अर्धसैनिक बलों के जवानों को छुट्टी पर जाते समय एवं वापस ड्यूटी पर लौटते समय रेलवे में आरक्षण की विशेष सुविधा उपलब्ध कराने के संबंध में माननीय रेलमंत्री @AshwiniVaishnaw जी को पत्र लिखा।
@mygovindia@RailMinIndia
अर्धसैनिक बलों के जवानों को छुट्टी पर जाते समय एवं वापस ड्यूटी पर लौटते समय रेलवे में आरक्षण की विशेष सुविधा उपलब्ध कराने के संबंध में माननीय रेलमंत्री @AshwiniVaishnaw जी को पत्र लिखा।
@mygovindia@RailMinIndia
📢 संविधान दिवस पर लखनऊ में गूंजेगा बहुजन संकल्प का नारा!
आज़ाद समाज पार्टी (कांशीराम) एवं भीम आर्मी के तत्वावधान में 26 नवंबर को ऐतिहासिक बहुजन संकल्प महारैली क��� आयोजन।
📍 माता रमाबाई अंबेडकर मैदान, लखनऊ
🕚 सुबह 11 बजे
आइए, अधिकार, सम्मान और भागीदारी की लड़ाई को मजबूत करें।
इन त्रासदियों को अभी न जाने कितन�� सदियों तक सहना है हौंसला रखिए, वे तुम्हें जीने नहीं देंगे, हम तुम्हें मरने नहीं देंगे!
अपनी कविताओं के माध्यम से भारतीय सामाजिक व्यवस्था में सबसे निचले पायदान पर खड़ी जातियों की पीड़ा, दुर्दशा और उत्पीड़न पर निर्भीकता से सवाल उठाने वाले महान लेखक ओम प्रकाश वाल्मीकि जी के स्मृति दिवस पर उन्हें कोटि-कोटि नमन एवँ विनम्र आदरांजलि।
देश की आज़ादी के लिए मात्र 19 वर्ष की अल्प आयु में अपना सब कुछ न्योछावर कर हँस्ते-हँस्ते फांसी के फंदे को गले लगाने वाले अमर शहीद करतार सिंह सराभा जी के शहादत दिवस पर उन्हें शत्-शत् नमन एवँ विनम्र आदरांजलि।
1857 के स्वतंत्रता संग्राम में अदम्य साहस का परिचय देते हुए 36 अंग्रेजी सैनिकों को मौत के घाट उतारने कर वाली वीरांगना माता उदा देवी पासी जी के शहादत दिवस पर उन्हें शत्-शत् नमन एवँ विनम्र आदरांजलि।
देश के करोड़ों ड्र��इवर भाई अपनी सुरक्षा, सम्मान और अधिकारों की मांग को लेकर 12 नवंबर 2026 से देशव्यापी ‘स्टेरिंग छोड़ो आंदोलन’ कर रहे हैं। इस संबंध में उनके प्रतिनिधियों ने हमसे संपर्क कर आंदोलन की स्थिति, अपनी जायज मांगों और विभिन्न स्थानों पर हो रहे पुलिस उत्पीड़न से अवगत कराया है।
यह बेहद चिन्ताजनक है कि अभी तक किसी भी सरकार ने ड्राइवरों की समस्याओं को गंभीरता से नहीं लिया है। उनकी मांगों को सुनने और प्रतिन��धियों से बातचीत करने तक की पहल नहीं की गई है। उल्टा, कई स्थानों पर शांतिपूर्ण आंदोलन कर रहे ड्राइवरों पर लाठीचार्ज, मुकदमे और उत्पीड़न की कार्रवाई की शिकायतें सामने आ रही हैं।
ड्राइवर भाई देश की अर्थव्यवस्था और परिवहन व्यवस्था की रीढ़ हैं। उनकी सुरक्षा, सम्मान और सामाजिक सुरक्षा सुनिश्चित करना सरकार की जिम्मेदारी है। उनके साथ होने वाली हिंसा, मारपीट और हत्या की घटनाओं पर भी प्रभावी रोक लगनी चाहिए।
ड्राइवर भाईयों की प्रमुख मांगों में ड्राइवर सुरक्षा कानून लागू करना, ड्राइवर आयोग एवं वेलफेयर बोर्ड का गठन करना और आंदोलनकारियों पर हो रहे पुलिस उत्पीड़न व अनावश्यक मुकदमों पर रोक लगाना शामिल है।
हम @mygovindia से मांग करते हैं कि इन मांगों पर तत्काल संज्ञान लेकर ड्राइवर प्रतिनिधियों से बातचीत की जाए और उनकी समस्याओं का समाधान किया जाए।
मैं ड्राइवर भाईयों को विश्वास दिलाता हूं कि यदि उनकी जायज मांगों का शीघ्र समाधान नहीं हुआ तो मैं इस मुद्दे को संसद में पूरी मजबूती से उठाऊंगा और उनके अधिकारों की लड़ाई में हर संभव मंच पर उनकी आवाज बनूंगा।
ड्राइवर साथियों के श्रम, सुरक्षा और सम्मान की अनदेखी नहीं की जा सकती। उनके संघर्ष और जायज मांगों के प्रति मेरा समर्थन है।
जय भीम! जय भारत! जय संविधान!
@MORTHIndia
@nitin_gadkari
#SteeringChhodoAndolan
#DriverUnion
#DriverProtest
जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में आतंकी हमले में शहीद हुए विशेष पुलिस अधिकारी (SPO) बाबी चंद जी और रशपाल कुमार जी के पार्थिव शरीरों को उनके पैतृक गांव डंपर में बिना ताबूत के ले जाना बेहद शर्मनाक, चिंताजनक और संवेदनहीनता की पराकाष्ठा है।
देश की सुरक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले जवानों के साथ ऐसा अमानवीय व्यवहार किसी भी स्थिति में स्वीकार्य नहीं है। ग्रामीणों के अनुसार, पार्थिव शरीरों को उठाने के लिए स्ट्रेचर तक उपलब्ध नहीं कराया गया। उन्हें ढकने के लिए सफेद कपड़े का इंतजाम भी ग्रामीणों को स्वयं करना पड़ा। यह घटना पुलिस प्रशासन की गंभीर लापरवाही और व्यवस्था पर बड़े सवाल खड़े करती है।
शहीदों के पार्थिव शरीरों और उनके परिवारों के सम्मान की जिम्मेदारी भी सरकार और प्रशासन की है। इस घोर लापरवाही के लिए जिम्मेदार अधिकारियों की जवाबदेही तय होनी चाहिए और उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए।
शहीद बाबी चंद जी और रशपाल कुमार जी को विनम्र आदरांजलि। शोकाकुल परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं।
राष्ट्रीय अनुसूचित जाति छात्रवृत्ति (NFSC) के अंतर्गत JRF एवं SRF शोधार्थियों की लंबित फेलोशिप का तत्काल भुगतान सुनिश्चित करने के संबंध में माननीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री @Drvirendrakum13 जी को पत्र लिखा।
@mygovindia@MSJEGOI
उत्तर प्रदेश की महान जनता के नाम मेरा संदेश
मेरे प्यारे उत्तर प्रदेशवासियों,
आज प्रदेश का नौजवान रोजगार चाहता है, किसान अपनी फसल का उचित मूल्य चाहता है, गरीब परिवार महंगाई से राहत चाहता है और हर बेटी सुरक्षित एवं सम्मानजनक जीवन चाहती है।
आज उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में AIMIM के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सांसद जनाब असदुद्दीन ओवैसी साहब के साथ संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में हमने 'सामाजिक परिवर्तन मोर्चा' की शुरुआत की है।
हमारा संकल्प स्पष्ट है, 2027 में उत्तर प्रदेश से भाजपा की सत्ता को हटाकर संविधान, सामाजिक न्याय, समानता और भाईचारे की विचारधारा को मजबूत करना।
भाजपा को सत्ता से बाहर करने के लिए प्रतिबद्ध सभी राजनीतिक दलों से हमारी अपील है कि वे व्यक्तिगत महत्वाकांक्षाओं और राजनीतिक अहंकार से ऊपर उठकर एकजुट हों। सामाजिक परिवर्तन मोर्चा के दरवाजे सभी के लिए खुले हैं।
हम केवल तीसरा मोर्चा बनकर चुनाव लड़ने नहीं आए हैं। हमारा उद्देश��य उत्तर प्रदेश की राजनीति में व्यापक राजनीतिक भागीदारी का मंच तैयार करना और सत्ता परिवर्तन के साथ व्यवस्था परिवर्तन की दिशा में आगे बढ़ना है।
26 नवंबर, संविधान दिवस के अवसर पर लखनऊ के माता रमाबाई अम्बेडकर मैदान में आयोजित 'बहुजन स्वराज संकल्प महारैली' में देशभर के बहुजन समाज के लोगों से बड़ी संख्या में पहुंचने की अपील करता हूं।
अब वक्त केवल सत्ता के चेहरे बदलने का नहीं, बल्कि सत्ता में सभ�� ��र्गों की उचित हिस्सेदारी सुनिश्चित करने और व्यवस्था का चरित्र बदलने का है।
सत्ता में भागीदारी, सम्मान में बराबरी और संविधान की सर्वोच्चता, यही हमारा संकल्प है।
जय भीम! जय संविधान!
#सामाजिक_परिवर्तन_मोर्चा
#बहुजन_स्वराज_संकल्प_महारैली
#मिशन_2027
उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले के दातागंज में दलित युवक रोहित जाटव की निर्मम हत्या की घटना बेहद दुखद, चिंताजनक और प्रदेश की कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करने वाली है।
पीड़ित परिवार से मेरी बातचीत हुई है। उन्होंने बताया कि इस घटना में रोहित के साथी ऋतिक भी ���ंभीर रूप से घायल हुए हैं। 7 नवंबर को हुई इस जघन्य वारदात के सभी नामजद आरो��ियों की अब तक गिरफ्तारी न होना पुलिस प्रशासन की कार्यशैली और प्रदेश की कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करता है।
@UPGovt से हमारी मांग है कि सभी नामजद आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाए, घायल ऋतिक को बेहतर उपचार उपलब्ध कराया जाए तथा पीड़ित परिवार को सुरक्षा प्रदान करते हुए मामले की निष्पक्ष जांच और त्वरित न्याय सुनिश्चित किया जाए।
इस दुखद घड़ी में हमारी गहरी संवेदनाएं शोकाकुल ��रिजनों के साथ हैं। प्रकृति उन्हें इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करे।
लखनऊ के इंदिरानगर में एक महिला को हाथ-पैर बांधकर बेरहमी से पीटना, उल्टा लटकाना और उसके निजी अंगों पर डंडों से वार करना बेहद शर्मनाक, अमानवीय और ��ोंगटे खड़े कर देने वाली घटना है।
सबसे दुखद और चिंताजनक पहलू यह है कि महिला चीखती-चिल्लाती रही, जान की भीख मांगती रही, लेकिन मौके पर मौजूद लोगों ने उसे बचाने की जहमत तक नहीं उठाई। इससे भी अधिक शर्मनाक स्थानीय पुलिस का रवैया है। पीड़िता की शिकायत पर कार्रवाई करने के बजाय उसे टरकाया और पुलिस अधिकारी ने इतनी गंभीर घटना को मामूली मारपीट बताकर अपनी संवेदनहीनता उजागर कर दी।
मुख्यमंत्री @myogiadityanath ज���, राजधानी लखनऊ में ही मिशन शक्ति अभियान और महिला सुरक्षा के बड़े-बड़े दावे तार-तार।
भाजपा और RSS इस देश के सबसे बड़े आतंकवादियों का संगठन चला रहे हैं देश जब से भाजपा की सरकार बनी हैं तब से लगातार पूरे देश में आतंकियों के हौसले बुलंद हो गए हैं एक आतंकी हमले की जाँच पूरी होने से पहले दूसरा हमला हो जाता हैं देश में चाहे वो पुलवामा हो या दिल्ली का या पहलगाम का।
एक तरफ मुख्यमंत्री @myogiadityanath बोलते हैं कि उत्तर प्रदेश में बेटियां रात के अंधेरे में भी सुरक्षित है और दूसरी तरफ आये दिन बेटियों के साथ इस तरह की बर्बरता हो रही जिसको देख कर तो यही लग रहा है की योगी जी की पुलिस ने चूड़ियाँ पहन ली हैं और बुलडोजर का ड���जल चोरी हो गया है।
उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में खैरगढ़ थाना क्षेत्र में दलित नाबालिग किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म और उसकी हत्या का प्रयास किए जाने की घटना बेहद गंभीर, शर्मनाक और चिंताजनक है।
पीड़िता के परिजनों से मेरी बा�� हुई है। परिजनों के मुताबिक, 31 अक्टूबर की शाम बिटिया शौच के लिए घर से निकली थी, लेकिन जब वह वापस न���ीं लौटी तो परिवार ने उसकी काफी तलाश की। अगले दिन, 1 नवंबर की सुबह वह खेत में मरणासन्न हालत में मिली। उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया था। विरोध करने पर आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की और गला दबाकर उसे मरणासन्न हालत में खेत में छोड़ दिया।
आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती बिटिया की हालत अभी भी नाजुक बनी हुई है और वह बोलने की स्थिति में नहीं है।
@UPGovt से हमारी मांग है कि सभी आरोपियों के खिलाफ कठोरतम कानूनी कार्रवाई की जाए और फास्ट ट्रैक कोर्ट में मुकदमा चलाकर शीघ्र न्याय सुनिश्चित किया जाए। पीड़िता को बेहतर से बेहतर चिकित्सा सुविधा, उसके परिवार को सुरक्षा और उचित आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जाए, ताकि पीड़िता और उसके परिवार को न्याय मिल सके।
बिटिया को न्याय दिलाने और उसकी बेहतर चिकित्सा सुनिश्चित कराने के लिए सरकार तत्काल प्रभावी कदम उठाए। हम बिटिया के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हैं।
पंजाब के जिला फाजिल्का के अबोहर में भाई अजय वाल्मीकि की हत्या का मामला बेहद दुखद, गंभीर और चिंताजनक है।
पीड़ित परिवार के अनुसार, 27 सितंबर 2026 को अजय व���ल्मीकि पर जानलेवा हमला हुआ और 19 अक्टूबर 2026 को उपचार के दौरान उनकी मृत्यु हो गई। आज 4 नवंबर को उनकी मृत्यु के 16 दिन बीत चुके हैं, लेकिन उनका शव अब भी मोर्चरी में रखा है। एक परिवार अपने बेटे को न्याय दिलाने के लिए शव के साथ धरने पर बैठने को मजबूर है।
@PbGovtIndia से हमारी मांग है कि:
1. अजय के मृत्यु पूर्व दर्ज बयानों और सीसीटीवी साक्ष्यों के आधार पर निष्पक्ष जांच कराई जाए।
2. अजय के बयानों में नामजद सभी संबंधित आरोपियों के खिलाफ साक्ष्यों के आधार पर तत्काल कानूनी कार्रवाई और गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाए।
3. पुलिस की भूमिका की उच्चस्तरीय जांच कराई जाए।
4. पीड़ित परिवार को सुरक्षा, उचित आर्थिक सहायता और शीघ्र न्याय सुनिश्चित किया जाए।
पंजाब सरकार 24 घंटे के भीतर मुख्य आरोपी के खिलाफ ठोस कार्रवाई करते हुए उसकी गिरफ्तारी सुनिश्चित करे। अन्यथा भीम आर्मी-आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) व्यापक आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी। इसकी पूरी जिम्मेदारी पंजाब सरकार और प्रशासन की होगी।
इस दुखद घड़ी में हमारी गहरी संवेदनाएं शोकाकुल परिजनों के साथ हैं। प्रकृति उन्हें इस अपार दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करे।
@BhagwantMann
वन रक्षक एवं वन्य जीव रक्षक भर्ती-2023 के 709 पदों पर पूरी चयन प्रक्रिया के बावजूद तीन साल से अभ्यर्थी अंतिम परिणाम का इंतजार कर रहे हैं। यह युवाओं के भविष्य के साथ अन्याय है।
मुख्यमंत्री @myogiadityanath जी चुनाव से ��ह महीने पहले युवाओं को नौकरियों और रोजगार के आश्वासन बांटकर अगली सरकार बनाने के सपने देख रहे हैं, लेकिन हकीकत यह है कि जिन भर्तियों की चयन प्रक्रिया पूरी हो चुकी है, उनका परिणाम तक जारी नहीं हो रहा है। सरकार युवाओं को रोजगार देने के बजाय तारीखों और इंतजार में उलझाए रखना चाहती है।
हमारा वादा है उत्तर प्रदेश के सभी युवाओं से कि हमारी सरकार बनने पर पहली कैबिनेट बैठक में सभी लंबित भर्तियों को प���ले ही वर्ष में पूरा करने के लिए प्रस्ताव लाया जाएगा। साथ ही, प्रतिवर्ष नियमित और समयबद्ध भर्तियां सुनिश्चित की जाएंगी, ताकि युवाओं को अपने भविष्य के लिए वर्षों तक इंतजार न करना पड़े।
#ASP_K_Mission2027
#UPMaangeChandraShekharAzad
#बहुजन_स्वराज_संकल्प_महारैली
उत्तराखंड के जिला उधम सिंह नगर की विधानसभा बाजपुर में आयोजित विशाल रैली में अपनों के बीच।
जनसभा को सफल बनाने के लिए दिन-रात मेहनत करने वाले सभी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और सहयोगियों का हृदय से ��भार। अपने अपार प्यार, समर्थन और विश्वास से जनसभा को ऐतिहासिक बनाने वाली उधम सिंह नगर की महान जनता को दिल से सलाम और अभिनंदन।
आपकी यह एकजुटता आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के मिशन-2027 को नई ऊर्जा और ताकत देगी।
जय भीम! जय भारत! जय मंडल!
#ASP_K_Mission2027
आज जिला हापुड़ की विधान सभा हापुड़ में आयोजित विशाल जनसभा में अपनों के बीच।
जनसभा को सफल बनाने के लिए दिन-रात मेहनत करने वाले सभी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और सहयोगियों का हृदय से आभार। अपने अपार प्यार, समर्थन और विश्वास से जनसभा को ऐतिहासिक बनाने वाली हापुड़ की महान जनता को दिल से सलाम और अभिनंदन।
आपकी यह एकजुटता आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के मिशन-2027 को नई ऊर्जा और ताकत देगी।
जय भीम! जय भारत! जय मंडल!
#ASP_K_Mission2027