I’m not special person, just a common person like all of you,but God has given me a different identity to write,it’s my identity that makes me something diff.
कुछ अल्फ़ाज़ और हकीकत
हम देसी और वो मॉडर्न हो गए
बासी रोटी पिज़्ज़ा देसी पुए डोनट हो गए
घर की चटनी बकवास सही
टमाटर की सॉस के दीवाने हो गए
#बज़्म#दुनिया#कुछ_अल्फ़ाज़#व्योम
अपने दर्द को मरहम बना के जी रहा हूँ में
जुदा होना किसे पसंद है अपनी ज़िंदगी से
यह दर्द हँसकर पी रहा हूँ
ख़ुद को छुपा कर रखता हूँ
अपनी मुस्कान के साये में
एक ज़िन्दगी मुस्कान के पीछे जी रहा हूँ
#बज़्म#ज़िन्दगी#व्योम
लोग कहते है बदल गया हूँ में
अपने ही घर में मेहमानों की तरह मिला हूँ में
कहते है पहले पता होता तो कुछ बनवा देते
सब बाहर गए है इस लिए कुछ बना नहीं
#बज़्म#ज़िन्दगी#व्योम
कभी रद्दी कभी काग़ज़ कभी नकारा कहा
जिसकी समझ में जो आया उसने वो कहा
गिराने के लिए एक भीड़ उमड़ी थी मुझे
किसी ने रास्ता रोका किसी ने धक्का दिया
#बज़्म#ज़िन्दगी#तेरे_मेरे_दरमियाँ#व्योम