कांस्टेबलों की ड्यूटी व नौकरी में अरुचि को रोकने के लिए एक्जिट इंटरव्यू व सर्वे होने चाहिए।
काम के घंटे, परिवार से दूरी, पदोन्नति के मौके, तबादले, आवास और काम व निजी जिंदगी में संतुलन की समीक्षा होनी चाहिए: श्री सचिन मित्तल
सीपी जयपुर पुलिस
प्रथम एसीपी ग्रेड पे 3600
8 घंटे की ड्यूटी
डीपीसी से टाइम बॉन्ड पदोन्नति
स्थानांतरण नीति में बदलाव
मोबाइल और मोटरसाइकिल भत्ता
जोखिम भत्ता
आधुनिक तकनीकीयुक्त वाहन
@BhajanlalBjp@PoliceRajasthan@jaipur_police
भाजपा सरकार ने अपने चुनावी घोषणापत्र में युवाओं को स्थायी रोज़गार देने का वादा किया और अब उन्हें गेस्ट फैकल्टी पर “शिक्षावीर” बनाने का काम कर रही है।
शिक्षा विभाग द्वारा विद्या संबल योजना में भर्ती प्रदेश के बेरोज़गार युवाओं के साथ धोखा है। अकेले शिक्षा विभाग में 1,25,000 से अधिक पद रिक्त हैं और ���ाजपा सरकार विद्या संबल के नाम पर बेरोज़गारों को गुमराह कर उनके हकों पर डाका डालने का काम कर रही है।
गेस्ट फैकल्टी “शिक्षावीर” के नाम पर सरकार अपने चहेतों को लाभ देने का कार्य कर रही है, जो कि आरक्षित वर्गों के हितों पर कुठाराघात है। इसमें एससी, एसटी, ओबीसी, एमबीसी, ईडब्ल्यूएस और महिला सभी वर्गों के साथ भेदभाव करके अपने चहेतों को बैकडोर से एंट्री देने का सुनियोजित प्लान है।
हम तो बार-बार कह रहे हैं कि सरकार और विशेषकर शिक्षा विभाग “यू-टर्न विभाग” बन चुका है। सरकार को जब आदेश निकालने के बाद उन्हें बार-बार निरस्त करना पड़े, तो ऐसे आदेश निकालते ही क्यों हो ?
मुख्यमंत्री जी, प्रदेश का युवा ऐसी अस्थाई भर्ती का समर्थन नहीं करता, वह स्थायी सरकारी नौकरी चाहता है। विभाग द्वारा जारी किए गए आदेशों को तत्काल निरस्त किया जाए और स्थायी भर्ती कराई जाए l @RajCMO @BhajanlalBjp
मेरे जीवनसाथी, मेरे सबसे बड़े सहयोगी, मेरे आत्मविश्वास और मेरी हर सफलता की प्रेरणा श्री कप्तान सिंह जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं एवं अनंत मंगलकामनाएं। 🎉🎂
आपने जीवन के हर उतार-चढ़ाव में मेरा हाथ थामकर मेरा हौसला बढ़ाया है। एक आदर्श पति के रूप में आपने हमेशा मेरा साथ दिया और राजनीति के इस चुनौतीपूर्ण सफर में हर कठिन परिस्थिति में मेरी सबसे बड़ी ताकत और मेरी ढाल बनकर खड़े रहे। आपका विश्वास, स्नेह और निरंतर सहयोग ही मुझे आगे बढ़ने का साहस देता है।
ईश्वर से प्रार्थना है कि आपको उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु, सुख, समृद्धि और जीवन की अपार सफलताओं का आशीर्वाद प्रदान करें। आपकी मुस्कान सदैव बनी रहे और हम इसी तरह जीवन के हर पड़ाव पर एक-दूसरे का संबल बनकर साथ चलते रहें।
जन्मदिन की पुनः हार्दिक शुभकामनाएं!
भरतपुर, डीग और धौलपुर के जाट समाज को केंद्र में OBC आरक्षण का लाभ दिलवाने के लिए आज भर��पुर में आयोजित जाट आरक्षण हुंकार महारैली में मैंने कहा कि आज हम किसी के खिलाफ नहीं, बल्कि अपने संवैधानिक अधिकारों और न्यायपूर्ण हिस्सेदारी की मांग को लेकर यहां एकत्रित हुए हैं। भरतपुर की धरती केवल राजस्थान की नहीं, बल्कि पूरे भारत के इतिहास में स्वाभिमान, शौर्य और संघर्ष की पहचान रही है।
लोहागढ़ फोर्ट का इतिहास दुनिया जानती है, विभिन्न आक्रांताओं ने कई बार इस किले को जीतने का प्रयास किया, लेकिन लोहागढ़ अजेय रहा। यह केवल एक किला न��ीं, बल्कि जाट समाज की अस्मिता, साहस और आत्मसम्मान का प्रतीक है। भरतपुर, डीग और धौलपुर जिले का जाट समाज सामाजिक और शैक्षणिक पिछड़ेपन के आधार पर केंद्र की ओबीसी सूची में शामिल किए जाने की मांग वर्षों से करता आया है। यह मांग संविधान के दायरे में है, लोकतांत्रिक है और न्यायसंगत है इसलिए केंद्र सरकार को जल्�� से जल्द यहां के जाटों को आरक्षण देना चाहिए |
@RLPINDIAorg
#WATCH जयपुर, राजस्थान: भाजपा के मंत्रियों संजय शर्मा और गौतम कुमार दत्त द्वारा कांस्टेबलों के साथ दुर्व्यवहार के मामले पर कांग्रेस नेता प्रताप सिंह खाचरियावास ने कहा, "राजस्थान में 45 डिग्री से अधिक तापमान है। सरकार ने आदेश जारी किया है कि 12-4 बजे के बीच बाहर नहीं जाएं। छाया है नहीं, पुलिस का कांस्टेबल गाड़ी में AC चलाकर बैठा है और मंत्री आकर बोल रहे हैं कि AC कैसे चलाकर बैठ गया, क्या वे मर जाए? ���प अंदर AC में बैठे हैं और बाहर आकर बदतमीजी कर रहे हैं... ऐसे मंत्री राजस्थान में मिलते हैं।"
मंत्री जी ! सिपाही था तो कर दिया,बड़ा आदमी होता तो आपकी हैसियत नहीं होती इस बदतमीजी की। गर्मी में सिपाही ने AC चला लिया तो गुनाह हो गया? कैमरे पर उसकी नुमाइश चल रही है।
CM @BhajanlalBjp जी! अपने मंत्री का तरीक़ा तो देख लिया होगा, सिपाही के साथ ऐसा व्यवहार कर रहे हैं तो जनता ?