र की रक्षा के लिए संघर्ष करने वाले लाखों सेनानियों को श्रद्धांजलि दी जा सके।
देखिए, आपातकाल के उस दौर को याद करता ये वीडियो… #SamvidhanHatyaDiwas
भारतीय लोकतंत्र के इतिहास का सबसे काला अध्याय 'आपातकाल' का विरोध करने और लोकतांत्रिक मूल्यों की आस्था को संजोकर रखने वाले सभी सत्याग्रहियों के साहस, त्याग और समर्पण को शत-शत नमन।
#SamvidhanHatyaDiwas
दुनिया की मौजूदा चुनौतियों के बीच भारत हर संकट का मजबूती से मुकाबला कर रहा है। हमारे देश में कभी मेगावाट से आगे सोचा ही नहीं जाता था और आज गीगावाट की चर्चा हो रही है, जिसमें गुजरात की अहम भूमिका है।