पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में JDU प्रत्याशी नीरज कुमार ने मजबूत बढ़त बना रखी है। प्रथम वरीयता के मतों की गिनती के बाद वे RJD प्रत्याशी दिलीप पटेल से लगभग 2,279 वोटों से आगे चल रहे हैं। अंतिम नतीजों का इंतजार है। इस बीच, हमारे संवाददाता विपुल कुमार सिंह ने नीरज कुमार से एक्सक्लूसिव बातचीत की।
#BiharNews #PatnaNews #JDU #RJD #NeerajKumar #BiharPolitics #MLCElections #BiharElectionResult
बिहार से यूपी जाना अब और आसान होगा। 14 नए रूट और करीब 150 नई AC बसों के प्रस्ताव पर मंथन हुआ है। अयोध्या-पुनौरा धाम और सारनाथ-महाबोधि मंदिर के बीच सीधी बस सेवा की भी तैयारी है।
जानिए क्या है पूरी योजना और यात्रियों को क्या मिलेगी सुविधा?
परिवहन मंत्री दामोदर रावत से हमारे संवाददाता विपुल कुमार सिंह की खास बातचीत।
@BiharTransport | @vipulkumarSin
#Bihar #UttarPradesh #BiharUPBusService #BusService #ACBus #NewBusRoutes #BiharNews
🔹पटना में बिहार राज्य सहकारी बैंक लिमिटेड की 77वीं वार्षिक आमसभा आयोजित हुई।
🔹बैठक में बिहार के 23 जिला सहकारी बैंकों के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया।
🔹सहकारी बैंकों को मजबूत, सक्षम और लाभकारी बनाने के साथ बैंक के वित्तीय प्रदर्शन और भविष्य की कार्ययोजना पर चर्चा हुई।
🔹सहकारिता मंत्री रामकृपाल यादव ने बैंकों की मौजूदा स्थिति की समीक्षा करते हुए सुधार के लिए जरूरी कार्ययोजना की जानकारी दी।
🔹कार्यक्रम में सहकारिता विभाग और सहकारी बैंक से जुड़े कई अधिकारी, जनप्रतिनिधि और पदाधिकारी मौजूद रहे।
रिपोर्ट- @vipulkumarSin@ramkripalmp | @DeptCooperative | @airnews_patna
#BiharStateCooperativeBank #CooperativeBank #BiharNews #PatnaNews
पटना | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा, बिहार की ओर से पटना स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।
इस मौके पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी भाजपा कार्यालय पहुंचे और रक्तदान करने वाले लोगों से मुलाकात की। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गरीबों के विकास के लिए लगातार काम कर रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत के आर्थिक विकास और देश को विकसित भारत बनाने के संकल्प के साथ प्रधानमंत्री लगातार कार्य कर रहे हैं।
रिपोर्ट: @vipulkumarSin@samrat4bjp | @BJP4Bihar
पटना स्थित जगजीवन राम संसदीय अध्ययन एवं राजनीतिक शोध संस्थान में आज नेशनल फिजियोथैरेपी कॉन्फ्रेंस-2026 का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में बिहार के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल सैयद अता हसनैन मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इसके अलावा एमएलसी जीवन कुमार, पूर्व एमएलसी एवं मंत्री डॉ. संजय पासवान, पूर्व एमएलसी वीरेंद्र नारायण यादव समेत फिजियोथैरेपी और स्वास्थ्य क्षेत्र से जुड़े कई विशेषज्ञ और गणमान्य लोग मौजूद रहे।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राज्यपाल सैयद अता हसनैन ने कहा कि फिजियोथैरेपी स्वास्थ्य सेवा का महत्वपूर्ण हिस्सा है। चोट, बीमारी या किसी शारीरिक समस्या के बाद मरीज को सामान्य जीवन में वापस लाने में फिजियोथैरेपिस्ट की महत्वपूर्ण भूमिका होती है।
राज्यपाल ने कहा कि बदलती जीवनशैली के कारण लोगों में शारीरिक समस्याएं बढ़ रही हैं। ऐसे में फिजियोथैरेपी के प्रति जागरूकता बढ़ाना और इसे स्वास्थ्य व्यवस्था का अहम हिस्सा बनाना जरूरी है।
रिपोर्ट : @vipulkumarSin@GovernorBihar | @airnews_patna | @DDNewsHindi
📍 पटना | राजस्व बढ़ा, सुरक्षा कर्मियों की होगी भर्ती, नदियों की गाद और खनिज नीलामी पर क्या है सरकार की तैयारी?
इन तमाम अहम मुद्दों पर बिहार के खान एवं भूतत्व मंत्री डॉ. प्रमोद कुमार से खास बातचीत।
रिपोर्ट- @vipulkumarSin
@MLCBJPPramod | @MinesDept_Bihar | @DDNewsHindi | @airnews_patna | @IPRDBihar
पटना में कुशल युवा कार्यक्रम (KYP) केंद्र संचालकों ने मांगों को लेकर गर्दनीबाग में अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू की। नए नामांकन, केंद्र नवीनीकरण, प्रशिक्षण समस्याओं के समाधान और लंबित भुगतान की मांग को लेकर रैली भी निकाली गई।
रिपोर्ट- @vipulkumarSin@BiharSDM | @airnews_patna
5 लाख तक आवेदन तो एक दिन परीक्षा, इससे ज्यादा पर दो तारीखों में होगी TRE-4 परीक्षा!
सुनिए प्रेस वार्ता में BPSC के परीक्षा नियंत्रक राजेश कुमार सिंह ने क्या दी अहम जानकारी?
रिपोर्ट- @vipulkumarSin@BPSCOffice | @airnews_patna | @BiharEducation_#BPSC#TRE4#TRE4Exam #BiharTeacherVacancy #BiharTeacherRecruitment #BPSCNews
पटना | ऑल बिहार ट्रेड लाइब्रेरियन वेलफेयर फाउंडेशन (एसोसिएशन), बिहार लाइब्रेरी एसोसिएशन द्वारा बिहार विधान परिषद सभागार में एकदिवसीय राष्ट्रीय लाइब्रेरी सम्मेलन, पुस्तक विमोचन एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का उद्घाटन बिहार के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) सैयद अता हसनैन, बिहार विधान परिषद के सभापति अवधेश नारायण सिंह, उच्च शिक्षा एवं विधि विभाग, बिहार सरकार के मंत्री संजय सिंह टाइगर, बिहार विधान परिषद के सदस्य संजीव कुमार सिंह सहित कई गणमान्य लोगों ने किया।
कार्यक्रम के बाद मीडिया से बात करते हुए राज्यपाल सैयद अता हसनैन ने कहा कि ज्ञान और विद्या का संबंध लाइब्रेरी से है। उन्होंने कहा कि बिहार के विश्वविद्यालयों में लाइब्रेरियन और असिस्टेंट लाइब्रेरियन के जितने भी पद खाली हैं, उन्हें जल्द से जल्द वैकेंसी निकालकर भरा जाएगा।
रिपोर्ट - @vipulkumarSin@GovernorBihar | @DDNewsHindi | @airnews_patna
पटना में HAM युवा कार्यकारिणी की बैठक, युवा मुद्दों पर हुआ महामंथन
🔹 पटना में हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा की युवा प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक आयोजित की गई। राजधानी के एक होटल में हुई बैठक में देश में हो रहे सामाजिक और राजनीतिक बदलावों पर चर्चा हुई।
🔹 युवाओं की बढ़ती राजनीतिक भूमिका पर मंथन, वक्ताओं ने कहा कि युवा आज देश के वर्तमान के साथ-साथ भविष्य की भी मजबूत ताकत हैं।
🔹 युवा मुद्दों और समस्याओं पर चर्चा, बैठक में युवाओं की समस्याओं, उनके अधिकारों और संगठन की आगे की रणनीति को लेकर विचार-विमर्श किया गया।
रिपोर्ट - विपुल कुमार सिंह
@jitanrmanjhi
#HindustaniAwamMorcha #JitanRamManjhi #YouthPolitics #YouthLeadership #BiharPolitics #BiharNews
चौथे राष्ट्रीय अंगदान दिवस के अवसर पर पटना में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया।
इस दौरान असम के राज्यपाल लक्ष्मण आचार्य ने देहदान समिति की ओर से चलाए जा रहे कार्यक्रम की सराहना की। उन्होंने कहा कि देहदान एक सराहनीय कार्य है और यह हमारी संस्कृति के भी अनुकूल है।
कार्यक्रम में सिक्किम के पूर्व राज्यपाल गंगा प्रसाद, दधीचि देहदान समिति के अध्यक्ष पद्मश्री विमल जैन समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।
रिपोर्ट - विपुल कुमार सिंह