सुनो,
ये कोना देख रही हो,
मुक्तेश्वर की फ़िज़ा में,
तुम्हारी साँसों की खुशबू जैसी हवा चल रही है,
और तुम्हारी बातों जैसी बारिश टपक रही है,
देवदार के वृक्षों में क़ुदरत से बात करते हुए,
ये कोना,
हम दोनों के नाम होने की छोटी सी ख्वाहिश ने ज़िहन में अंगड़ाई ली है...
#अमरदीप#shayri
तुम इसे देखते ही पहचान लोगी,
तुमसे आँख चुराकर इसे चुराया,
ताकि उम्र भर अपने साथ रख सकूँ,
और तुम्हें झूठ कहा कि कहीं खो गयी हैं,
कल तुमने कहा कि हमारा जिया हुआ सब झूठ था,
सच बताओ तुमने मुझसे क्या चुराया है????
#सुनो#मैंअमरहूँ#अमरदीप