हाथ छूटने वाला था… ख़ाकी ने थाम लिया।
गोरखपुर में पानी की टंकी पर चढ़ी युवती जब पाइप पकड़कर लटक गई, तो महिला उपनिरीक्षक जागृति खरवार उसके करीब पहुँचीं और ऐन वक्त पर उसका हाथ थाम लिया।
पुलिस टीम की मदद से युवती को सुरक्षित नीचे उतारा गया।
एक हाथ बढ़ा।
एक हाथ थामा।
एक ज़िंदगी सुरक्षित हुई।
साहस और सूझबूझ के लिए SI जागृति खरवार को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गोरखपुर द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
#UPPolice
#UPPCares #GorakhpurPolice
🦚 पुलिस लाइन महराजगंज में धूमधाम से मनाई गई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 🦚
पुलिस लाइन महराजगंज में जिलाधिकारी श्री गौरव सिंह सोगरवाल एवं पुलिस अधीक्षक श्री शक्ति मोहन अवस्थी सहित अन्य विशिष्ट अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का भव्य आयोजन किया गया।
इस अवसर पर विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों, मनमोहक झांकियों एवं भक्तिमय प्रस्तुतियों ने पूरे वातावरण को श्रीकृष्ण भक्ति से सराबोर कर दिया। श्रद्धा एवं उल्लास के बीच पुलिस परिवारों ने उत्साहपूर्वक जन्मोत्सव में सहभागिता की।
#MaharajganjPolice
#Janmashtami2026
#श्रीकृष्ण_जन्माष्टमी
पुलिस अधीक्षक महराजगंज श्री शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में सर्विलांस सेल ने CEIR पोर्टल की मदद से ₹26 लाख मूल्य के 101 खोए मोबाइल बरामद कर स्वामियों को सौंपे।
विगत 5 माह में कुल 518 मोबाइल (मूल्य ₹1.51 करोड़) बरामद किए जा चुके हैं।
#MaharajganjPolice#CEIR#UPPolice #GoodWork
@SrBachchan Thank you, @SrBachchan Ji, for your gracious appreciation of the Uttar Pradesh Police Anthem. Your words are a great honour and an inspiration for the entire UP Police family. 🙏
कुछ सितारे आसमान में चमकते हैं…
कुछ ख़ाकी पहनकर ज़मीन पर। ⭐
ड्यूटी की धुन, हौसले की आवाज़ और सेवा का जज़्बा…
🎶 ‘ख़ाकी का सितारा’ उन्हीं अनकही कहानियों को समर्पित है, जिन्हें हर रोज़ ख़ाकी जीती है।
आवाज़ बढ़ाइए… और महसूस कीजिए ख़ाकी की धड़कन।
सस्वर पाठ
अमिताभ बच्चन
संगीतकार-गायक: शंकर महादेवन | गीतकार: आलोक श्रीवास्तव
अभिनेता : करण आनंद
निर्देशक: अमित सोनकर | डीओपी: प्रवीण तालान, रूपाली तालान, आशीष रमेश पांडे | श्रेय: प्रखर त्रिपाठी
संकल्पना एवं रचनात्मक निर्देशन: राहुल श्रीवास्तव | संपादन: वैभव नाइक
#KhakiKaSitara #UPPolice
“खाकी का सितारा”—खाकी के गौरव, शौर्य और समर्पण की आवाज़।
“खाकी का सितारा” के इस गीत को अपनी गायकी एवं संगीत से सजाने वाले सुप्रसिद्ध गायक एवं संगीतकार श्री शंकर महादेवन, प्रख्यात कवि एवं गीतकार श्री आलोक श्रीवास्तव, अभिनेता श्री करण आनंद, निर्देशक श्री अमित सोनकर, DOP श्री आशीष रमेश पाण्डेय तथा साइबर क्राइम जागरूकता फिल्म के अभिनेता श्री नाना पाटेकर एवं निर्देशक श्री राज शांडिल्य को माननीय मुख्यमंत्री, उत्तर प्रदेश श्री योगी आदित्यनाथ जी द्वारा सम्मानित किया गया।
यह सम्मान खाकी के शौर्य, समर्पण और सेवा की भावना को अपनी कला एवं रचनात्मकता के माध्यम से जन-जन तक पहुँचाने वाले सभी कलाकारों एवं सहयोगियों के योगदान के प्रति सम्मान एवं कृतज्ञता का प्रतीक है।
#KhakiKaSitara
#UPPolice
“हम डटे रहे, हम खड़े रहे,
चट्टानों जैसे अड़े रहे!”
यह सिर्फ़ पंक्तियाँ नहीं, खाकी के अदम्य साहस और अटूट संकल्प की पहचान हैं।
“खाकी का सितारा” अब जारी हो चुका है।
#KhakiKaSitara
You Tube @Uppolice
“हम डटे रहे, हम खड़े रहे,
चट्टानों जैसे अड़े रहे!”
यह सिर्फ़ पंक्तियाँ नहीं, खाकी के अदम्य साहस और अटूट संकल्प की पहचान हैं।
“खाकी का सितारा” अब जारी हो चुका है।
#KhakiKaSitara
You Tube @Uppolice
बहुजन समाज पार्टी (बी.एस.पी.) के कर्मठ, ईमानदार व पूरी तरह से वफादार बलिया की रसड़ा सीट से लोकप्रिय विधायक श्री उमाशंकर सिंह की आज शाम लम्बी बीमारी की वजह से इलाज के दौरान देहान्त हो जाने की ख़बर अति-दुखद। उनके परिवार तथा उनके सभी चाहने वालों के प्रति मेरी गहरी शोक संवेदना। पार्टी के प्रति उनकी निष्ठा की जितनी भी तारीफ की जाये वह कम है। उनका पूरा परिवार बी.एस.पी. परिवार की तरह है तथा उनके परिवार के सभी लोग मुझे बड़ी बहन की तरह ही पूरा आदर-सम्मान देते हैं।
उनके पुत्र से लगातार सम्पर्क बने रहने के दौरान ही आज शाम उनके देहान्त की ख़बर उनके पुत्र से ही मिली। इस दुख की घड़ी में मैं व पूरी पार्टी उनके व उनके परिवार के साथ है तथा उन्हें किसी भी प्रकार से हिम्मत नहीं हारना है बल्कि इस परिस्थिति का सामना करते हुये आगे बढ़ना है। कुदरत उन सभी लोगों को इस दुख को सहन करने की शक्ति दे।
जनपद बलिया की रसड़ा विधानसभा से मा. विधायक श्री उमाशंकर सिंह जी का निधन अत्यंत दुःखद।
ईश्वर दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों मे स्थान दें तथा शोकाकुल परिजनों व असंख्य शुभचिंतकों को इस अपूरणीय क्षति को सहन करने की शक्ति एवं संबल प्रदान करें।
भावपूर्ण श्रद्धांजलि
ॐ शान्तिः
अतः श्रीमान जी से विनम्र निवेदन है कि जनहित एवं विवाह समारोह की आवश्यकताओं को दृष्टिगत रखते हुए उक्त खराब इंडिया मार्का हैंडपंप को तत्काल मरम्मत कराकर पेयजल व्यवस्था सुनिश्चित कराने की कृपा करें।
पता- ग्राम जद्दू परसिया
ब्लाक- भलूअनी
जनपद- देवरिया
@dmdeoria@UPGovt@CMOfficeUP
श्रीमान् @dmdeoria महोदय,
सविनय निवेदन है कि प्रार्थी के घर दिनांक 22 मई को विवाह समारोह आयोजित है। घर के प्रांगण में लगा इंडिया मार्का हैंडपंप विगत कई दिनों से खराब पड़ा हुआ है, जिससे घर व शादी समारोह में आने वाले मेहमानों को पेयजल हेतु भारी समस्या का सामना करना पड़ रहा है। 1/2
वर्तमान में शादी की तैयारियाँ चल रही हैं तथा पानी की अत्यधिक आवश्यकता है। हैंडपंप खराब होने के कारण परिवार अत्यंत परेशान है। कई बार स्थानीय स्तर पर अवगत कराने के बावजूद अभी तक समस्या का समाधान नहीं हो सका है।
@SongsAshish@Uppolice@AdgGkr@maharajganjpol यदि एक ही स्थान/स्तंभ पर झंडे लगाए जाएं, तो तिरंगा सबसे ऊपर या प्रमुख स्थान पर होना चाहिए, उपरोक्त फोटो में स्पष्ट रूप से पता चल रहा है कि धार्मिक झंडे और राष्ट्रीय ध्वज का स्थान/स्तंभ अलग-अलग है।