मै जब भी खूब मेहनत कर मंज़िल के करीब होने के एहसास को महसूस करने लगती हूँ
तभी वक़्त लाकर पटक देता है उन्हीं जाने माने रास्तों में जहाँ से निकलने के सपनें मैंने दिन में भी देखे हैं रातों में भी देखे हैं
- अल्का
पैसा होने का मतलब है आप अपनी पसंद का हर कुछ खा सके जो आप खाना चाहते हैं और अगर सोने की नथ लेने मार्केट गए हैं तो नथ लेके ही लौटे 3500 सुन कर artificial 30 वाली लेके ना आना पड़े ||
- ख़ुद का अनुभव
- अल्का
कुछ भी हो जाए......
तुम अपने अंदर की संवेदनाएँ ना मरने देना
प्रेम कहानियाँ पढ़ना
तितलियों को देख कर खुश होना
भीड़ को अनदेखा कर तुम उस बच्चे को देखना जिसका एक जूता कहीं गिर गया है
पार्क की बेंच पर बैठे तुम ढूँढना किस पेड़ से कोयल बोल रही है
- अल्का
मैं मम्मी के साथ डॉक्टर के पास गए थे.. मम्मी को थोड़ी पेट से जुड़ी दिक्कत थी.. काफ़ी भीड़ थी हम सब लोग बैठे थे अंदर डॉक्टर एक एक करके अंदर मरीजों को बुलाया जा रहा था...मैं भी इधर उधर देखने के बाद आंखे फोन screen पर आ गई...फिर किसी ने excuse me बोला..वो आवाज़ एकदम मेरे बग़ल
बात का जवाब नहीं दे रही थी..की वो मुझसे बात करना बंद कर दे..शायद मम्मी नहीं समझ पायीं की मैं डर रही हूँ..जगह न मिलने की वजह से वो मुझसे दो chair side में थीं.. मैं बस उस जगह को बदलना चाहती थी..चिढ़ और डर एक साथ आ रहे थे..मैंने अम्मी को इशारा किया उधर खाली हो गया है वहां बैठते