सीतामढ़ी के पावन पुनौरा धाम में विधिवत पूजा-अर्चना कर माता जानकी का आशीर्वाद प्राप्त किया। यह पावन धाम हमारी आस्था, संस्कृति और गौरव का प्रतीक है। माता जानकी के त्याग, तपस्या, धैर्य और करुणा से हमें सदैव सत्य, सेवा और समर्पण के मार्ग पर चलने की प्रेरणा मिलती है।
माँ जानकी की कृपा से बिहार सदैव सुख, शांति, समृद्धि और विकास के पथ पर आगे बढ़ता रहे, यही प्रार्थना है।
सीतामढ़ी सदर अस्पताल का बीती रात औचक निरीक्षण कर स्वास्थ्य सुविधाओं और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान साफ-सफाई की कमी, समय पर बेडशीट नहीं बदलने सहित कई अन्य कमियां सामने आईं।
एम्बुलेंस सेवा, रेडियोलॉजिस्ट और आउटसोर्स स्ट्रेचर की जिम्मेदारी संभाल रही एजेंसियों के कामकाज की भी समीक्षा की जाएगी। संबंधित अधिकारियों से सभी कमियों, जरूरी दवाओं, उपकरणों और मैनपावर की पूरी सूची मांगी है, ताकि व्यवस्था को बेहतर किया जा सके।
मरीजों को बेहतर इलाज और जरूरी सुविधाएं मिलें, यह हमारी प्राथमिकता है। किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
सीतामढ़ी सदर अस्पताल के आईसीयू में पहली बार सफल ट्रेकियोस्टॉमी, यानी मरीज की गर्दन में एक छोटा-सा रास्ता बनाकर श्वासनली में ट्यूब डालने की जटिल जीवनरक्षक प्रक्रिया कर गंभीर मरीज को नया जीवन दिया गया। इस उपलब्धि के लिए पूरी चिकित्सकीय टीम को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
हमारा प्रयास है कि ऐसी विशेषज्ञ और जीवनरक्षक चिकित्सा सेवाएं बिहार के सभी जिला अस्पतालों में उपलब्ध हों, ताकि लोगों को जटिल इलाज के लिए भी अपने जिले से बाहर न जाना पड़े। हर मरीज को अपने ही नजदीकी सरकारी अस्पताल में बेहतर उपचार मिल सके और अनावश्यक रेफरल की आवश्यकता लगातार कम हो।
इसी लक्ष्य के साथ हमलोग स्वास्थ्य सेवाओं को सशक्त बनाने की दिशा में निरंतर कार्य कर रहे हैं। यह उपलब्धि इस बात का प्रमाण है कि हमारे प्रयास धीरे-धीरे धरातल पर उतर रहे हैं और बेहतर परिणाम दे रहे हैं।
#BiharHealthDepartment #bihar
@RatanRanjan_ अरे यार खाली डब्बा क्यो दिखा रहे हो वहाँ तो पहले से AC लगा हुआ है हम एक बार जा कर देखे है दुशरी बार नही गए क्योकि वहाँ एक नीला ड्रम भी दिखा था मुझे
फार्मासिस्ट adv. 22/2025 का रिजल्ट आए 1 सप्ताह से ज्यादा का समय हो गया माननीय स्वास्थ्य मंत्री श्री @Nishantjdu जी से एवं सचिव @kumravi_ias सर् से विन्रम निवेदन करता हूँ कि जल्दी से जल्दी पोस्टिंग और जोइनिंग करवाया जाय।
@muskanpratyush1@shrikantpratyus@Citypost_live माननीय पत्रकार महोदय भरत तिवारी के बदले (भरत यादव,भरत पासवान,भरत राम ,भरत मांझी,भरत कुशवाहा,भरत मंडल,भरत चौधरी)कोई और होता तो क्या पत्रकारिता का स्वरूप यही होता या कुछ और ?
गलती सही के लिए माननीय अदालत देखेगा
की आप ही लोग फैसला लीजिए गा।
#"गनसमाजसुधारक"