आपराधिक प्रवृत्ति के अनाड़ी मुख्यमंत्री से बिहार संभल नहीं रहा है जिससे बिहार में अराजक और विध्वंसक स्थिति उत्पन्न हो चुकी है। बिहार में गवर्नेंस नाम की कोई चीज़ ही नहीं है।
मनोनीत मुख्यमंत्री के अल्पज्ञान, अपारदर्शी कार्यशैली एवं अकुशलता के कारण अधिकारी इन्हें गंभीरता से नहीं ले रहे है।
जनसमस्याओं का निदान, जनसरोकर और जनजीवन को बेहतर बनाना मुख्यमंत्री की प्राथमिकता ही नहीं है और यही वजह है कि नावाकिफ अपरिपक्व मुख्यमंत्री लोक कल्याणकारी मुद्दों की बजाय ग़ैर वाजिब मुद्दों को तरजीह देते रहते है। #TejashwiYadav
बिहार वित्तीय अराजकता, प्रशासनिक कुव्यवस्था, बदइंतज़ामी, अनुशासनहीनता और राजशून्यता का पर्याय बन चुका है। कुशासन, बदहाल विधि व्यवस्था और भ्रष्टाचार एनडीए सरकार में गहरी व गंभीर संरचनात्मक समस्या बन चुका है जो सरकार और समाज के हर स्तर पर प्रत्येक व्यक्ति एवं व्यवस्था को प्रभावित कर रहा है।
हर स्तर पर माफिया का राज है। इससे दुर्भाग्यपूर्ण क्या होगा कि अपराधी पुलिस की हत्या कर रहे है और पुलिस अपनी ख़ामियाँ छुपाने के लिए निर्दोष नागरिकों की हत्या कर रही है।
आपराधिक प्रवृत्ति के अनाड़ी मुख्यमंत्री से बिहार संभल नहीं रहा है जिससे बिहार में अराजक और विध्वंसक स्थिति उत्पन्न हो चुकी है। बिहार में गवर्नेंस नाम की कोई चीज़ ही नहीं है। मनोनीत मुख्यमंत्री के अल्पज्ञान, अनाड़ी कार्यशैली एवं अकुशलता के कारण अधिकारी इन्हें गंभीरता से नहीं ले रहे है। जनसमस्याओं का निदान, जनसरोकर और जनजीवन को बेहतर बनाना मुख्यमंत्री की प्राथमिकता ही नहीं है और यही वजह है कि नावाकिफ अपरिपक्व मुख्यमंत्री लोक कल्याणकारी मुद्दों की बजाय ग़ैर वाजिब मुद्दों को तरजीह देते रहते है।
नौकरी-रोजगार, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, बेहतर स्वास्थ्य व विधि व्यवस्था, औद्योगिक तथा इंफ्रास्ट्रक्चर विस्तार, टेक्नोलॉजी, विकास एवं निवेश तो मुख्यमंत्री के शब्दकोश में ही नहीं है।
मुख्यमंत्री के नौसखियापन, नासमझी और कम-अक़्ली के कारण पुलिस और प्रशासन बेलगाम है। भ्रष्टाचार सारी सीमाएँ तोड़ चुका है। वोट चोरी से सत्ता में आए सत्यापित ठगों ने क्या बिहार को बर्बादी के गर्त में धकेलने के लिए मनोनीत मुख्यमंत्री के हाथों में बागडोर सौंपी है?
गोवर्धन पूजा के पावन पर्व की समस्त देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं।
भगवान श्री कृष्ण आपको शक्ति, सामर्थ्य, साहस और सात्विकता का आशीर्वाद दें। आपके परिवार पर सदैव उनकी कृपा दृष्टि बनी रहे।
#TejashwiYadav#RJD#Bihar#india
दीपावली पर सपरिवार माता लक्ष्मी, भगवान गणेश, मां सरस्वती और कुबेर जी की विधि-विधान से पूजा की एवं माता-पिता का आशीर्वाद प्राप्त किया।
दीपावली केवल दीप जलाने का पर्व नहीं बल्कि नई शुरुआत, नव संकल्प और सकारात्मक ऊर्जा का भी प्रतीक है।
कामना है कि माँ लक्ष्मी के आशीर्वाद से आपको धन -धान्य व ऐश्वर्य की सुलभ प्राप्ति हो। 🪔
#HappyDiwali #RJD #TejashwiYadav
आप सभी को दीपावली की ढेरों शुभकामनाएं!
इस दिवाली सिर्फ मिट्टी का दिया ही नहीं बल्कि आपके सुनहरे सपनों और आशा व उम्मीदों से सराबोर किरणों के साथ शांति-समृद्धि, उमंग-उन्नति, आनंद-खुशहाली एवं बदलाव का भी दीप जलाना है।
हम सभी Gen-Z सहित सब युवाओं को जात-पात से ऊपर उठकर बिहार के भविष्य को रोशन करने के लिए परिवर्तन का दीप प्रज्ज्वलित करना है। #HappyDiwali
“अपनी जान की जिम्मेवार जनता खुद होगी.. CM लगवा दें हर जगह बोर्ड”
बिहार पुलिस आम लोगों को घर में घुसकर गोली मार रही है और बिहार पुलिस को अपराधी गोली मार रहे है।
हत्या आरोपी अपराधी प्रवृति के मुख्यमंत्री बनने के बाद बिहार में भयावह हालात। जब अपराधी पुलिस और अपराधी मुख्यमंत्री बेलगाम अपराध पर घिरते है तो ध्यान भटकाने के लिए जाति विशेष के लोगों का एनकाउंटर करते है।
“अपराध और 𝐂𝐫𝐢𝐦𝐞” को अलग-अलग समझने वाली अपराधी सरकार के हत्या आरोपी अपराधी मुखिया की अपराधी पुलिस के आपराधिक कृत्यों के खिलाफ जनता सड़कों पर उतर चुकी है।
📍मधुबनी, बिहार
बिहार में 𝐑𝐒𝐒 से जुड़े चंदन तिवारी, अभिषेक तिवारी, लालटू कुमार और सरस कुमार से 𝟒𝟒,𝟎𝟎𝟎 जिंदा कारतूस पकड़े गए है। ये लोग गोला-बारूद के अंतरराज्यीय तस्करी के एक खतरनाक नेटवर्क से जुड़े है। क्या 𝐑𝐒𝐒 के ये आतंकवादी देशभर में धमाके करने की साज़िश रच रहे थे?
𝐑𝐒𝐒 से जुड़े तस्करी नेटवर्क के तीन लोगों से ही 𝟒𝟒,𝟎𝟎𝟎 ज़िंदा कारतूस पकड़े जाने के बाद भी क्या 𝐑𝐒𝐒 को आतंकवादी संगठन घोषित नहीं कर देना चाहिए?
बिहार के नकारे निकम्मे और आपराधिक प्रवृति के मुख्यमंत्री को जनहित में हर गाँव टोला-टोला, गली-गली बड़े-बड़े वैधानिक चेतावनी बोर्ड लगवा देने चाहिए जिसपर बड़े-बड़े अक्षरों में लिखा हो कि:-
“जनता अपनी जान की जिम्मेवार ख़ुद होगी। जुल्मी बिहार पुलिस से न्याय की उम्मीद अपने जोखिम पर करे क्योंकि 7 हत्या आरोपी मुख्यमंत्री बनने के बाद से बिहार पुलिस घोर अपराधी बन चुकी है।”
📍दरभंगा, बिहार
तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद में आयोजित "श्री कृष्ण सदर सम्मेलन" शामिल हुआ। हम लोग सदा से धर्म और सत्य का पालन करते है। हमेशा अन्याय और अत्याचार के ख़िलाफ़ खड़े होते है। परिस्थितियां कैसी भी हो, हम लोग लड़ने से डरते नहीं। अगर कोई हमें छेड़ता है तो फिर हम किसी को छोड़ते नहीं।
देर शाम हैदराबाद आगमन पर साथियों द्वारा दिए स्नेह, आशीर्वाद और आत्मीय स्वागत के लिए शुक्रिया।
एयरपोर्ट पर मौजूद रहे राज्यसभा सांसद श्री अनिल यादव, पूर्व सांसद श्री हनुमंत राव जी, पूर्व सांसद श्री अंजन कुमार यादव, राजद के तेलंगाना प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती शोभा यादव, आंध्रप्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष श्री वेणूगोपाल एवं श्रीकृष्ण सदर सम्मेलन उत्सव कमेटी के कार्यकर्ता और समर्थक उपस्थित रहे।
#TejashwiYadav #hyderabad #Bihar
बिहार में “𝐂𝐫𝐢𝐦𝐞” हो सकता है “अपराध” नहीं!
मेरे प्यारे देशवासियों,
ये बात 𝟕 हत्याओं का आरोपी नमूना मोदी जी द्वारा चयनित मुख्यमंत्री कह रहा है।
मंच पर बैठे 𝐈𝐀𝐒/𝐈𝐏𝐒 इनके साथ काम करने पर अपने आपको सम्मानित समझ रहे है या अपमानित?
क्या श्री नरेन्द्र मोदी जी ने इस आदमी के हाथों बिहार को बर्बाद कराने की सुपारी ले रखी है?
बिहार में आतंकराज!
मधुबनी के बाबूबरही में हत्यारे मुख्यमंत्री की हत्यारी बिहार पुलिस के एक ASI चंद्रमोहन सिंह ने अशोक यादव के परिवार में घुसकर महिला का बलात्कार करने की कोशिश की। हल्ला मचाने पर जब परिजनों ने विरोध जताया तो ASI ने सर्विस रिवाल्वर से ताबड़तोड़ फायरिंग की जिसमें मौके पर ही अशोक यादव और फूलो देवी की मृत्यु हो गई तथा 2 अन्य की स्थिति चिंताजनक है।
बिहार में जब से 7 हत्याओं के आरोपी मुख्यमंत्री बने है, पुलिस ही अपराधी बन गई है। रक्षक ही भक्षक बन गए है। विगत दिनों में हिरासत में मौतों की संख्या का बढ़ना, मुजफ्फरपुर में दरोगा द्वारा घर में घुसकर जगतवीर राय की गोली मारकर हत्या करना, मधुबनी में रोशन यादव की हत्या तथा बक्सर में भरत भूषण तिवारी की हत्या की गई।
मधुबनी में लगातार पुलिस द्वारा अपराध करने पर भी जिले के DM/SP का तबादला नहीं होना लेकिन प्रदेश स्तर पर प्रतिदिन अधिकारियों का ट्रांसफर-पोस्टिंग करना दर्शाया है कि दस नंबरी मुख्यमंत्री अपने परिजनों संग तबादला उद्योग की कमान संभाले हुए है। #Bihar #Crime #Madhubani
लोक एकता की कनिष्ठ अंगुली से इंद्रासन को हिला देने वाले लोकनायक, धार्मिक सीमाओं से परे जन जन के पूज्य, हमारे कुलदेवता भगवान श्री कृष्ण पर सत्ता-पोषित एक मानसिक विक्षिप्त द्वारा की गई टिप्पणी अशोभनीय, अक्षम्य एवं अमर्यादित है।
राम और कृष्ण एक दूसरे के पूरक हैं। यह नफरती लोग पहले इंसान को बांटते थे, अब भगवान को बांटने लगे। राजनीतिक लोभ में और कितना नीचे गिरेंगे? लोक समता और सनातनी एकता को खंडित करने वाले इस शिखंडी के संरक्षक मोदी जी और तमाम भाजपा नेताओं को सामने आकर देश से, समाज से और सनातनियों से दंडवत होकर माफी मांगनी चाहिए।
"हरे कृष्ण हरे कृष्ण कृष्ण कृष्ण हरे हरे।
हरे राम हरे राम राम राम हरे हरे॥"
मुजफ्फरपुर के गोबरसही में PNG पाइपलाइन ब्लास्ट की चपेट में आए लोगों की मृत्यु से पर अपनी संवेदनाएं व्यक्त करता हूँ। पीड़ित परिवारों को ईश्वर संबल प्रदान करे।
स्थानीय लोगों के अनुसार भाजपा की सड़क पर चल रही एक अराजक सभा में उपस्थित भाजपा कार्यकर्ताओं, नेताओं एवं पर्यटन मंत्री केदार गुप्ता ने दुर्भाग्यपूर्ण दुःखद घटना की सूचना होने के बावजूद सभा के कारण यातायात में फँसे अग्निशमन वाहन को प्राथमिकता देकर यथाशीघ्र घटनास्थल के लिए जाने देने की कोई जरूरत या जल्दबाजी नहीं समझी। यह अक्षम्य है।
प्रदेश के मुख्यमंत्री को तो घटना की जानकारी भी नहीं है इसलिए संवेदना तक व्यक्त नहीं की। राजनीति नागरिकों के लिए है, नागरिक राजनीति के लिए नहीं हैं।
आदरणीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री @laluprasadrjd जी से आदरणीय श्रीमती सोनिया गांधी जी ने मुलाक़ात की।
देश के दो सबसे अनुभवी नेताओं की यह मुलाकात पारिवारिक व आत्मीय रही। दोनों लंबे समय से एक दूसरे के सुख-दुख में मजबूती से एक साथ खड़े रहे है।
UPA की विकास गाथा पर उनके संघर्ष, संस्मरण, चिंतन और उपलब्धियों को सुनना और उससे सीखना मेरा सौभाग्य है। उनसे प्रेरणा मिलती है कि दृढ़ संकल्प और सही दिशा में की गई मेहनत हमेशा सकारात्मक परिणाम देती है।
आदरणीय मैडम श्रीमती सोनिया गांधी जी ने आवास पहुँच स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इस दौरान पुराने दिनों की यादें ताजा हुई।
स्मरण किया कि कैसे UPA सरकार के दिनों में हम लोगों ने युवाओं, किसानों, जवानों और आम आदमी के लिए पारदर्शी व जनकल्याणकारी योजनाएं लागू की तथा मनरेगा, RTE, RTI जैसी कानूनों से देशवासियों को सशक्त किया गया। सरदार मनमोहन सिंह जी के नेतृत्व में बिहार के विकास के लिए हम लोगों ने कैसे 1 लाख 45 हज़ार करोड़ से अधिक की धनराशि दी।
"मैं गरुड़ कृष्ण मै पक्षिराज,
सिर पर ना चाहिए मुझे ताज!
रण-खेत पाटना है मुझको,
अहिपाश काटना है मुझको!"
आज से 03 साल पहले 02 नवंबर 2023 को बिहार ने इतिहास रचते हुए एकसाथ 1 लाख 20 हजार 336 नियुक्ति पत्र का वितरण किया था। यह भारत के इतिहास का पहला और एकमात्र आयोजन था जिसमें एकसाथ इतने बड़े स्तर पर पक्की सरकारी नौकरी का नियुक्तिपत्र वितरित किया गया।
जब मैने पहली बार 2020 के चुनाव में राजद की सरकार बनने पर साइंटिफिक डेटा के साथ 10 लाख पक्की सरकारी नौकरी देने की बात कही तो तत्कालीन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी ने कहा था - "असंभव है! हो ही नहीं सकता! सैलरी बाप के यहाँ से पैसा लाके देगा?"
न्यूज चैनलों पर भी यह दिन रात रिपीट मोड पर चला कि यह असंभव बात है। बिहार में इतनी नौकरियां नहीं दी जा सकती।
2020 में सरकारी तंत्र और पुलिस प्रशासन का दुरुपयोग कर हमें चंद वोटों के अंतर से छलपूर्वक सत्ता से वंचित कर दिया गया और मैं मन मसोस कर रह गया।
जब परिस्थितियां बदलीं और 2022 में नीतीश कुमार राबड़ी देवी जी से अपनी पार्टी को भाजपा से बचा लेने के लिए हाथ जोड़ते गिड़गिड़ाते हुए 10 सर्कुलर आवास आए तो मेरा एकमात्र ध्यान उसी 10 लाख नौकरी पर था जिसका वादा मैने अपने नौजवान साथियों से 2020 में किया था। युवाओं को 10 लाख नौकरी देने के शर्त पर हमने समर्थन दिया।
महागठबंधन की सरकार बनी। मैने उपमुख्यमंत्री के तौर पर कार्यभार संभाला। और महज चंद महीनों के भीतर TRE 1 & 2 का नोटिफिकेशन जारी किया। बिना किसी पेपर लीक के परीक्षा सम्पन्न हुई। ससमय रिजल्ट जारी हुआ एवं 03 लाख से अधिक शिक्षकों की BPSC के माध्यम से बहाली हुई।
इसी कड़ी में 02 नवंबर 2023 को पटना के ऐतिहासिक गाँधी मैदान में ऐतिहासिक रूप से 1 लाख 20 हजार 336 नियुक्तिपत्र का वितरण किया गया और मैने निःस्वार्थ भाव से सारा श्रेय क्रेडिट के भूखे नीतीश कुमार जी की झोली में डाल दिया। नीतीश जी जिस बात को असंभव कहा करते थे उसे चंद महीनों में संभव कर इतनी तेज ताली बजवाई की उन तालियों की गड़गड़ाहट आज भी उनके कानों में गूंजती होगी।
10 लाख नौकरी के क्रम में शिक्षक नियुक्ति पहला कदम था। अन्य कई ऐसे विभाग थे जिनका डाटा तैयार था। कब कहां और कैसे नियुक्ति होगी इसका ब्लूप्रिंट तैयार था। उदाहरण के तौर पर स्वास्थ्य विभाग में पब्लिक हेल्थ कैडर का पूरा खाका तैयार था जिसमें 1 लाख 30 हज़ार से अधिक बहाली होनी थी, लेकिन नीतीश कुमार जी ने उस फाइल को रोक दिया।
और अंततः जनवरी 2024 में युवाओं के लिए हितकारी महागठबंधन सरकार को नीतीश कुमार ने अकारण गिरा दिया तथा युवाओं के लिए दमनकारी NDA सरकार का पुनः गठन किया। फिर युवाओं ने नौकरी मांगी तो उन्हें लाठियां मिली, सड़कों पर दौड़ा कर हत्या के इरादे से पीटा गया। कड़कड़ाती ठंड में बर्फीला पानी डाला गया। लाठी मार कर सर फोड़ा गया। और फिर दुबारा बिहार ने आज तक नौकरियों एवं नियुक्तियों की गूंज नहीं सुनी।