राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ अखिल भारतीय वनवासी कल्याण आश्रम से संबंधित
उत्तराखंड एवं पश्चिमी उत्तर प्रदेश में जनजातीय समाज को मुख्य धारा में जोड़ने के लिए प्रयासरत।।
आत्म सम्मान की वह आग
जो तुमने हमारे दिल मे जगाई थी।
संस्कृति उत्थान की वह ज्योत
जो तुम्हणे हमारे सीने में समाई थी।
उसी आग को प्रखर कराने
उसी ज्योत को तेजोमय करने
उसी आस में चेतना भरने
बिरसा तुम्हे फिर से आना होगा।
#BirsaMunda150#जनजातीय_गौरव_दिवस
जनजातीय गौरव के प्रतीक भगवान बिरसा मुंडा जी की जयंती पर शत शत नमन। मोदी सरकार इस वर्ष 150वें जयंती वर्ष के रूप में मना रही है।
यह मेरे लिए सौभाग्य की बात है कि इस पावन अवसर पर मैं झारखण्ड की भूमि पर भगवान बिरसा मुंडा जी को श्रद्धांजलि अर्पित करूंगा एवं प्रेस वार्ता करूंगा ।
धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा जी ने जनजातीय समाज को मातृभूमि और संस्कृति की रक्षा के लिए प्रेरित किया। आदिवासी अस्मिता से खिलवाड़ करने वाली अंग्रेजी हुकूमत को उन्होंने कड़ी चुनौती दी और स्वाधीनता सेनानियों के आत्मबल को मजबूत किया।
स्वाधीनता संग्राम के अमर महानायक, अरण्य संस्कृति और जनजातीय अस्मिता के उन्नायक, मातृभूमि और 'जल-जंगल-जमीन' की रक्षा हेतु संघर्ष की सीख देने वाले महान क्रांतिवीर 'धरती आबा' भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर उन्हें कोटि-कोटि नमन!
माँ भारती की सेवा, सम्मान और रक्षा हेतु समर्पित महान जनजातीय विभूतियों के पावन स्मरण दिवस 'जनजातीय गौरव दिवस' की प्रदेश वासियों को हार्दिक शुभकामनाएं!
जय जोहार...
भगवान बिरसा मुंडा जी ने मातृभूमि की आन-बान और शान की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया। उनकी जन्म-जयंती ‘जनजातीय गौरव दिवस’ के पावन अवसर पर उन्हें मेरा कोटि-कोटि नमन।
#JanjatiyaGauravDiwas
हम जरूर जीतेंगे!
हमारे पास जितने के लिए बहुत कुछ है, मगर हारने के लिए कुछ भी नहीं। इसलिए हमें कोई हरा नहीं सकता और अंतिम जीत हमारी होगी!
#BirsaMunda150#जनजातीय_गौरव_दिवस