12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर निदेशालय महिला अधिकारिता में अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सामूहिक योगाभ्यास किया तथा माननीय प्रधानमंत्री श्री Narendra Modi जी का लाइव संबोधन सुना।
@BhajanlalBjp@KumariDiya@manjubaghmar#InternationalYogaDay
विश्व की अग्रणी वैज्ञानिक पत्रिका नेचर हेल्थ में राजस्थान के कैश प्लस कार्यक्रम के परिणाम प्रकाशित किए गए हैं। अध्ययन के अनुसार, इस कार्यक्रम के माध्यम से कम जन्म वजन (Low Birth Weight) की दर में 7.4 प्रतिशत अंकों की उल्लेखनीय कमी दर्ज की गई, वहीं गर्भावस्था की तीसरी तिमाही में महिलाओं के औसत वजन में 3.4 किलोग्राम की वृद्धि देखी गई।इस कैश प्लस कार्यक्रम का संचालन महिला एवं बाल विकास विभाग (DWCD) द्वारा IPE Global और CIFF के तकनीकी सहयोग से किया गया है।https://t.co/uYHs5VVjj0
@BhajanlalBjp@kumarpriya@manjubaghmar
#AnnapurnaDevi #CIFF #IPEGlobal
केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती Annapurna Devi द्वारा अष्टम राष्ट्रीय पोषण पखवाड़ा का शुभारंभ किया गया।
इस अवसर पर निदेशक आईसीडीएस श्री वासुदेव मालावत एवं अतिरिक्त निदेशक श्रीमती अनुपमा टेलर ने वर्चुअल माध्यम से सहभागिता की, साथ ही राज्य के विभिन्न जिलों के अधिकारी एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता भी जुड़े।
पोषण पखवाड़ा के अंतर्गत पोषण रैली, स्वास्थ्य एवं पोषण शिविर, जागरूकता कार्यक्रम, पोषण व्यंजन, खेल आधारित शिक्षा एवं स्क्रीन टाइम जागरूकता जैसी गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा।
अभियान का उद्देश्य मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य, संतुलित आहार एवं प्रारंभिक बाल विकास को बढ़ावा देना है।
@BhajanlalBjp@KumariDiya@manjubaghmar
#PoshanMaah
स्वास्थ्य बीमा योजना
'आयुष्मान भारत योजना' के अंतर्गत स्वास्थ्य बीमा योजना के तहत आंगनबाड़ी केंद्रों पर कार्यरत मानदेय कार्मिकों यथा-आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका के स्वास्थ्य कल्याण हेतु इन्हें योजनांतर्गत बीमित कर लाभ दिया जा रहा हैं।
यह पहल महिलाओं को सुरक्षित, सशक्त एवं आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
@BhajanlalBjp@KumariDiya@manjubaghmar
#SwasthyaBimaYojana #AyushmanBharatYojana
सशक्त नारी – सशक्त राजस्थान
मुख्यमंत्री नारी शक्ति प्रशिक्षण एवं कौशल संवर्धन योजना के माध्यम से महिला सशक्तिकरण को नई दिशा दी जा रही है।
राज्य सरकार की प्राथमिकता के अनुरूप प्रदेशभर में अब तक 1,77,103 महिलाओं को कौशल प्रशिक्षण प्रदान कर उन्हें आत्मनिर्भर एवं सक्षम बनाया जा रहा है।
@BhajanlalBjp@KumariDiya@manjubaghmar
#WomenEmpowerment
महिलाओं को आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनाने की दिशा में सक्षम नारी योजना के अंतर्गत महिला “ड्राइविंग प्रशिक्षण कार्यक्रम” का सफल संचालन किया जा रहा है।
इस पहल के माध्यम से महिलाओं को व्यावसायिक कौशल प्रदान कर उन्हें स्वरोजगार के अवसरों से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है, जिससे वे आर्थिक रूप से सशक्त बन सकें तथा समाज में आत्मविश्वास के साथ अपनी भागीदारी सुनिश्चित कर सकें।
@BhajanlalBjp@KumariDiya@manjubaghmar
#WomenEmpowerment #SakshamNariYojana
आज उपमुख्यमंत्री एवं महिला एवं बाल विकास मंत्री सुश्री @KumariDiya द्वारा समेकित बाल विकास सेवाएं (ICDS), बाल विकास परियोजना, सांभर लेक के माध्यम से आयोजित “आंगनबाड़ी चलो अभियान” के तहत प्रवेश उत्सव एवं विदाई समारोह कार्यक्रम में सहभागिता कर आंगनबाड़ी केंद्रों में नवप्रवेशी बच्चों का उत्साहपूर्वक स्वागत किया तथा उन्हें प्रारंभिक शिक्षा से जोड़ने के महत्व पर बल दिया। साथ ही, आंगनबाड़ी से प्राथमिक विद्यालय में प्रवेश लेने वाले बच्चों को भावभीनी विदाई दी गई एवं उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
इस अवसर पर बच्चों के सर्वांगीण विकास, पोषण एवं गुणवत्तापूर्ण प्रारंभिक शिक्षा सुनिश्चित करने हेतु विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं एवं प्रयासों की जानकारी भी साझा की गई।
आंगनबाड़ी चलो अभियान का उद्देश्य अधिक से अधिक बच्चों को आंगनबाड़ी केंद्रों से जोड़कर उन्हें पोषण, स्वास्थ्य एवं शिक्षा की मुख्यधारा में लाना है, जिससे उनके समग्र विकास की मजबूत नींव रखी जा सके।
@BhajanlalBjp@manjubaghmar
#ChildDevelopement #AnganwadiChalo
"लाडो प्रोत्साहन योजना" के अंतर्गत राज्य में बालिकाओं को जन्म से ही आर्थिक संबल प्रदान करने हेतु संकल्प पत्र प्रदान किया जाता हैं।
इस योजना के तहत बालिका के जन्म से लेकर स्नातक उत्तीर्ण करने और 21 वर्ष की आयु पूर्ण होने तक 7 किश्तों में कुल ₹1.50 लाख की आर्थिक सहायता उसके बैंक खाते में DBT के माध्यम से दी जाती है।
@BhajanlalBjp@KumariDiya@manjubaghmar
#LadoProtsahanYojana
बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ (BBBP) योजना के अंतर्गत बीकानेर में श्रवण एवं वाणी बाधित बालिकाओं के लिए रेज़िन आर्ट वर्कशॉप का सफल आयोजन किया गया।
इस पहल के माध्यम से बालिकाओं को कौशल विकास के अवसर प्रदान करते हुए उनकी सृजनात्मक प्रतिभा को प्रोत्साहित किया गया तथा उन्हें आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया।
@BhajanlalBjp@KumariDiya@manjubaghmar
#BBBP #BetiBachaoBetiPadhao #WomenEmpowerment #SkillDevelopment #WCDRajasthan
पन्नाधाय सुरक्षा एवं सम्मान केंद्र योजना
इस योजना के अंतर्गत महिलाओं एवं बालिकाओं को उनकी मानसिक, शारीरिक, आर्थिक एवं सामाजिक समस्याओं के समाधान हेतु एक ही स्थान पर मनोवैज्ञानिक, सामाजिक एवं विधिक परामर्श उपलब्ध कराया जा रहा है।
इस योजना के माध्यम से टोल-फ्री हेल्पलाइन, विभिन्न योजनाओं की जानकारी तथा विद्यालयों में काउंसलिंग सेवाएं प्रदान कर महिलाओं एवं बालिकाओं को सुरक्षा, सम्मान एवं सशक्तिकरण की दिशा में सुदृढ़ किया जा रहा है।
@BhajanlalBjp@KumariDiya@manjubaghmar
#WomenSafety #WomenEmpowerment #WCDRajasthan #PannadhayYojana
“आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं को यूनिफॉर्म हेतु प्रत्यक्ष लाभ अंतरण (डीबीटी) राशि हस्तांतरण कार्यक्रम”
1 लाख 22 हज़ार रुपये आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं को 2 यूनिफॉर्म के लिए 1 हज़ार रुपये आज आपके खाते में सीधा डीबीटी के माध्यम से गया है।
हमारी सरकार ने निर्णय लिया है कि हर साल आपके वेतन को 10% बढ़ाने का भी काम करेंगे, तो पिछली साल भी बढ़ाया था और इस साल भी 1 अप्रैल से आपके खाते में अपने आप 10% बढ़ जाएगा यह भी में आपको कहना चाहता हूँ।
~ मुख्यमंत्री श्री @BhajanlalBjp@KumariDiya@manjubaghmar
#WomenEmpowerment
नारी शक्ति – राजस्थान की पहचान
राज्य में महिलाओं एवं बालिकाओं के सशक्तिकरण हेतु संचालित लाडो प्रोत्साहन योजना, दिनांक 1 अगस्त, 2024 से पूरे प्रदेश में प्रभावी रूप से लागू है।
इस योजना के अंतर्गत बेटियों के जन्म पर ₹1.50 लाख रुपये का संकल्प पत्र प्रदान किया जाता है।
अब तक इस योजना के माध्यम से 6.53 लाख बेटियों को लाभांवित किया जा चुका है।
@BhajanlalBjp@KumariDiya@manjubaghmar
#LadoProtsahanYojana #NariShakti
लाडो प्रोत्साहन योजना
इस योजना के अंतर्गत बालिका के जन्म पर राज्य सरकार द्वारा प्रथम किस्त के साथ ही ₹1.50 लाख का “संकल्प पत्र” प्रदान किया जाता है।
यह संकल्प पत्र निम्न लिंक से डाउनलोड किया जा सकता है:
🔗 https://t.co/wafr3wK9KQ
@BhajanlalBjp@KumariDiya@manjubaghmar
#LadoProtsahanYojana
आज मुख्यमंत्री निवास पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री Bhajanlal Sharma ने प्रदेश की लगभग 1.22 लाख आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं को दो सेट यूनिफॉर्म हेतु ₹1000 की राशि प्रत्यक्ष लाभ अंतरण (DBT) के माध्यम से सीधे उनके बैंक खातों में हस्तांतरित की।
कार्यक्रम के दौरान विभिन्न योजनाओं से जुड़ी लाभार्थी महिलाओं को भी सहायता राशि के चेक वितरित किए गए।
इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री एवं महिला एवं बाल विकास मंत्री सुश्री Diya Kumari तथा महिला एवं बाल विकास राज्यमंत्री श्रीमती Dr. Manju Baghmar, महिला एवं बाल विकास विभाग श्रीमती पूनम, समेकित बाल विकास सेवा (ICDS) निदेशक श्री वासुदेव मालावत सहित विभागीय अधिकारीगण एवं प्रदेशभर से पधारी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिकाएं उपस्थित रही।
#WomenEmpowerment