किशनगढ़ विधायक एवं अजमेर ग्रामीण से जिलाध्यक्ष डॉ. विकास चौधरी जी को जन्मदिन की बहुत बहुत शुभकामनाएं।
ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं यशस्वी जीवन की कामना करता हूँ।
@DrVikasAjmer
अपनी मांगों को लेकर घुमंतू समाज द्वारा किए गए प्रदर्शन पर पुलिस द्वारा बल प्रयोग किया जाना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है।
सरकार को इनकी मांगों पर गंभीरता से विचार करना चाहिए और समाधान निकालना चाहिए। लोकतंत्र में अपनी बात रखने का अधिकार सभी को प्राप्त है और कमजोर वर्ग अपने अधिकारों के लिए संघर्ष करता है तो उनकी आवाज को दबाने की बजाय संवेदशीलता के साथ समाधान किया जाना चाहिए।
राजस्थान विश्वविद्यालय के निवर्तमान अध्यक्ष निर्मल चौधरी को जन्मदिन की ढेरों शुभकामनाएं।
आप सदैव छात्र शक्ति एवं जनता की एक मजबूत आवाज बनकर जनसेवा के मार्ग पर अग्रसर रहें, आपके उज्ज्वल भविष्य के लिए मेरी मंगलकामनाएं।
@NirmlChoudhary
अजमेर ग्रामीण कांग्रेस जिलाध्यक्ष एवं किशनगढ़ विधायक डॉ. विकास चौधरी जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
आने वाला वर्ष आपके लिए मंगलमय हो और आपके जीवन में ढेर सारी खुशियां लेकर आए।
@DrVikasAjmer
पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं खंडार के पूर्व विधायक श्री अशोक बैरवा जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
मैं ईश्वर से आपके स्वस्थ, खुशहाल एवं दीर्घायु जीवन की कामना करता हूँ।
@INCAshokBairwa
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं।
मैं ईश्वर से आपके स्वस्थ, खुशहाल एवं दीर्घायु जीवन की कामना करता हूँ।
@yadavakhilesh
भूतपूर्व केंद्रीय मंत्री स्व. श्री शरद यादव जी की जयंती पर उन्हें कोटि-कोटि नमन।
देश के विकास, सामाजिक न्याय एवं जनता की सेवा के प्रति उनका जुड़ाव और समर्पण भाव हमेशा याद किया जाएगा।
पंजाब में आगामी विधानसभा चुनावों के मद्देनज़र आप सभी को मिली महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों के लिए हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं।
मुझे पूर्ण विश्वास है कि आप कांग्रेस अध्यक्ष श्री @Kharge जी और नेता प्रतिपक्ष श्री @RahulGandhi जी के संदेश, नीतियों और जनहितकारी सोच को जनता के बीच लेकर जाएंगे।
आशा है कि आप सभी अपनी इस जिम्मेदारी को पूर्ण निष्ठा एवं समर्पण के साथ निभाएंगे और पंजाब कांग्रेस को एक नई दिशा और शक्ति प्रदान करेंगे।
@RajaBrar_INC@Partap_Sbajwa@CHARANJITCHANNI@VijayIndrSingla@Sukhjinder_INC@DrAmarSinghINC@INCPunjab@INCIndia
झुंझुनू लोकसभा क्षेत्र से लोकप्रिय सांसद आदरणीय श्री बृजेन्द्र सिंह ओला जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ ।
मैं आपके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु जीवन की मंगलकामना करता हूँ ।
@Brijendra_ola
दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर दौसा जिले में हुए दर्दनाक सड़क हादसे में कई लोगों की मृत्यु और घायल होने का समाचार अत्यंत दुःखद एवं हृदयविदारक है।
इस हादसे में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं, ईश्वर उन्हें संबल प्रदान करें।
मैं घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूँ।
झुंझुनूं सांसद श्री बृजेंद्र सिंह ओला जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
मैं ईश्वर से आपके स्वस्थ, खुशहाल एवं दीर्घायु जीवन की कामना करता हूँ। आने वाला वर्ष आपके लिए मंगलमय हो।
सामाजिक जीवन और जनसेवा में आपका योगदान निरंतर जारी रहे। क्षेत्र के विकास और जनकल्याण के लिए आप सदैव समर्पित रहें।
@Brijendra_ola
हर पीड़ित के साथ कांग्रेस- 27 जून को ग्राम कल्याणपूरा में किसान परिवार पर ज़मीनी विवाद में अपराधियों द्वारा किये गए हमला व राजस्व अधिकारियों द्वारा ग़लत तरीक़े से रास्ता काटे जाने के विरोध में आज पावटा SDM कार्यालय के बाहर किसानों द्वारा दिए गए धरने में पहुंचकर पीड़ित परिवार की माँग को मज़बूती से उठाया। जिला कलेक्टर श्रीमती अपर्णा गुप्ता को फ़ोन कर पूरे मामले से अवगत करवाया। उन्होंने उपखंड अधिकारी पावटा श्री ब्रजेश चौधरी को धरनास्थल पर भेजकर समस्या सुनने को कहा।
इस संबंध में SDM महोदय को ज्ञापन सौंपकर निष्पक्ष जांच, दोषियों की जल्द गिरफ्तारी और पीड़ित परिवार को सुरक्षा व न्याय सुनिश्चित करने की मांग की।
#IndrajGurjar #ViratNagar #Kotputli_Bahroad #INC
अजमेर हाई सिक्योरिटी जेल में बंद जगन गुर्जर की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मृत्यु हो जाना अत्यंत गंभीर घटना है। विभिन्न मीडिया रिपोर्टों के अनुसार जगन की हत्या हुई है |
जगन की हत्या की घटना राजस्थान की सबसे सुरक्षित मानी जाने वाली जेल की सुरक्षा व्यवस्था एवं जेल प्रशासन की कार्यप्रणाली पर गंभीर प्रश्नचिह्न खड़े करती है।
यह घटना प्रथम दृष्टया जेल प्रशासन की सुरक्षा व्यवस्था में गंभीर लापरवाही की ओर संकेत करती है। साथ ही, इस पूरे मामले में किसी प्रकार की मिलीभगत या साजिश की आशंका से भी इनकार नहीं किया जा सकता।
ऐसी परिस्थितियों में केवल विभागीय जांच से निष्पक्ष एवं पारदर्शी सत्य सामने आने की संभावना कम प्रतीत होती है। इसलिए प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री @BhajanlalBjp से अपील है कि इस मामले की जांच तत्काल प्रभाव से CBI से करवाई जाए, ताकि घटना के पीछे की साजिश, जिम्मेदार अधिकारियों एवं कर्मचारियों की भूमिका का पर्दाफाश हो सके |
पिछले कुछ समय से राजस्थान की जेलों से मुख्यमंत्री को धमकियां दिए जाने, आम नागरिकों एवं व्यापारियों से रंगदारी और वसूली की धमकियां देने, नशे के कारोबार संचालित होने तथा संगठित अपराधों के संचालन जैसी घटनाएं लगातार सामने आती रही हैं। ऐसे घटनाक्रम यह संकेत देते हैं कि कई माफिया एवं हार्डकोर अपराधी जेलों के भीतर से भी अपना आपराधिक नेटवर्क संचालित करते हुए राजस्थान में समानांतर सरकार चला रहे है जो कानून-व्यवस्था के लिए अत्यंत गंभीर चुनौती है।
@HMOIndia@RajCMO@PoliceRajasthan
जयपुर में पैरामेडिकल छात्रों को परीक्षा पास करवाने की साजिश का खुलासा बेहद गंभीर और चिंताजनक है। पैसे लेकर नकल करवाने वाले रैकेट लगातार सक्रिय हैं, और इसका सबसे बड़ा नुकसान उन ईमानदार एवं मेहनती छात्रों को उठाना पड़ता है, जो दिन-रात परिश्रम करके अपने सपनों को साकार करने की कोशिश करते हैं।
आए दिन पेपर लीक, नकल और फर्जीवाड़े के मामले सामने आ रहे हैं। इससे लगातार यह साबित हो रहा है कि शिक्षा व्यवस्था और निगरानी तंत्र में कितना भ्रष्टाचार फैल चुका है।
पेपर लीक और नकल रैकेट जैसी घटनाओं के बावजूद किसी भी परीक्षा में नकल रोकने के लिए ज़रूरी है कि जवाबदेही तय हो परंतु सिर्फ खानापूर्ति होकर रह जाती है। जिम्मेदारों पर सख्त कार्रवाई के अभाव में अपराधियों के हौसले लगातार बढ़ते जा रहे हैं, जिसके कारण बार-बार इस प्रकार के घोटाले उजागर हो रहे हैं
आखिर छात्र और युवा कब तक इस अन्याय को सहन करेंगे? देश की आने वाली युवा पीढ़ी, जिसके हाथों में भारत का भविष्य है, यदि इस प्रकार की घटनाओं से हताश और निराश होगी, तो यह देश के भविष्य के लिए बेहद चिंताजनक स्थिति होगी।
https://t.co/qa2O0pHWxE
Warm birthday wishes to @supriya_sule ji!
May the year ahead brings you good health happiness, and continued success in public life.
Wishing you the best!
पूर्व विधायक श्री प्रहलाद गुंजल जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
मैं ईश्वर से आपके स्वस्थ, खुशहाल एवं दीर्घायु जीवन की कामना करता हूँ।
@PrahladGunjal