यूपी में 'जीरो टॉलरेंस' के दावों की धज्जियां उड़ाते हुए अपराधियों ने बलिया में आयुष यादव को उसके घर के दरवाजे पर दिनदहाड़े गोलियों से भून दिया, लेकिन शर्मनाक बात यह है कि घटना के तीन दिन बाद भी पुलिस के हाथ खाली हैं और हत्यारे खुलेआम घूम रहे हैं।
बहन प्राची यादव का कलेजा फट रहा है और वह इस निकम्मे प्रशासन से इतनी हताश हो चुकी है कि आज खुद हत्यारों को गोली मारने की बात कह रही है।
यह बयान किसी युवती का नहीं बल्कि मर चुकी कानून व्यवस्था पर जनता के भरोसे का है।
जब पूर्व की शिकायतों और फायरिंग की घटनाओं पर पुलिस कान बंद कर अपराधियों को संरक्षण देती रही, तो आज इस हत्या की जिम्मेदार भी वही पुलिस है। योगी आदित्यनाथ जी, आखिर कब तक आपकी पुलिस सिर्फ फाइलों में एनकाउंटर करेगी?
अगर तीन दिन में घर के सामने हत्या करने वाले दरिंदे गिरफ्तार नहीं हो सकते, तो मान लेना चाहिए कि प्रदेश में अपराधियों का ही राज चल रहा है।