बहुत वर्षों बाद शिरडी जाकर साईं बाबा के दर्शन करने का सौभाग्य मिला। 🙏🕉
बाबा के चरणों में कुछ पल बिताकर मन को एक अद्भुत शांति मिली। ऐसा लगा जैसे भीतर की सारी भागदौड़ कुछ देर के लिए थम गई हो। प्रार्थना करते समय कृतज्ञता का भाव भी था और जीवन में कुछ अच्छा, कुछ सार्थक करने की प्रेरणा भी और प्रबल हो गई।🕉😍
माँ और भाई तो समय-समय पर बाबा के दर्शन के लिए आते रहते हैं। आज समझ आया कि उन्हें यहाँ बार-बार खींचकर लाने वाली शक्ति क्या है। साईं बाबा के दरबार में एक अलग ही ऊर्जा, एक अलग ही सुकून और आत्मबल का अनुभव होता है।
बाबा का आशीर्वाद हम सब पर बना रहे।ॐ साईं राम। 🙏✨🕉🙏😍🚩
श्री जगन्नाथ धाम, पुरी में दीपदान कर माननीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के 4,399 दिनों की सेवा यात्रा के अवसर पर शुभकामनाएँ दीं एवं राष्ट्र की प्रगति हेतु प्रार्थना की।
#LongestServingElectedPMModi
हिंदवी स्वराज्य के संस्थापक एवं धर्मध्वजरक्षक छत्रपति शिवाजी महाराज जी के राज्याभिषेक दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ।
स्वराज, स्वसंस्कृति और स्वधर्म के प्रति अटूट समर्पण और अदम्य साहस ने बाल शिवाजी को छत्रपति बनाया। अल्पायु में ही उन्होंने हिन्दवी स्वराज्य का संकल्प लिया और मुगलों को चुनौती दी।
छत्रपति शिवाजी महाराज जी ने स्वाभिमान, सुशासन और राष्ट्ररक्षा के आदर्शों पर एक ऐसी शासन व्यवस्था खड़ी की, जिसने भारतीय जनमानस में नया आत्मविश्वास जगाया। उनका जीवन आज भी करोड़ों युवाओं को राष्ट्रभक्ति और सांस्कृतिक गौरव की प्रेरणा देता है।