I started this journey with Ladakh on my mind.
I never imagined how much I would learn about myself along the way.
When I registered for the Ladakh Half Marathon, I thought I was signing up for a race.
What followed were 164 days of training, challenges, self-doubt, discipline, and lessons that went far beyond running.
Somewhere between the first training run and the finish line, this journey became much more than a marathon.
Today, that journey has found its way into a book.
I’m happy to share that it is now available in both English and Hindi.
📖 English: 164 Days: Ladakh Beyond the Finish Line
📖 हिंदी: 164 Days: लद्दाख फिनिश लाइन के उस पार
❤️ Thank you for being part of this journey.
📚 Order here:
Hindi ; https://t.co/9d2AUpLn38
English; https://t.co/SdRvkXAO8T
आज दिल थोड़ा ज़्यादा खुश है… ❤️
कई महीनों की मेहनत, भावनाएँ, दौड़, संघर्ष और सपनों को समेटे मेरी नई किताब “164 Days – लद्दाख फिनिश लाइन के पार” का कवर पेज आपके सामने है।
उम्मीद है, इसे देखकर आपको उतनी ही खुशी होगी जितनी मुझे इसे पहली बार हाथ में लेकर हुई थी।😍
यह सिर्फ़ एक मैराथन की कहानी नहीं, बल्कि खुद से की गई एक लंबी यात्रा की कहानी है।
आपको कवर कैसा लगा? किताब बहुत जल्द Amazon पर उपलब्ध होगी। ❤️
Cover reveal is special, but your reaction will make it memorable. 🤍
Back on network… and Everest Base Camp is done 🏔️
Honestly, this was one of the hardest journeys of my life. We trekked up to an altitude of 5,364 meters (17,598 ft) through snowfall, rain, temperatures 17°C below zero, basic local food, minimal facilities, and almost 140 km of trekking.
Somewhere between the cold, exhaustion, and silence of the mountains, I realized that nothing in this world is impossible if your mind chooses not to give up.
#everestbasecamp ❤️ #everestbasecamptrek
📚 It’s World Book Day! 📚
Read books — not just to pass time, but to grow, feel, and evolve. Every page you turn adds a new perspective to your life.
Books inspire you, guide you, and quietly shape who you become.
Start today. Start small.
https://t.co/OllKZ5QO8D @wardyogi
लद्दाख… इस जगह में एक अजीब सा जादू है, जो वहाँ जाता है, वह धीरे-धीरे उसी का हो जाता है। वहाँ खड़े होकर लगता है जैसे दुनिया थोड़ी पीछे छूट गई हो। और फिर अचानक एहसास होता है, पहाड़ इतने बड़े नहीं होते, कभी-कभी बस हम छोटे हो जाते हैं। मैं वहाँ गई तो थी ख़ुद के लिए कुछ पाने, पर वहाँ से लौटकर लगा जैसे जीवन को देखने का मेरा नज़रिया ही बदल गया हो।
शायद उसी बदलते नज़रिये में, मैंने कुछ और भी महसूस किया… हवा कुछ कह रही थी, और मैंने पहली बार बिना जवाब दिए उसे सुन भी लिया। अजीब है, इतनी खाली जगह में भी भीतर इतनी भीड़ क्यों… और फिर धीरे-धीरे, वह सन्नाटा मुझे मेरे ही पास बैठा देता है। शायद हम सब ऐसी ही किसी जगह की तलाश में होते हैं, जहाँ कोई हमें पुकारे नहीं, कोई हमें समझाए नहीं, कोई हमें ठीक करने की कोशिश भी न करे।
बस हम अपने सारे सवालों के साथ वैसे ही खड़े रह सकें। यहाँ, इन पहाड़ों के बीच, मुझे कोई जवाब नहीं मिला, पर सवालों का बोझ हल्का हो गया है। जैसे ज़िंदगी पहली बार मुझसे कुछ माँग नहीं रही, सिर्फ़ मेरे साथ चल रही है… और मैं भी पहली बार उस जल्दी में नहीं हूँ। अब लगता है, कभी-कभी कहीं पहुँचने से ज़्यादा ज़रूरी होता है… थोड़ी देर बस यूँ ही ठहर जाना।
जल्दी ही आप तक कुछ पहुँचेगा… लद्दाख की हवाओं से।
#ComingSoon #CloseToMyHeart #NewJourney
#Ladakh
ज़िंदगी ने आज कोई सीख नहीं दी…
बस चुपचाप मेरे साथ बैठ गई।
तभी समझ आया -
हर दिन समझाना ज़रूरी नहीं होता,
कभी-कभी साथ होना ही काफी होता है।
#ThoughtForTheDay 🌸
रात की सड़क पर
पत्तों ने चुपचाप बिस्तर बिछा दिया है।
कदम दौड़ रहे हैं आगे,
और साँसें पेड़ों में उलझ रही हैं।
ख़ामोशी इतनी गहरी थी
कि सुबह की आहट भी साफ़ सुनाई दे रही थी।
#ThoughtForTheDay 🌸