लखनऊ के एक कोचिंग सेंटर में आग लगने की वजह से कई छात्रों समेत बड़ी संख्या में लोगों की मृत्यु का समाचार अत्यंत दुखद है।
ईश्वर दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करें। शोक-संतप्त परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करती हूं।
राज्य सरकार से आग्रह है कि घायलों के उपचार एवं पीड़ित परिवारों के लिए मुआवजे की समुचित व्यवस्था की जाए। कांग्रेस के साथियों से अपील करती हूं कि पीड़ितों की यथासंभव मदद करें।
लखनऊ के कोचिंग सेंटर में आग लगने के हादसे में कई लोगों की मृत्यु और कई अन्य के घायल होने का समाचार अत्यंत पीड़ादायक है।
सभी शोकाकुल परिवारों को अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं और घायलों के जल्द स्वस्थ होने की आशा करता हूं।
आज अमेठी के गौरीगंज स्थित केंद्रीय कांग्रेस कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम के दौरान अमेठी परिवार के सम्मानित सदस्यों से आत्मीय भेंट कर कुशलक्षेम जाना।
इस दौरान उन्होंने अपनी समस्याएँ, सुझाव और अपेक्षाएँ साझा कीं, जिन्हें सुनते हुए उनके प्रभावी समाधान हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश तय किए गए।
गौरीगंज स्थित नरेंद्र पैराडाइज में आयोजित Amethi Premiure League (APL) 2026 की प्रेस कॉन्फ्रेंस में सहभागिता कर आयोजकों, खिलाड़ियों एवं खेल प्रेमियों से संवाद किया। इस महत्वपूर्ण आयोजन के लिए आयोजक मंडल को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं तथा प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी खिलाड़ियों को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए अग्रिम शुभकामनाएं दीं।
अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि खेल केवल प्रतियोगिता का माध्यम नहीं, बल्कि युवाओं में अनुशासन, नेतृत्व, टीम भावना और आत्मविश्वास विकसित करने का सशक्त मंच है। अमेठी की प्रतिभाओं को बड़े अवसर और बेहतर मंच उपलब्ध कराने की दिशा में APL एक सराहनीय पहल है, जो स्थानीय खिलाड़ियों को प्रदेश एवं राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों के साथ खेलने, सीखने और अपनी प्रतिभा निखारने का अवसर प्रदान करेगी।
15 से 25 जून 2026 तक आयोजित होने वाले इस टूर्नामेंट में पारदर्शिता, निष्पक्षता एवं निर्धारित नियमों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जाए, ताकि प्रत्येक खिलाड़ी को समान अवसर मिले और किसी भी प्रतिभागी को अपने साथ अन्याय की भावना न हो। खेल का वास्तविक उद्देश्य प्रतिभा को सम्मान और अवसर प्रदान करना है।
फ्रेंचाइजी आधारित इस प्रतियोगिता में महिला खिलाड़ियों के लिए विशेष प्रदर्शनी मैचों का आयोजन तथा “हर विकेट पर एक पौधा” अभियान से पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया जाएगा।
मुझे विश्वास है कि Amethi Premiure League आने वाले वर्षों में अमेठी की खेल प्रतिभाओं को नई पहचान देने तथा क्षेत्र में खेल संस्कृति को सशक्त बनाने का महत्वपूर्ण माध्यम बनेगी।
अमेठी के ब्लॉक शाहगढ़ अंतर्गत पूरे मिश्र, नेवादा किशुनगढ़ में श्री हृदयराम यादव जी के यहाँ आयोजित गया-जगन्नाथ दर्शन उपरांत भंडारे में सम्मिलित हुआ।
इस अवसर पर लोकसंस्कृति की समृद्ध परंपरा को जीवंत करते पारंपरिक बिरहा गायन का आनंद लिया। साथ ही उपस्थित सम्मानित क्षेत्रवासियों से आत्मीय मुलाकात कर उनका कुशलक्षेम जाना तथा क्षेत्र से जुड़े विभिन्न विषयों पर सार्थक चर्चा की।
जन-जन तक कांग्रेस की विचारधारा, संघर्ष एवं जनसेवा के संकल्प को पहुँचाने तथा संगठन को और अधिक मजबूत, सक्रिय और जनोन्मुखी बनाने के उद्देश्य से अमेठी के ब्लॉक मुसाफिरखाना अंतर्गत न्यायपंचायत पिंडारा के ग्राम सूरपुर काशीपुर में आयोजित न्यायपंचायत स्तरीय सांगठनिक बैठक में सहभागिता की।
बैठक में समर्पित एवं ऊर्जावान कार्यकर्ताओं के साथ विस्तृत संवाद करते हुए बूथ स्तर तक संगठन को सशक्त बनाने, आमजन की समस्याओं को प्रभावी ढंग से उठाने तथा कांग्रेस की जनहितकारी नीतियों एवं विचारधारा को घर-घर तक पहुँचाने का आह्वान किया।
टिक्की-चाट के चटपटे स्वाद के साथ अमेठी परिवार के प्रेम, अपनत्व और आत्मीय संवाद का सुखद पल!
जामो बाजार स्थित प्रसिद्ध मां वैष्णो चाट एंड लस्सी कॉर्नर पर रुककर स्थानीय स्वाद का आनंद लिया। इस दौरान बड़ी संख्या में क्षेत्रवासियों ने आत्मीयता के साथ मुलाकात की और अपना स्नेह व्यक्त किया।
जनजीवन की व्यस्तताओं के बीच ऐसे आत्मीय क्षण केवल स्मृतियां नहीं बनते, बल्कि लोगों के प्रेम, विश्वास और अपनत्व को हृदय में संजोने का अवसर भी बन जाते हैं।
The people of Karnataka placed their trust in us, and that trust remains our greatest responsibility.
Warm congratulations to CM Shri D.K. Shivakumar ji and the Council of Ministers, who will carry forward the aspirations of the people of Karnataka.
My sincere thanks to Shri Siddaramaiah ji, whose leadership and service have strengthened Karnataka and improved millions of lives.
The Congress party’s guarantees remain the foundation of our governance and commitment to social justice.
We will keep listening, delivering, and serving the people of Karnataka.
आज गौरीगंज स्थित केंद्रीय कांग्रेस कार्यालय के राजीव गांधी सभागार में कांग्रेस के वरिष्ठ पदाधिकारियों एवं कर्मठ कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर संगठनात्मक गतिविधियों पर गहन चर्चा की गई तथा संगठन की मजबूती और जनसेवा के संकल्प को और अधिक सशक्त करने का संकल्प लिया गया।
इस अवसर पर अमेठी कांग्रेस जिलाध्यक्ष श्री प्रदीप सिंघल, वरिष्ठ कांग्रेस पदाधिकारीगण एवं कांग्रेस के सम्मानित कर्मठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
जय किसान! जय मजदूर! जय कांग्रेस!
आज गौरीगंज स्थित केंद्रीय कांग्रेस कार्यालय के राजीव गांधी सभागार में किसान कांग्रेस के नवनियुक्त पदाधिकारियों के साथ आयोजित एक महत्वपूर्ण जिला स्तरीय सांगठनिक बैठक में सहभागिता की।
बैठक के दौरान किसान भाइयों एवं बहनों की खेती-किसानी से जुड़ी समस्याओं, आवश्यकताओं एवं उनके हितों के विभिन्न विषयों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई।
कांग्रेस पार्टी सदैव किसान, मजदूर, गरीब और आमजन की आवाज़ बनकर उनके अधिकारों एवं सम्मान की लड़ाई मजबूती से लड़ती रहेगी, जब तक प्रत्येक व्यक्ति को न्याय और उसका अधिकार प्राप्त नहीं हो जाता।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष श्री प्रदीप सिंघल, किसान कांग्रेस जिलाध्यक्ष श्री सूर्यभान तिवारी सहित किसान कांग्रेस के सम्मानित पदाधिकारीगण उपस्थित रहे।
22 लाख students का भविष्य जल रहा है…
कई बच्चों ने सदमे और निराशा में आत्महत्या कर ली।
NEET सिर्फ एग्जाम नहीं, लाखों परिवारों की उम्मीद और वर्षों की मेहनत है। मोदी जी, जब भविष्य से खिलवाड़ हो, तो जवाबदेही तय होना ज़रूरी है।
#NEETScam#SackDharmendraPradhan#JusticeForStudents
होटल द रिट्ज-कार्लटन, पुणे (महाराष्ट्र) में आयोजित संसदीय राजभाषा समिति की प्रथम उप समिति की निरीक्षण बैठक में विभिन्न केंद्रीय शिक्षण एवं प्रशासनिक संस्थानों में हिंदी भाषा के उन्नयन, राजभाषा नीति के प्रभावी क्रियान्वयन एवं कार्यालयी कार्यों में हिंदी के बढ़ते प्रयोग की विस्तृत समीक्षा की गई।
प्रथम उप समिति के संयोजक के रूप में माननीय सांसदगण, समिति सचिव एवं विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक में सहभागिता करते हुए विभिन्न संस्थानों में हिंदी के व्यापक उपयोग, प्रशासनिक कार्यप्रणाली में राजभाषा के सशक्त क्रियान्वयन तथा भारतीय भाषाओं के संवर्धन को लेकर महत्वपूर्ण चर्चा एवं निरीक्षण किया गया।
उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय राय जी के अस्वस्थ होने की जानकारी चिंताजनक है।
ईश्वर से प्रार्थना है कि उन्हें शीघ्र स्वास्थ्य लाभ मिले। आशा है कि वे जल्द ही पूरी ऊर्जा, दृढ़ता और उसी जज़्बे के साथ फिर से जनसेवा में सक्रिय होकर लोगों के बीच लौटेंगे।
असम का मुख्यमंत्री भारत का सबसे भ्रष्ट मुख्यमंत्री है - और, कुछ ही समय में कांग्रेस के बब्बर शेर उसे जेल पहुंचाएंगे।
इसका डर उसकी आंखों में साफ दिख रहा है - क्योंकि उसे अब न मोदी बचा पाएंगे और न ही शाह!
आज गौरीगंज स्थित केंद्रीय कांग्रेस कार्यालय के राजीव गांधी सभागार में जिला कांग्रेस सोशल मीडिया विभाग की एक महत्वपूर्ण एवं रणनीतिक बैठक संपन्न हुई।
वर्तमान समय में सोशल मीडिया जन-जन से जुड़ने और सशक्त संवाद स्थापित करने का सबसे प्रभावशाली माध्यम बन चुका है, जो विचारों के आदान-प्रदान के साथ-साथ जनहित के मुद्दों को व्यापक स्तर पर उठाने का सशक्त मंच भी प्रदान करता है।
इसी परिप्रेक्ष्य में आयोजित इस बैठक के दौरान उपस्थित सोशल मीडिया टीम के युवा एवं समर्पित कार्यकर्ताओं के साथ विस्तृत मंथन किया गया कि किस प्रकार पार्टी की विचारधारा, जनहित के मुद्दों एवं संगठन की गतिविधियों को और अधिक प्रभावी एवं सशक्त ढंग से जन-जन तक पहुँचाया जाए, साथ ही समाज में सकारात्मक जागरूकता का व्यापक प्रसार सुनिश्चित किया जाए।
केंद्रीय कांग्रेस कार्यालय, गौरीगंज में आयोजित जनसुनवाई के दौरान आज अमेठी परिवार के सम्मानित नागरिकों से आत्मीय मुलाकात कर कुशलक्षेम जाना, इस दौरान उनकी समस्याएँ और अपेक्षाएँ भी सुनी।
हर एक समस्या को गंभीरता से सुनते हुए, उनके त्वरित एवं प्रभावी समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया।
अमेठी केवल एक क्षेत्र नहीं, बल्कि हमारा परिवार है… और परिवार की हर आवाज़ हमारे लिए सर्वोपरि है। उनकी हर उम्मीद पर खरा उतरना और उनके विश्वास को और मजबूत करना हमारा संकल्प और नैतिक कर्तव्य है।
आज विकास भवन, गौरीगंज स्थित प्रेरणा सभागार में आयोजित जिला विकास समन्वय एवं अनुश्रवण समिति ‘दिशा’ की महत्वपूर्ण बैठक में सहभागिता कर जनपद अमेठी के सर्वांगीण, संतुलित एवं सतत विकास से जुड़े विविध विषयों की गहन एवं व्यापक समीक्षा की गई।
बैठक के दौरान जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति, आधारभूत संरचना के सुदृढ़ीकरण एवं अन्य विकास योजनाओं से संबंधित विषयों पर विस्तार से विचार-विमर्श करते हुए संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण क्रियान्वयन हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए।
इस अवसर पर जिलाधिकारी श्री संजय चौहान जी, पुलिस अधीक्षक श्री सरवणन टी. जी, सीडीओ सचिन कुमार सिंह जी सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण एवं वरिष्ठ अधिकारीगण उपस्थित रहे।