#बिहार#किशनगंज: अवैध रूप से संचालित जुगाड़ वाहनों के खिलाफ परिवहन विभाग ने रामपुर चेक पोस्ट पर विशेष जांच अभियान चलाकर आलू लदे चार जुगाड़ वाहनों को जब्त किया।
▶️प्रवर्तन अवर निरीक्षक अमित कुमार सिंह ने बताया कि उच्च न्यायालय के प्रतिबंध के बावजूद जुगाड़ वाहनों का अवैध परिचालन जारी है। ऐसे वाहनों के पास वैध पंजीकरण, फिटनेस और बीमा नहीं होने से दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है।
▶️उन्होंने कहा कि जुगाड़ वाहनों के खिलाफ आगे भी लगातार अभियान चलाया जाएगा और नियमों का उल्लंघन करने वालों पर नियमानुसार कार्रवाई किया जाएगा।
रिपोर्ट: विशाल कुमार
@KISHANGNJPOLICE@ddnewsBihar@airnewsalerts
#बिहार#किशनगंज: लगातार दो दिनों से हो रही मूसलाधार बारिश के कारण कसेरा पट्टी, धर्मगंज, तेघरिया और हॉस्पिटल रोड समेत कई इलाकों में जलजमाव हो गया, जिससे आवागमन प्रभावित हुआ।
रिपोर्ट: विशाल कुमार
@airnewsalerts@ddnewsBihar@DM_Kishanganj
#बिहार#किशनगंज: किशनगंज पुलिस ने चर्चित गीता देवी हत्याकांड का सफल उद्भेदन करते हुए अंतरराज्यीय चोर गिरोह के सरगना समेत 4 शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया है।
▶️एसडीपीओ-2 मनोज कुमार सिंह ने बताया कि कार्रवाई के दौरान हत्या में प्रयुक्त लोहे का रॉड, सोना-चांदी के आभूषण, पीतल के बर्तन तथा चोरी में इस्तेमाल किए गए औजार बरामद किए गए हैं।
रिपोर्ट: विशाल कुमार
@airnewsalerts@ddnewsBihar@AIRNewsHindi@KISHANGNJPOLICE
#बिहार#किशनगंज: जिला पदाधिकारी नवीन कुमार ने तेरापंथ भवन में टीबी उन्मूलन अभियान के तहत 200 टीबी मरीजों के बीच फूड बास्केट का वितरण किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
▶️श्री कुमार ने कहा कि टीबी का प्रभावी उपचार केवल दवा से नहीं, बल्कि पौष्टिक आहार और सामाजिक सहयोग से भी संभव है। उन्होंने अधिक से अधिक लोगों और संस्थानों से निक्षय मित्र बनकर टीबी मरीजों की मदद करने की अपील की।
रिपोर्ट: विशाल कुमार
@airnewsalerts@ddnewsBihar@KISHANGNJPOLICE
#बिहार#किशनगंज: हीरक जयंती के अवसर पर बीएसएफ की ओर से आयोजित 10 दिवसीय 'स्पंदन- स्पोर्ट्स फॉर पीस एंड डेवलपमेंट' फुटबॉल प्रतियोगिता का समापन।
▶️प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में पूर्णिया आदिवासी यूनाइटेड फुटबॉल क्लब ने थ्री स्टार क्लब को 2-1 से हराकर खिताब अपने नाम किया।
▶️कार्यक्रम में बीएसएफ के उपमहानिरीक्षक गणेश कुमार, कमांडेंट राजेंद्र सिंह बोहरा, पूर्णिया प्रमंडलीय आयुक्त दिनेश कुमार और जिलाधिकारी नवीन कुमार मौजूद रहें।
रिपोर्ट: विशाल कुमार
@airnewsalerts@ddnewsBihar@AIRNewsHindi@DM_Kishanganj
#बिहार#किशनगंज: कोचाधामन थाना क्षेत्र में मवेशी व्यापारी से हुई 3.60 लाख रुपये की लूटकांड का पुलिस ने खुलासा करते हुए 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
▶️पुलिस ने आरोपियों के पास से वारदात में इस्तेमाल की गई दो मोटरसाइकिल और लूटी गई रकम में से 10 हजार रुपये बरामद किए हैं।
रिपोर्ट: विशाल कुमार
@airnewsalerts@ddnewsBihar@AIRNewsHindi@KISHANGNJPOLICE
#बिहार#किशनगंज: किशनगंज पुलिस ने अंतरराज्यीय मादक पदार्थ तस्करी गिरोह के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है।
▶️मामले की जानकारी देते हुए एसडीपीओ-1 खुसरु सिराज ने बताया कि गिरफ्तार तस्करों के पास से करीब 1.500 किलोग्राम हेरोइन, चार मोबाइल फोन और 9,950 रुपये नकद बरामद किए गए हैं।
▶️उन्होंने बताया कि बरामद हेरोइन की अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत करीब 3 करोड़ रुपये आंकी गई है।
▶️पुलिस मामले की जांच में जुटी है और गिरोह के अन्य सदस्यों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।
रिपोर्ट: विशाल कुमार
@airnewsalerts@ddnewsBihar@AIRNewsHindi@KISHANGNJPOLICE
#बिहार#बेगूसराय: जिले में एक युवक ने अपनी ट्रांसजेंडर (किन्नर) साथी से हिंदू रीति-रिवाज के अनुसार विवाह कर सामाजिक रूढ़ियों को चुनौती दी। पांच वर्षों तक चले प्रेम प्रसंग के बाद दोनों विवाह बंधन में बंध गए।
▶️दूल्हे ने बताया कि एक सांस्कृतिक कार्यक्रम में मुलाकात के बाद दोनों के बीच दोस्ती हुई, जो धीरे-धीरे प्रेम संबंध में बदल गई।
▶️दोनों ने अपने रिश्ते को सार्वजनिक रूप से स्वीकार करते हुए बैंड-बाजे और बारात के साथ पारंपरिक हिंदू रीति-रिवाज से विवाह किया।
▶️शादी में परिजन, स्थानीय लोग और ट्रांसजेंडर समुदाय के सदस्य भी शामिल हुए।
▶️इस विवाह को स्थानीय लोगों ने सामाजिक समावेशन और समानता की दिशा में एक सकारात्मक पहल बताते हुए नवदंपति के सुखद वैवाहिक जीवन की कामना की।
रिपोर्ट: विजय कुमार झा
@airnewsalerts@ddnewsBihar@AIRNewsHindi@DM_Begusarai
#बिहार#किशनगंज: सीमांचल क्षेत्र में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए किशनगंज पुलिस ने 2.357 किलोग्राम हेरोइन (स्मैक) बरामद की है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत करीब 4 करोड़ 70 लाख रुपये बताई जा रही है।
▶️पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार ने बताया कि कार्रवाई के दौरान दो तस्करों को गिरफ्तार किया गया, जबकि गिरोह के अन्य सदस्यों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।
रिपोर्ट: विशाल कुमार
@airnewsalerts@ddnewsBihar@KISHANGNJPOLICE
#बिहार#किशनगंज: जिलाधिकारी नवीन कुमार ने समाहरणालय में जिले के सातों प्रखंडों से आई जीविका दीदियों से मुलाकात कर उनके द्वारा संचालित उद्यमों की सराहना की।
▶️जिलाधिकारी ने बताया कि क्षेत्र में तैयार होने वाले उत्पादों, विशेषकर महानंदा लीफ चायपत्ती सहित अन्य स्थानीय उत्पादों की बाजार पहुंच बढ़ाने के लिए योजनाबद्ध प्रयास किए जाएंगे।
▶️डीएम ने उत्पादों की गुणवत्ता, उत्पादन क्षमता तथा अन्य राज्यों में बाजार विस्तार की संभावनाओं की जानकारी लेते हुए विभागीय समन्वय से विपणन को बढ़ावा देने का निर्देश दिया।
रिपोर्ट: विशाल कुमार
@airnewsalerts@ddnewsBihar@AIRNewsHindi@DM_Kishanganj
#बिहार#किशनगंज: जिले में पशुपालन को रोजगार और आय का सशक्त माध्यम बनाने के लिए जीविका और बिहार स्टेट मिल्क को-ऑपरेटिव फेडरेशन लिमिटेड (कंफेड) के संयुक्त तत्वावधान में पशु सखी दीदियों के लिए विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम की शुरुआत की गई है।
▶️जीविका जिला कार्यालय स्थित प्रशिक्षण और शिक्षण केंद्र (टीएलसी) में सोमवार को इस गैर-आवासीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ, जो 30 जून तक चलेगा।
रिपोर्ट: विशाल कुमार
@airnewsalerts@ddnewsBihar@AIRNewsHindi@DM_Kishanganj
#बिहार#किशनगंज: आईएएस अधिकारी नवीन कुमार ने किशनगंज जिले के नए समाहर्ता-सह-जिलाधिकारी के रूप में सोमवार को विधिवत पदभार ग्रहण किया।
▶️पदभार संभालने के बाद उन्होंने विभिन्न विभागों के अधिकारियों से परिचय प्राप्त किया और जिले की प्रशासनिक, विकासात्मक तथा विधि-व्यवस्था संबंधी गतिविधियों की जानकारी ली।
रिपोर्ट: विशाल कुमार
@airnewsalerts@ddnewsBihar@AIRNewsHindi@DM_Kishanganj
#बिहार#किशनगंज: मंडल कारा में एक महिला बंदी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।
▶️मृतका की पहचान उषा रानी के रूप में हुई है, जो कोचाधामन थाना क्षेत्र की निवासी थी और एक मामले में फरवरी 2026 से न्यायिक हिरासत में जेल में बंद थी।
▶️जिला पदाधिकारी ने कहा है कि पूरे मामले की जांच के आदेश दिए गए हैं तथा जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
रिपोर्ट: विशाल कुमार
@airnewsalerts@ddnewsBihar@KISHANGNJPOLICE@DM_Kishanganj
#बिहार#किशनगंज: जिले में नवगठित एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) को बड़ी सफलता मिली है।
▶️पुलिस ने बहादुरगंज थाना क्षेत्र के लोहागाड़ा इस्मत टोला में छापेमारी कर 88.23 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है।
▶️एसडीपीओ खुसरो सिराज ने बताया कि बरामद स्मैक की अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत करीब 18 लाख रुपये आंकी गई है।
रिपोर्ट: विशाल कुमार
@airnewsalerts@AIRNewsHindi@ddnewsBihar@DM_Kishanganj@KISHANGNJPOLICE
#बिहार#किशनगंज: भारतीय जनता पार्टी का दो दिवसीय “पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान जिला प्रशिक्षण वर्ग-2026” आज संपन्न हो गया। इस कार्यक्रम के दौरान भूमि सुधार मंत्री दिलीप जायसवाल ने कहा, "सरकार और संगठन के बीच मजबूत समन्वय ही पार्टी की असली ताकत" है।
Report: Vishal Kumar
@airnewsalerts@AIRNewsHindi@ddnewsBihar@DilipJaiswalBJP@BJP4Bihar