वक्रतुण्ड महाकाय सूर्यकोटि समप्रभ।
निर्विघ्नं कुरु मे देव सर्वकार्येषु सर्वदा॥
भगवान श्री गणेश के दिव्य स्वरूप का ध्यान करने के लिए इस सिद्ध मंत्र का स्मरण किया जाता है🙏🚩
भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय द्वारा जारी अभियान " हर घर तिरंगा " के अंतर्गत आज हमने विद्यालय के बच्चों की तिरंगा यात्रा निकाली.!
#हर_घर_तिरंगा 🇮🇳
#तिरंगा_यात्रा 🇮🇳
कुछ रिश्ते एक दिन में नहीं मरते,वे वर्षों की उपेक्षा में धीरे-धीरे अपनी आख़िरी साँस लेते हैं।हमारे बीच की यह दूरी भी किसी एक नाराज़गी का परिणाम नहीं
यह उन अनगिनत पलों का दर्द है, जब मैं तुम्हारे पास होकर भी तुम्हारे लिए कहीं नहीं थी।
कभी तुम्हारी ख़ामोशी ने मुझे भीतर तक तोड़ दिया था। लगा था, तुम्हारे बिना शायद मेरे हिस्से की सारी रोशनी बुझ जाएगी। लेकिन उसी अँधेरे में मैंने धीरे-धीरे खुद को ढूँढ़ना सीख लिया। जिन हाथों ने कभी तुम्हें थामे रखने की हर कोशिश की थी, आज उन्हीं हाथों ने खुद को संभालना सीख लिया है।
तुम्हारी यादें अब भी कहीं हैं, मगर उनमें लौट जाने की इच्छा नहीं रही क्योंकि कुछ अधूरी कहानियों को पूरा करने से बेहतर है, उन्हें वहीं छोड़ देना जहाँ हमारा आत्मसम्मान बचा रहे।
अब अगर तुम एक पूरा आकाश भर पछतावा लेकर भी लौट आओ, शायद मैं वह दरवाज़ा फिर न खोल पाऊँ।
नफ़रत के कारण नहीं...बल्कि इसलिए कि तुम्हारे जाने के बाद बड़ी मुश्किल से मैंने अपने भीतर की स्त्री को फिर से जीना सिखाया है।
तुम अपनी दुनिया में खुश रहना।मैंने शिकायतें छोड़ दी हैं, इंतज़ार छोड़ दिया है और तुम्हारे लौटने के रास्ते भी मिटा दिए हैं क्योंकि साँझ की आख़िरी धूप जब एक बार ढल जाती है तो हज़ारों दीपक जलाकर भी वही दोपहर वापस नहीं लाई जा सकती.
Good night