यह सरकार गरीब के घर को तोड़ रही है और अमीर लोगों के द्वारा किए गए अतिक्रमण को छू तक नहीं रही है.
ये लोग सिर्फ़ गरीब पर ताकत दिखाते हैं. अगर विष्णुदेव साय जी के पास सही में ताकत है तो ये अमीर लोगों ने जो अवैध कब्ज़ा किया है उसपर कार्रवाई करके दिखाएं.
.@narendramodi जी,
आपने मनरेगा (MGNREGA) तो ख़त्म कर दी, ग्रामीण भारत से ‘काम का अधिकार’ छीन लिया, पर क्या ये सच नहीं है कि —
1️⃣ राज्य सरकारों को मनरेगा का बकाया नहीं दिया। लोक सभा में प्रस्तुत उत्तर के अनुसार, 34 राज्यों व UTs का ₹17,144.13 करोड़ बकाया था। (मार्च 2026 तक) इसमें Wage Liability का आँकड़ा ₹7,846.25 करोड़ है, यानि मज़दूरों को उनके हक़ का पैसा अब तक नहीं मिला। क्यों?
2️⃣ जुलाई 1 से आपने राज्यों पर नई योजना (VB-G RAM G) थोपी है, पर मनरेगा का बकाया भुगतान अभी तक केंद्र से नहीं मिला! कर्नाटक के ₹700 करोड़ बाक़ी हैं, झारखंड के ₹900 करोड़ बचे हैं, तेलंगाना, तमिल नाडू समेत कई राज्यों को बकाया फ़ंड नहीं मिले हैं।
3️⃣ कांग्रेस द्वारा लाई गई मनरेगा में केंद्र सरकार मजदूरी का 100% खर्च खुद उठाती थी, लेकिन अब नई योजना में राज्यों पर कुल खर्च का 40% बोझ डाल दिया गया है। जब BJP शासित मध्य प्रदेश और बिहार, साथ ही झारखंड भी भारी वित्तीय बोझ का हवाला देते हुए फंडिंग पैटर्न पर पुनर्विचार की माँग कर रहे हैं, तो केंद्र सरकार आखिर किस बात पर अड़ी हुई है? (RTI के अनुसार)
4️⃣ जब खेती के सबसे अहम सीज़न में 60 दिनों तक काम बंद रखने के 'Blackout' प्रावधान का कई राज्यों ने कड़ा विरोध किया है, तो केंद्र सरकार किसानों और ग्रामीण मजदूरों पर यह मज़दूर-विरोधी व्यवस्था क्यों थोप रही है?
5️⃣ जब 125 दिनों के रोज़गार का वादा पूरा करने के लिए मध्य प्रदेश पर ₹20,037 करोड़ और बिहार पर ₹15,939 करोड़ का अतिरिक्त बोझ पड़ रहा है, तो क्या केंद्र सरकार राज्यों को आर्थिक संकट में धकेलकर अपनी योजना लागू करना चाहती है?
6️⃣ कम से कम 5 राज्यों ने मज़दूरी बढ़ाने की गुहार लगाई है। कांग्रेस पार्टी पहले दिन से ₹400 रोज़ाना मज़दूरी की माँग कर रही है। जब बिहार ₹255 की मजदूरी को बढ़ाकर ₹413 और जम्मू-कश्मीर ₹272 से ₹311 करने की मांग कर रहा है, तो केंद्र सरकार मजदूरों को सम्मानजनक मजदूरी देने में हिचकिचा क्यों रही है?
7️⃣ जून में इस बार 42% कम बारिश हुई है। ख़रीफ़ की बुआई 22.7% कम हुई है। 300 से ऊपर ज़िले सूखे की चपेट में आ सकते हैं, ग्रामीण भारत में जीवनयापन का संकट गहराया है। इस स्थिति में मनरेगा को ख़त्म करना, क्या मज़दूर, SC, ST, OBC, व ग़रीबों पर हमला नहीं है?
मोदी जी, जवाब दीजिए।
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष के रूप में आज दो साल पूरे हुए।
इन दो सालों का हर दिन एक ही काम रहा - हर भारतीय की आवाज़ को सत्ता तक पहुँचाना।
NEET के छात्रों की लड़ाई हो, वोट चोरी का पर्दाफाश हो या संविधान की रक्षा, हर मोर्चे पर आपके साथ खड़ा रहा, आज भी हूं, हमेशा रहूंगा।
सड़क से संसद तक, आपका भरोसा ही मेरी सबसे बड़ी ताक़त है। सफ़र लंबा है, पर संकल्प वही, आपके लिए हर लड़ाई लड़ता रहूँगा।
जय हिंद। जय संविधान। 🇮🇳
विस्तार में पढ़ें: https://t.co/vyj9WhFIhO
न्यूज लेटर: जून 2026
नेता विपक्ष श्री @RahulGandhi ने देश की युवा विरोधी शिक्षा व्यवस्था के खिलाफ आवाज उठाई है, पेपर लीक के विरुद्ध लड़ाई शुरू की है।
साथ ही नेता विपक्ष के तौर पर दो साल पूरे करते हुए हर वर्ग की आवाज बने हैं। सड़क से संसद तक न्याय का साथ दिया है, अन्याय के खिलाफ मजबूती से खड़े रहे हैं।
विस्तार से पढ़ें: https://t.co/cCl9NmJFVs
Congress General Secretary & Wayanad MP Smt. @priyankagandhi ji today chaired a review meeting with district-level officials regarding issues faced by the potter community.
📍 KTDC Tamarind, Wayanad, Kerala
Congress General Secretary & Wayanad MP Smt. @priyankagandhi ji today chaired a meeting with district officials to review tribal welfare issues and the Forest Rights Act (FRA) at Nilambur.
📍 Wayanad, Kerala
Inspiring Young Minds in Wayanad
Congress General Secretary & Wayanad MP Smt. @priyankagandhi ji inaugurated an award ceremony felicitating tribal students who successfully completed their SSLC and Plus Two examinations.
📍Nilambur, Kerala
"मज़लूम होते हुए फ़तेह हासिल करना, यह मैंने इमाम हुसैन से सीखा"
~ महात्मा गाँधी
आज मुहर्रम के मौके पर हज़रत इमाम हुसैन (AS) की अज़ीम क़ुर्बानी को याद करते हुए आइए, मोहब्बत, भाईचारे, इंसाफ़ और आपसी सौहार्द के रास्ते पर चलने का संकल्प लें।
#Muharram
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी जी द्वारा राजस्थान के कोटा से शुरू किया गया 'छात्रों की गूंज' अभियान देश के हर युवा की जुबां पर छाया हुआ है।
मोदी सरकार में शिक्षा व्यवस्था एक भयावह वसूली तंत्र बन गई है। लगातार पेपर लीक और परीक्षाओं में हो रही धांधलियों ने युवाओं को गहरी निराशा में धकेल दिया है।
देशभर के छात्र चाहते हैं कि केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त किया जाए, लेकिन प्रधानमंत्री जी के आशीर्वाद से उनकी कुर्सी बरकरार है और वह घमंड में छात्रों को ही “आतंकवादी” बता रहे हैं।
आज देशभर के 28 शहरों में इस मुद्दे पर कांग्रेस नेताओं द्वारा पत्रकार वार्ताओं का आयोजन किया गया।
लोकतंत्र बचाओ सत्याग्रह | हैदराबाद
मीनाक्षी नटराजन जी का राज्यसभा चुनाव नामांकन निरस्त किया जाना लोकतांत्रिक मूल्यों, संविधान और चुनावी प्रक्रिया की निष्पक्षता पर गंभीर प्रश्न खड़े करता है।
इसी के विरोध में राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष @SunilPanwarINC जी के नेतृत्व में हैदराबाद में सत्याग्रह आयोजित किया गया।
इस दौरान तेलंगाना प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष @Bmaheshgoud6666 जी समेत कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
📍 तेलंगाना