राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ
अखिल भारतीय प्रांत प्रचारक बैठक
10,11 एवं 12 जुलाई 2026
प्रेस विज्ञप्ति —12 जुलाई 2026, बेलगावी, कर्नाटक
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की वार्षिक अखिल भारतीय प्रान्त प्रचारक बैठक आज कर्नाटक के बेलगावी में संपन्न हो गई। इस बैठक में पू. सरसंघचालक डा. मोहन भागवत जी, मा. सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले जी सहित 226 कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
बैठक में मार्च 2026 के बाद संघ के विभिन्न स्तरों पर संपन्न हुए प्रशिक्षण वर्गों की समीक्षा की गई। इस वर्ष देशभर में कुल 83 संघ शिक्षा वर्ग और 12 कार्यकर्ता विकास वर्ग संपन्न हुए जिसमें कुल 18842 स्वयंसेवकों ने प्रशिक्षण प्राप्त किया, जिसमें शाखा संचालन, संघ कार्यपद्धति, ग्राम विकास, कुटुम्ब प्रबोधन, आपदा प्रबंधन, पर्यावरण जैसे विषय सम्मिलित थे।
शाखाओं के स्तर पर कार्ययोजना के क्रियान्वयन की दृष्टि से विस्तार से चर्चा की गई और सितम्बर मास में अधिकतम शाखा विस्तार योजना पर भी चर्चा की गई। साथ में शताब्दी वर्ष के संपन्न हुए कार्यक्रमों की समीक्षा तथा निर्धारित शेष कार्यक्रमों की योजना पर भी विचार किया गया। शताब्दी वर्ष के विभिन्न कार्यक्रमों में सम्पर्क में आए लोगों को सामाजिक कार्यों और पंच परिवर्तन के विषयों में सक्रिय करने की योजना पर विचार हुआ। पूजनीय सरसंघचालक जी की वर्ष 2026-27 की प्रवास योजना पर भी चर्चा की गई।
बैठक में वर्तमान परिदृश्य के विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई जिसमें मुख्य रूप से जनगणना के संदर्भ में जानकारी और जनसांख्यिकी असंतुलन से उत्पन्न चुनौतियाँ आदि विषय शामिल रहे। ड्रग्स के बढ़ते दुष्प्रभाव पर चिंता के साथ ही नशा मुक्ति के लिए प्राथमिकता से प्रयासों की आवश्यकता तथा सन्त शिरोमणि रविदास महाराज जी के 650 वें जन्म जयंती वर्ष के कार्यक्रमों की योजना पर भी चर्चा हुई।
बैठक में सभी ने श्री रामजन्मभूमि मंदिर में दानपेटी चढ़ावे की गिनती में हुई अनियमितता की घटना पर दु:ख व्यक्त किया तथा तीर्थक्षेत्र न्यास के निवेदन पर चल रही एसआईटी एवं पुलिस कार्रवाई निर्णायक मोड़ पर पहुँचेगी यह विश्वास व्यक्त किया। तीर्थक्षेत्र न्यास से यह अपेक्षा की गई कि वह यह सुनिश्चित करे कि भविष्य में ऐसी कोई घटना न हो जिससे समस्त राम भक्तों की राम मंदिर के प्रति श्रद्धा और गहरी आस्था पर आघात हो।
सुनील आंबेकर
अखिल भारतीय प्रचार प्रमुख
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ
Rashtriya Swayamsevak Sangh
Akhil Bharatiya Prant Pracharak Baithak
Press Release —12 July 2026, Belagavi, Karnataka
The annual Akhil Bharatiya Prant Pracharak Baithak of the Rashtriya Swayamsevak Sangh concluded today in Belagavi, Karnataka. Respected Sarsanghachalak Dr. Mohan Ji Bhagwat, respected Sarkaryavah Dattatreya Ji Hosabale, along with 226 Karyakartas, were present at the meeting.
In the meeting, a review of the training camps held at various levels of the Sangh after March 2026 was conducted. This year, a total of 83 Sangh Shiksha Varg and 12 Karyakarta Vikas Varg concluded across the country, in which a total of 18,842 Swayamsevaks were trained. This training included subjects like daily shakha, Sangh karyapaddhati, Gram Vikas, Kutumba Prabodhan, disaster management and environment.
Detailed discussions were held regarding the implementation of the action plan at the Shakha level, and the maximum Shakha Vistar Yojana for the month of September was also discussed. Along with this, a review of the completed programs of the Sangh centenary year and the planning for the remaining scheduled programs was considered. Plans were discussed to actively engage people who came into contact through various programs of the Sangh centenary year in social work and Panch Parivartan initiatives. The Pravas Yojana of respected Sarsanghachalak Ji for the year 2026-27 was also discussed.
The meeting discussed various topics concerning the current scenario, mainly including information regarding the census and the challenges arising from population imbalance. Along with expressing concern over the growing ill-effects of drugs, the need for priority efforts toward de-addiction and the planning for programs to mark the 650th birth anniversary year of Sant Shiromani Ravidas Maharaj were also discussed.
In the meeting, everyone expressed grief over the incident of irregularities in the counting of the donation box offerings at the Shri Ram Janmabhoomi Mandir, and expressed confidence that the ongoing SIT and police action, initiated at the request of the Teerth Kshetra Nyas, will reach a decisive turn. It was expected of the Teerth Kshetra Nyas to ensure that no such incident occurs in the future which could hurt the reverence and deep faith of all Ram Bhakts toward the Ram Mandir.
Sunil Ambekar
Akhil Bharatiya Prachar Pramukh
Rashtriya Swayamsevak Sangh
॥जय श्री महाकाल॥
*आज का भस्म आरती श्रृंगार दर्शन*
🔱 आषाढ़ माह कृष्ण पक्ष त्रयोदशी
रविवार दिनांक-12 जुलाई 2026 🔱
🌹ॐ नमः शिवाय*🌹
🕉️🌾जय शिव शम्भू🌾🕉️
🔱🌿उज्जैनाधिपति 🌿🔱
🛎️🌿त्रिनेत्रधारी त्रिशूलधारी🌿🛎️
सुप्रभात,हार्दिक शुभकामनाएं।
🕉️ नमः शिवाय! 🕉️ ह्रौं जुं स:
भगवान भोलेनाथ श्री शिवशंकर जी,
🕉️ स्रां स्रीं स्रौं सं सोमाय नमः!
श्री चन्द्र देव जी,
आप हम सबका कल्याण करें।
आषाढ़ कृष्ण पक्ष त्रयोदशी,
रविवार 12 जुलाई 2026.
*जय सूर्य देव*
सुप्रभात,हार्दिक शुभकामनाएं।
🕉️ प्रां प्रीं प्रौं स: शनैश्चराय नमः
न्याय देवता श्री शनि देव जी,
🕉️ हं हनुमंते नमः
संकटमोचन श्री हनुमान जी,
आप हम सबका कल्याण करें।
शनिवार 11 जुलाई 2026,
आषाढ़ कृष्ण पक्ष एकादशी/द्वादशी.
*जय शनि देव* *जय हनुमान*
As my Australia visit concludes, I express my heartfelt gratitude to the Government and people of Australia as well as to PM Albanese for their warmth. The outcomes of this visit have further strengthened our partnership and opened new avenues for cooperation across diverse sectors. The momentum in the times to come will benefit our nation and the entire planet.
@AlboMP
भारत सरकार में रक्षा मंत्री श्री @rajnathsingh जी आपको जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। प्रभु श्रीराम से आपके उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु होने की प्रार्थना करता हूं।
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की वार्षिक अखिल भारतीय प्रान्त प्रचारक बैठक कर्नाटक के बेलगावी में आज सुबह शुरू हुई। बैठक में पू. सरसंघचालक डा. मोहन भागवत जी, मा. सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले जी, सभी सह सरकार्यवाह, अखिल भारतीय कार्य विभाग प्रमुख, सह प्रमुख, कार्यकारिणी सदस्य, क्षेत्र प्रचारक, सह क्षेत्र प्रचारक तथा सभी 46 प्रांतों के प्रांत प्रचारक, सह प्रचारक और संघ प्रेरित विविध संगठनों के अखिल भारतीय संगठन मंत्री उपस्थित हैं।
बैठक में मार्च 2026 के बाद संघ के विभिन्न स्तरों पर संपन्न हुए प्रशिक्षण वर्गों का वृत्तांत और शाखाओं के स्तर पर कार्ययोजना के क्रियान्वयन की दृष्टि से विस्तार से चर्चा की जाएगी। संघ शताब्दी निमित्त हुए शाखा कार्य विस्तार की समीक्षा तथा आगामी अधिकतम शाखा विस्तार योजना पर भी चर्चा होगी। साथ में शताब्दी वर्ष के संपन्न हुए कार्यक्रमों की समीक्षा तथा निर्धारित शेष कार्यक्रमों की योजना, पूजनीय सरसंघचालक जी की वर्ष 2026-27 की प्रवास योजना जैसे विषयों पर चर्चा की जायेगी। संघ शताब्दी वर्ष (2025-26) के शेष कार्यक्रम आगामी विजयादशमी अर्थात 20 अक्टूबर 2026 तक चलेंगे।
प्रखर वक्ता एवं जनप्रिय राजनेता, माननीय रक्षा मंत्री श्री @rajnathsingh जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई।
आपका सरल व्यक्तित्व, विनम्र व्यवहार और राष्ट्रहित के प्रति अटूट समर्पण करोड़ों देश वासियों के लिए प्रेरणा का स्रोत है।
प्रभु श्री राम से आपके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं यशस्वी जीवन की कामना है।
उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं माननीय केंद्रीय रक्षामंत्री आदरणीय श्री राजनाथ सिंह जी आपको जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं!
मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्रीराम जी आपको उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु प्रदान करें, यही प्रार्थना है।
@rajnathsingh