नई दिल्ली में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी द्वारा प्रधानमंत्री आवास के बाहर धरना देने, संसद की कार्यवाही बाधित करने एवं जंतर-मंतर पर हुई कथित पत्थरबाजी के विरोध में आज भारतीय जनता पार्टी, राजस्थान के प्रदेश पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने जमकर विरोध प्रदर्शन किया।
माननीय भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री @madanrrathore के नेतृत्व एवं माननीय प्रदेश महामंत्री (संगठन) श्री @ajaeybjp की उपस्थिति में जयपुर स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय से कांग्रेस प्रदेश कार्यालय तक विशाल पैदल मार्च निकाला गया। जिसमें बड़ी संख्या में प्रदेश पदाधिकारी, कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि, मातृशक्ति एवं युवा शामिल हुए और कांग्रेस एवं राहुल गांधी के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए अपना विरोध दर्ज कराया।
आज बांसवाड़ा जिले की चुड़ादा ग्राम पंचायत में प्रातः भ्रमण के दौरान ग्रामीण परिवेश की सहजता, प्राकृतिक सौंदर्य एवं शांत वातावरण ने मन को विशेष सकारात्मकता और ऊर्जा से भर दिया। गाँव की आत्मीयता राजस्थान की समृद्ध लोकसंस्कृति का सुंदर प्रतिबिंब है।
इस अवसर पर मातृशक्ति, युवाओं, बुजुर्गों एवं माँ बाड़ी केंद्र में बच्चों से आत्मीय संवाद हुआ। साथ ही, जननायक एवं आदिवासी समाज के प्रेरणास्रोत मामा बालेश्वर दयाल की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि दी।
ग्रामीणजन का स्नेह और विश्वास प्रदेश के सर्वांगीण विकास हेतु हमें निरंतर समर्पित भाव से कार्य करने की प्रेरणा देता है। हमारी डबल इंजन सरकार अंतिम पंक्ति के प्रत्येक गाँव तक विकास पहुँचाने के संकल्प के साथ कार्यरत है।
चुड़ादा ग्राम पंचायत में ‘ग्राम विकास चौपाल’ के पश्चात श्री गट्टु लाल जी के निवास पर ग्रामीण बंधुओं के साथ पारंपरिक एवं स्वादिष्ट भोजन का आनंद लिया, साथ ही वहां उपस्थित लोगों से वार्तालाप किया। ग्रामीण जीवन की यह सादगी, आत्मीयता और अपनापन सदैव मन को गहराई से छू जाता है।
समस्त ग्रामीणों एवं परिवार के सदस्यों द्वारा दिए गए इस स्नेह, सम्मान और अपनेपन के लिए मैं हृदय से आभारी हूं। प्रदेशवासियों का यह असीम प्रेम एवं विश्वास ही मुझे निरंतर जनसेवा के संकल्प को साकार करने की प्रेरणा और शक्ति प्रदान करता है।
13 मई 2008 का वो काला दिन भुलाए नहीं भूलता जब जयपुर में बम धमाकों से 50 से ज्यादा लोगों की जान चली गई थी।
दिवंगतों को सादर श्रद्धांजलि अर्पित और सभी पीड़ित नागरिकों के प्रति संवेदना।
नमन !!
जीतू मुंडा की बेबसी और पीड़ा देखकर कलेजा कांप उठा। एक गरीब आदिवासी के साथ कागजी खानापूर्ति के नाम इस तरह की प्रताड़ना किसी भी सभ्य समाज के माथे पर कलंक है। मेरा ओडिशा के मुख्यमंत्री श्री @MohanMOdisha जी से पुरजोर आग्रह है कि इस मामले में तत्काल और कठोरतम कार्रवाई की जाए।
1/2
भारत की मातृशक्ति यह देख रही है कि...
INDI गठबंधन ने उनके हक के खिलाफ खड़े होकर, लोकसभा और विधानसभा में 33% महिला आरक्षण के विरोध में मतदान किया है।
उनके इस अधिकार का विरोध करने वाले इन विपक्षियों को हमारे देश की मातृशक्ति जरूर सबक सिखाएगी।
#NariShaktiVandan
आज प्रदेश के अनुसूचित जाति के विद्यार्थियों के लिए 200 अंबेडकर ई-लाइब्रेरी और जयपुर में अंबेडकर आवासीय कोचिंग केंद्र की स्थापना की घोषणा की।
यह पहल हमारे युवाओं के उज्ज्वल भविष्य और उनकी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में सहायक सिद्ध होगी।
भाजपा प्रदेश महामंत्री डॉ. मिथिलेश गौतम जी भाई साहब को जन्मदिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।
ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु जीवन की मंगलकामना करता हूँ।।
@mithileshjaipur