ख़ल्वत की इस तन्हाई में जब भी तेरा ख़याल आता है,
मेरे बहके हुए जज़्बातों में एक अजीब सा उबाल आता है।
बिखरे हुए इन गेशुओँ को सँवारूँ भी तो किसके वास्ते,
तेरे लम्स की तलब में भटकते हैं मेरे दिल के सब रास्ते।
उठी हुई इन बाज़ुओं में तेरी गिरफ़्त की बेक़रारी है,
सरकते हुए इस आँचल पर तेरी ही शोख़ी तारी है।
रग-रग में सुलगती इस मीठी कसक को अब तेरा ही सहारा है,
शबाब की इस दहलीज़ पर हर ज़ख़्म तेरा ही पुकारा है।
#बज़्म
#आद्रिका