Cyber fraud होने पर सबसे पहले क्या करें? जानिए Golden Hour में सही कदम!
अगर कभी आपके या आपके किसी परिचित के साथ online धोखाधड़ी हो जाए, तो घबराएं नहीं। सही समय पर उठाया गया एक सही कदम आपकी मेहनत की कमाई वापस दिला सकता है।
याद रखें ये जरूरी बातें:
1. Dial 1930: Cyber fraud होते ही तुरंत 1930 पर कॉल करें ताकि फ्रॉड का पैसा hold/freeze कराया जा सके।
2. Bank को अलर्ट करें: अपने bank customer care को UTR और transaction details तुरंत दें।
3. डिजिटल सबूत सुरक्षित रखें: Chat history, screenshot, UPI ID और संदिग्ध link delete न करें।
4. सावधानी ही सुरक्षा: अपना OTP, PIN या Password कभी किसी से शेयर न करें।
Cyber Fraud होने पर बिना देरी किए साइबर Helpline नंबर 1930, WhatsApp नंबर: 9256001930, 9257510100 या https://t.co/rXsEeqY0uF पर शिकायत दर्ज कराएं।
राजस्थान पुलिस - आमजन में विश्वास, अपराधियों में डर।
#Rajasthanpolice #Cybercrime #1930 #digitalsafety #cyberawareness
राज्य निर्वाचन आयोग ने नगरपालिका एवं पंचायतीराज संस्थाओं के चुनाव में, मतदान के दौरान मतदाताओं की पहचान के संबंध में, दिशा-निर्देश जारी किए हैं। आयोग ने स्पष्ट किया है कि, मतदान के समय मतदाता की पहचान सुनिश्चित होना जरूरी है। यदि किसी मतदाता के पास, मतदाता पहचान पत्र (वोटर आईडी) उपलब्ध नहीं है, तो वह आयोग द्वारा निर्धारित, 11 वैकल्पिक फोटो पहचान दस्तावेजों में से किसी एक को प्रस्तुत कर, अपना मतदान कर सकता है।
#आपणो_अग्रणी_राजस्थान
#Nikay_Chunav_2026
राज्यपाल श्री हरिभाऊ बागडे ने लोकभवन में श्री संजय कुमार अग्रवाल को, राजस्थान उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधिपति पद की शपथ दिलाई। जस्टिस श्री संजय कुमार अग्रवाल ने अंग्रेजी में शपथ ली।
#आपणो_अग्रणी_राजस्थान
वंदे मातरम्! 🇮🇳
इतिहास रच गया! पहली बार लाल किले की प्राचीर से संपूर्ण ‘वंदे मातरम्’ का सामूहिक गान गूंजा😊
80वें स्वतंत्रता दिवस और राष्ट्रगीत की 150वीं वर्षगांठ पर यह पल हर भारतीय के हृदय में गर्व भर गया
जब से आदरणीय श्री @RahulGandhi सर से जो प्रशंसा प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष श्री @GovindDotasra जी को मिली वो शायद उनको हज़म नहीं हुई है और वो संयम खो बैठे हैं, अन्यथा इस प्रकार के तर्कहीन बयान नहीं देते !
क्योंकि प्रशंसा तो राजस्थान विधानसभा में विपक्ष के नेता श्री @TikaRamJullyINC जी को भी मिली, लेकिन उन्होंने अपना संयम नहीं खोया, उन्होंने बड़ी सहजता व विनम्रता से उसे ग्रहण किया है।
डोटासरा जी कह रहे हैं, “पायलट जी, अशोक गहलोत जी, मालवीय जी, ये भी गए थे” वापस आ गए ! यह तो सर्व विदित है कि पार्टी से ऊपर कोई नेता नहीं है, और इतिहास गवाह है कि आज तक देश व प्रदेश में जिसने काँग्रेस छोड़ी, उसकी राजनीति का सूरज ढला है, चाहे वो कितना बड़ा नेता हो।
लेकिन मैं आदरणीय श्री @ashokgehlot51 सर को तब से फ़ॉलो कर रहा हूँ जब वो प्रदेश काँग्रेस में किसी भी बड़े पद पर नहीं थे, और तब से आज तक ऐसी कोई जानकारी नहीं है कि गहलोत साहब कभी काँग्रेस छोड़कर गए हों, और वापस आए हों।
जहां तक पायलट जी की बात है, तो हाँ उन्होंने विद्रोह अवश्य किया था लेकिन वो भी कभी काँग्रेस से बाहर नहीं गए और जब गए ही नहीं तो वापस आने का कोई सवाल ही नहीं उठता।
मालवीय जी अवश्य गए थे जो अभी वापस काँग्रेस में आए हैं, और उनका वापस आना पता नहीं क्यों प्रदेशाध्यक्ष की आँख की किरकिरी बना हुआ है ? क्या उनका पहले गहलोत साहब से मिलना इतना बड़ा गुनाह हो गया ?
अध्यक्ष जी को यह भी ध्यान में रखना चाहिए कि राजस्थान का हर नागरिक गहलोत साहब का दीवाना है, किस-किस से नाराज़गी रखोगे ?
वैसे गहलोत साहब ने कभी सेल्फ़ ब्रांडिंग नहीं की है, बल्कि प्रदेश की जनता ने गहलोत साहब को काँग्रेस का ब्रांड एंबेसडर बनाया है। उनकी ब्रांडिंग तो प्रदेश ही नहीं बल्कि देशवासी तक कर रहे हैं।
@kharge@RahulGandhi@priyankagandhi@ashokgehlot51@kcvenugopalmp@Jairam_Ramesh@Pawankhera
क्षेत्र में हो रही भारी वर्षा के कारण स्थानीय बाँध एवं नदियाँ उफान पर हैं। ऐसे में सभी क्षेत्रवासियों से विनम्र अपील है कि अपनी एवं अपने परिवार की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दें।
1-अनावश्यक रूप से घर से बाहर न निकलें।
2- नदी, नालों, बाँधों एवं जलभराव वाले क्षेत्रों के आसपास जाने से बचें।
3- प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों एवं चेतावनियों का पूर्ण रूप से पालन करें।
4- किसी भी आपात स्थिति में तत्काल प्रशासन एवं संबंधित विभाग को सूचना दें।
आपकी सतर्कता और सहयोग ही सभी की सुरक्षा सुनिश्चित करेगा।
सुरक्षित रहें, सतर्क रहें।
ISRO के साइंटिस्ट की बेस सैलरी— ₹56,400
NASA के साइंटिस्ट की बेस सैलरी— ₹4.8 लाख
मतलब ISRO में काम कर रहे साइंटिस्ट/इंजीनियर को सालभर में 6-8 लाख मिलते हैं जबकि NASA में काम करने वालों को 58 लाख से 1.5 करोड़ सालाना मिलते हैं।
मुझे लगता है ये आंकड़ा काफी है ये समझने के लिए कि देश के काबिल इंजीनियर अपना देश छोड़कर विदेश काम के लिए सेटल क्यों होते हैं।
सरकारें काबिल लोगों पर इन्वेस्ट करने के बजाय चुनाव के टाइम में मुफ्त की रेवड़ियां बांटने में व्यस्त हैं।
@Mahi55444314056@Reetu_13@saten_08 ऑर्डर में परिवीक्षाधीन (RSR Rule 7(30))लिखा हुआ है परिवीक्षाधीन प्रशिक्षणार्थी Rule (7(31))नहीं लिखा हुआ
और ये दोनों अलग अलग होते हैं जिसमें जो ये candidate है वो अभी probationary trainee है
तो ये court ja sakte hai
बड़े भाई साहब परशुराम सैनी जी (RACS) संयुक्त निदेशक ( वित्त एवं प्रशासन ) पब्लिक फाइनेंशियल मैनेजमेंट एंड ट्रेनिंग इंस्टिट्यूट,वित्त विभाग राजस्थान सरकार को जन्मदिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
राजस्थान लोक सेवा आयोग, अजमेर ने राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा आयोजित चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी सीधी भर्ती परीक्षा-2024 के अंतर्गत, नियुक्ति आदेश जारी कर दिए हैं। इस भर्ती के तहत आयोग को राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड से, कुल 27 अभ्यर्थियों की अभिस्तावना प्राप्त हुई थी, जिन्हें अस्थायी रूप से नियुक्त किया गया है। सभी नियुक्त अभ्यर्थियों को कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से दो वर्ष की परिवीक्षाकाल (प्रोबेशन) पर रखा जाएगा। संबंधित अभ्यर्थियों को नियुक्ति आदेश जारी होने की तिथि से, अधिकतम 21 दिनों के भीतर कार्यभार ग्रहण करना होगा।
ऑपरेशन सिंदूर के दौरान मातृभूमि की रक्षा करते हुए सर्वोच्च बलिदान देने वाले भारत माता के वीर सपूतों को विनम्र श्रद्धांजलि।
सूबेदार मेजर पवन कुमार
राइफलमैन सुनील कुमार
लांस नायक दिनेश कुमार
एविएटर मूद मुरलिनाइक
हवलदार सुनील कुमार सिंह
सार्जेंट सुरेंद्र कुमार
राष्ट्र आपकी वीरता, साहस और सर्वोच्च बलिदान का सदैव ऋणी रहेगा।
शत्-शत् नमन
ॐ शांति