ईडी, चेन्नई आंचलिक कार्यालय ने वर्ष 2022 के कोयंबटूर बम विस्फोट मामले से संबंधित धन शोधन एवं आतंकवाद के वित्तपोषण की जांच के संबंध में पीएमएलए, 2002 के अंतर्गत दिनांक 30.07.2026 को चेन्नई, कोयंबटूर, मुंबई तथा हैदराबाद में स्थित 15 आवासीय परिसरों पर तलाशी अभियान चलाया। तलाशी कार्रवाई के दौरान मोबाइल फोन एवं लैपटॉप जैसे डिजिटल उपकरण बरामद कर जब्त किए गए। इसके अतिरिक्त, आरोपियों के मौद्रिक लेन-देन तथा अचल संपत्तियों में किए गए निवेश से संबंधित आपत्तिजनक दस्तावेज भी बरामद कर जब्त किए गए।
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी), बेंगलुरु आंचलिक कार्यालय ने धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए), 2002 की धारा 5 की उपधारा (1) के द्वितीय नियम के अंतर्गत दिनांक 22.07.2026 को मैसर्स जेएए लाइफस्टाइल इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के बैंक खातों में उपलब्ध लगभग 3.70 करोड़ रुपये की बैंक शेष राशि को अनंतिम रूप से कुर्क किया है।
ईडी, रायपुर आंचलिक कार्यालय ने पीएमएलए, 2002 के अंतर्गत 30.07.2026 को कृष्ण कुमार श्रीवास्तव उर्फ के.के. श्रीवास्तव को गिरफ्तार किया है। कृष्ण कुमार श्रीवास्तव को माननीय विशेष न्यायालय (पीएमएलए), रायपुर के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से उन्हें नौ दिनों अर्थात 07.08.2026 तक ईडी की अभिरक्षा में भेज दिया गया।
ED, Dehradun Sub Zonal Office, has provisionally attached assets worth approximately Rs. 8.54 Crore on 31/7/2026 under PMLA, 2002 belonging to Hemant Ishwar Sharma for cheating gullible public by luring them into investing in bitcoins through his Iceland registered website https://t.co/ha4xL31U94. Total attachments in this case stands at Rs. 13.10 Crore (approx.), so far. Hemant Sharma was arrested by ED who is currently lodged in Siddhowala Prison, Dehradun.
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी), अगरतला उप-आंचलिक कार्यालय ने त्रिपुरा राज्य में संचालित एक अवैध आईपीएल/क्रिकेट सट्टेबाजी सिंडिकेट से संबंधित प्रकरण में, धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए), 2002 के अंतर्गत दिनांक 31.07.2026 को पश्चिम त्रिपुरा में स्थित कृषि एवं आवासीय भूमि के भू-खंड, पश्चिम बंगाल के कोलकाता में स्थित संपत्ति तथा लक्ष्मण पॉल एवं श्रीमती झूमा डे पॉल के नाम पर धारित बैंक खातों में उपलब्ध शेषराशियाँ सहित लगभग 1.05 करोड़ रुपये मूल्य की चल एवं अचल परिसंपत्तियों को अनंतिम रूप से कुर्क किया है। इस प्रकरण में अब तक अनंतिम रूप से कुर्क की गई परिसंपत्तियों का कुल मूल्य लगभग 2.43 करोड़ रुपये है।
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी), अगरतला उप-आंचलिक कार्यालय ने सरकारी अधिकारियों का प्रतिरूपण कर तथा सरकारी संगठनों से भ्रामक समानता रखने वाली संस्थाओं के माध्यम से निवेशकों एवं व्यवसायियों के साथ धोखाधड़ी किए जाने से संबंधित एक प्रकरण में, धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए), 2002 के अंतर्गत दिनांक 31.07.2026 को लगभग 1.12 करोड़ रुपये की बैंक शेषराशि, जो उत्पल कुमार चौधरी द्वारा नियंत्रित शेल संस्थाओं, त्रिपुरा कैडर के निलंबित आईएएस अधिकारी अभिषेक चंद्र तथा एक निजी आवासीय कंपनी के नाम पर धारित है, को अनंतिम रूप से कुर्क किया है। इस प्रकरण में अब तक अनंतिम रूप से कुर्क की गई परिसंपत्तियों का कुल मूल्य लगभग 1.63 करोड़ रुपये है।
ईडी, जालंधर आंचलिक कार्यालय ने अवैध कॉल सेंटर चलाकर और विदेशी नागरिकों को ऑनलाइन निशाना बनाकर साइबर धोखाधड़ी करने वाले अंतर्राष्ट्रीय वित्तीय अपराध के नेटवर्क को संचालित करने में शामिल व्यक्तियों के खिलाफ धन-शोधन जांच के सिलसिले में हरियाणा, दिल्ली और गोवा में स्थित जमीन और भवन के रूप में 187.13 करोड़ रुपये की अचल संपत्तियां पीएमएलए, 2002 के तहत कुर्क की हैं।
ईडी, चंडीगढ़ आंचलिक कार्यालय ने पीएमएलए, 2002 के तहत धन शोधन के अपराध के संबंध में 14 अभियुक्त व्यक्तियों/संस्थाओं, अर्थात् रिभव ऋषि, विक्रम वाधवा, अभय कुमार, नरेश कुमार, मेसर्स कैपको फिनटेक सर्विसेज, मेसर्स आरएस ट्रेडर्स, मेसर्स एसआरआर प्लानिंग गुरूज़ प्राइवेट लिमिटेड, मेसर्स स्वास्तिक देश प्रोजेक्ट्स, स्वाति सिंगला, अभिषेक सिंगला, दिव्या अरोड़ा, मनोज कुमार शर्मा, मेसर्स मां वैभव लक्ष्मी इंटीरियर्स तथा अंकुर शर्मा के विरुद्ध माननीय विशेष न्यायालय (पीएमएलए) के समक्ष अभियोजन शिकायत दायर की है। जांच के दौरान ईडी ने रिभव ऋषि, अभय कुमार, विक्रम वाधवा तथा नरेश कुमार उर्फ नरेश भुवानी को गिरफ्तार किया।
ईडी, देहरादून उप-आंचलिक कार्यालय ने यूके.एस.एस.एस.सी. परीक्षा पेपर लीक घोटाले के संबंध में पीएमएलए, 2002 के तहत 63.30 लाख रुपये मूल्य की चल एवं अचल संपत्तियों को अस्थायी रूप से कुर्क किया है।
ईडी, देहरादून उप-आंचलिक कार्यालय ने अपनी आइसलैंड में पंजीकृत वेबसाइट https://t.co/ha4xL31U94. के माध्यम से भोले-भाले लोगों को बिटकॉइन में निवेश करने का प्रलोभन देकर उनके साथ धोखाधड़ी करने के मामले में हेमंत ईश्वर शर्मा की लगभग 8.54 करोड़ रुपये मूल्य की संपत्तियों को पीएमएलए, 2002 के तहत दिनांक 31.07.2026 को अस्थायी रूप से कुर्क किया है। इस मामले में अब तक कुल लगभग 13.10 करोड़ रुपये मूल्य की संपत्तियां कुर्क की जा चुकी हैं। हेमंत शर्मा को ईडी द्वारा गिरफ्तार किया गया था और वह वर्तमान में सिद्धोवाला कारागार, देहरादून में बंद है।
ED, Chandigarh Zonal Unit, has filed a Prosecution Complaint on 30/7/2026 against nine accused persons and issued a Provisional Attachment Order (PAO) under PMLA, 2002 on 29/7/2026 for attaching assets worth Rs. 131.13 Crore consists of bank balances of Rs 12.85 Crore and immovable properties worth of Rs. 118.28 Crore in the Kotak Mahindra Bank Fraud Case. ED has successfully made attachments of 100% of the embezzled funds of MC Panchkula within a span of four months from the registration of the FIR by the LEA.
ईडी, चंडीगढ़ आंचलिक ईकाई ने कोटक महिंद्रा बैंक धोखाधड़ी प्रकरण में 30.07.2026 को नौ अभियुक्तों के विरुद्ध अभियोजन शिकायत दायर की है तथा पीएमएलए, 2002 के तहत 29.07.2026 को 131.13 करोड़ रुपये मूल्य की संपत्तियों (जिसमें12.85 करोड़ रुपये की बैंक जमा राशि एवं 118.28 करोड़ रुपये मूल्य की अचल संपत्तियां शामिल हैं) की कुर्की हेतु अनंतिम कुर्की आदेश (पीएओ) जारी किया है। कानून प्रवर्तन एजेंसी (LEA) द्वारा एफआईआर दर्ज किए जाने के मात्र चार माह के भीतर ईडी ने एमसी पंचकुला से गबन किए गए धन का 100 प्रतिशत सफलतापूर्वक कुर्क कर लिया है।
ED has provisionally attached 45 immovable properties worth Rs. 999.63 Crore in Delhi in the PACL case under PMLA, 2002. The attached properties, belonging to companies of the Worldwide Group, were allegedly acquired using funds diverted from investors in the Rs. 48,000 Crore PACL scam. With this attachment, the total value of properties attached in the case stands at approximately Rs. 29,625 Crore. Further investigation is underway.
ED, Mumbai Zonal Office has arrested Ashokkumar Eknath Kharat alias “Captain”, a self-proclaimed godman, on 19.05.2026 under PMLA, 2002 in a matter related to operating a systematic extortion racket under the guise of religious and spiritual practices. The Hon’ble PMLA Court, Mumbai, has remanded the accused to ED custody for 7 days i.e. till 26.05.2026. Further, Search operations were conducted on 13/14.04.2026, 17.04.2026, 23.04.2026, 05.05.2026, and 18.05.2026 at multiple residential and commercial premises, bank lockers, and vehicle connected with the accused and his associates. During the search operations, various incriminating documents, digital devices, and property-related records, cash amounting to Rs. 13.92 Crore, foreign currency amounting to USD 5,500 equivalent to approximately Rs. 5.11 Lakh, and gold and silver jewellery valued at approximately Rs. 1.12 Crore were seized, and bank balances amounting to Rs. 2.25 Crore and one high-end Mercedes vehicle were frozen.
ED, Hyderabad Zonal Office has arrested Smt. Nowhera Shaik on 21/05/2026 from Gurugram, Haryana under PMLA, 2002 in the case of Heera Group of Companies and others in a matter related to defrauding investors of more than Rs. 3000 Crore. She was thereafter brought to Hyderabad immediately and produced before Hon’ble PMLA Court, Hyderabad late night on 21/05/2026 and has been remanded to judicial custody.
ईडी, हैदराबाद आंचलिक कार्यालय ने श्रीमती नौहेरा शेख को 21/05/2026 को गुरुग्राम, हरियाणा से पीएमएलए, 2002 के तहत हीरा ग्रुप ऑफ कंपनीज और अन्य के खिलाफ निवेशकों से 3000 करोड़ रुपये से अधिक की धोखाधड़ी के मामले में गिरफ्तार किया। उन्हें तुरंत हैदराबाद लाया गया और 21/05/2026 की देर रात हैदराबाद स्थित माननीय पीएमएलए न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहां उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।