मोदी जी, अपने ही गोदी मीडिया के दिवाली मिलन में भी टेलीप्रॉम्प्टर?
लोग आपके, मंच आपका, माहौल आपका - फिर भी स्क्रिप्ट चाहिए थी। लगता है दबाव में घबरा गए हैं।
ख़ैर, कोई बात नहीं। मुझसे बहस में भी टेलीप्रॉम्प्टर ले आइए, जज भी अपनी पसंद का बैठा लीजिए।
बस आइए तो सही। देश जानना चाहता है - असली देशद्रोही कौन है?
अपनों के साथ ‘दीवाली मिलन’ 🪔
भाई दूज के मौके पर अपने राहुल भैया से मिलने देशभर से तमाम लोग पहुंचे
त्योहार का असली मजा अपनों के बीच ही तो है
चेहरों की मुस्कान बताती है कि 'राहुल आपके हैं' ❤️
ECI's Internal Records of 2024 Elections show that in 51 seats of Maharashtra, Haryana and J&K votes cast do not match the votes counted.
For the first time these records are coming out in the public domain.
@VenkateshNSS & I report for @reporters_co
https://t.co/Hv32pEERUf
इससे पहले कि इंडिया में इस पोस्ट को restrict करने का नाटक शुरू हो जाए, इस रिपोर्ट को पढ़िए। अगर यही रिपोर्ट देश के दस हिन्दी अख़बारों के पहले पन्ने पर छप जाए तो अगले घंटे से बहस बदल जाएगी। सारी चोरी इन्हीं बंदिशों की आड़ में हो रही है। ख़बर छापो नहीं, जो ख़बर करता हो उसे जनता तक पहुंचने मत दो।
आपको और आपके परिवार को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएँ! 🪔
हर घर में खुशियों और समृद्धि के दीप जलें। यह पावन पर्व पूरे भारत में सुख, शांति, सौहार्द और नई उम्मीदों की रोशनी लेकर आए।
आप पैसे देते हैं 80% पेट्रोल और 20% एथेनॉल के।
लेकिन मिलता है 70% से भी कम पेट्रोल और 30% से ज़्यादा एथेनॉल।
यानी पेट्रोल के पैसे पूरे, लेकिन पेट्रोल कम-से-कम 10 प्रतिशत कम! बाकी का हिसाब कौन देगा?
आपकी जेब भी कट रही है और आपकी गाड़ी भी बर्बाद हो रही है। आखिर क्यों?
एक तो वोट चोर, फिर चंदा चोर और अब पेट्रोल चोर!
ये सरकार है या जेबकतरों की पलटन?
E20 बना 420 - जनता की गाड़ी से पेट्रोल चोरी!
मोदी सरकार कहती है - पेट्रोल में 20% एथेनॉल है। कर्नाटक सरकार ने 7 ज़िलों से पेट्रोल के सैंपल लेकर मान्यता प्राप्त लैब में जाँच करवाई।
नतीजा देखिए
- 14 में से 11 सैंपल में 20% से ज़्यादा एथेनॉल
- IOCL में 31.2%, HPCL में 30.5%
- IOCL, HPCL, BPCL, Nayara, Shell - सरकारी हों या प्राइवेट - सब सीमा से ऊपर
- और कंपनियों की अपनी लैब ने एथेनॉल की मात्रा रिपोर्ट में लिखी ही नहीं
मतलब आप पैसा महंगे पेट्रोल का दे रहे हैं, टंकी में एथेनॉल भरा जा रहा है। नुकसान किसका? आपका।
आपकी गाड़ी इतना एथेनॉल पचाने के लिए बनी ही नहीं - मतलब, घटता माइलेज, बार-बार मैकेनिक। शौक से ली गई गाड़ी की बर्बादी।
और पंप पर लिखा तक नहीं कि टंकी में क्या डाला जा रहा है - चुनने का कोई विकल्प नहीं।
मोदी जी, बताइए - देश की टंकी में क्या भरा जा रहा है? पेट्रोल में असल में कितना एथेनॉल है? 20% से ज़्यादा मिलावट करने वाली कंपनियों पर कार्रवाई कब होगी?
और डिबेट की चुनौती अब भी खड़ी है। ये मुद्दा भी जोड़ लेंगे - आपकी नीतियों से असल में फ़ायदा किसे हो रहा है?
दिल्ली के व्यापारियों को UP के व्यापारियों से सीखना चाहिए। गाजियाबाद में BJP ने आज "लोकतंत्र बचाओ" पदयात्रा निकाली। CM योगी शामिल हुए। पुलिस ने लकड़ी की बल्लियां लगाकर दुकानों पर जाने के रास्ते बंद कर दिये। कई जगह रूट डायवर्ट किया गया। लेकिन एक भी व्यापारी ने व्यापार प्रभावित होने का खत नहीं लिखा।
मोदी सरकार के मंत्री का ऐलान - योजनाओं का लाभ अब आधार से नहीं, वोटर ID से तय होगा।
साजिश बहुत गहरी है, इत्मीनान से समझिए।
SIR के नाम पर करोड़ों नाम वोटर लिस्ट से काटे जा रहे हैं - रोका नहीं गया तो और भी काटे जाएंगे।
ज़्यादातर नाम किनके? जो BJP के ख़िलाफ़ आक्रोश में हैं।
वोटर लिस्ट एक निष्पक्ष चुनाव आयोग के हाथ में होनी चाहिए - मगर अब वो मोदी सरकार के कर्मचारी, ज्ञानेश कुमार के हाथ में है, जिसकी BJP के साथ मिलीभगत में वोट चोरी हमने सबूत के साथ पकड़ी है।
तैयारी है ऐसी लिस्ट बनाने की जिसमें बहुमत हमेशा BJP का हो - और अब वही लिस्ट तय करेगी कि आपको योजना का पैसा मिलेगा या नहीं।
कल जिसने भी ठाना कि BJP को हटाना है, तो चुन-चुन कर सबका नाम काटा जाएगा।
नाम कटा - वोट गया। वोट गया - हक़ गया।
और देखते ही देखते आप एक hijacked लोकतंत्र के अदृश्य नागरिक बन जाएंगे - जहां जनता सरकार नहीं चुनेगी, सरकार अपनी जनता चुनेगी।
आज पंचायती राज की योजनाएं। कल राशन? पेंशन? मनरेगा? आवास? छात्रवृत्ति? आरक्षण?
यह चुनाव जीतने की राजनीति नहीं, चुनाव चोरी का इंतज़ाम और सत्ता में बने रहने का स्थायी बंदोबस्त है।
वोट देना आपका अधिकार है, शर्त नहीं। किसी ग़रीब की पेंशन उसके वोटर कार्ड की ग़ुलाम नहीं हो सकती।
ये सिर्फ़ वोट चोरी नहीं - ये हक़ चोरी है।
हम ये होने नहीं देंगे।
जब राहुल गांधी जी ने पब्लिक डिबेट की चुनौती देकर नरेंद्र मोदी के सरेंडर वाले कैरेक्टर को देश के सामने रख दिया, तब अमित शाह को SIR पर चर्चा के लिए संसद की याद आ गई। मोदी गैंग को मालूम है कि यदि पब्लिक में सारी बात खुल गई तो मुंह छिपाने के क़ाबिल नहीं रहेंगे। इसलिए पहले SIR पर संसद में चर्चा नहीं हो सकती थी, अब हो सकती है।
आप क्रोनोलॉजी समझिए।
चलिए, अडानी जी के NDTV पर ही बहस कर लेते हैं, मोदी जी।
मंच आपका, जज भी आपका - अडानी जी हों या मोहन भागवत जी।
मैं गारंटी देता हूँ - सिर्फ़ 5 मिनट में साबित कर दूँगा कि नरेंद्र मोदी देशद्रोही हैं।
पंजाब ने AAP पर भरोसा किया, भगवंत मान पर भरोसा किया। वादा था - नशा मिटा देंगे।
मैं पूछता हूं, पंजाब के किस कोने से आपने नशा मिटाया?
पंजाब को ऐसा मुख्यमंत्री चाहिए जो उसका दर्द समझे, नशे के खिलाफ पूरी ताकत से लड़े और युवाओं का भविष्य बचाए।
भगवंत मान जी, सवाल पंजाब की एक पूरी पीढ़ी का है। जवाब दीजिए।
24 घंटे हो गए मोदी जी। मैंने आपको चैलेंज दिया है।
आप कहते हो कि opposition देशद्रोही है। किसी भी स्टेज पे आप जगह चुनिए, डिबेट कीजिए मेरे साथ।
देशद्रोही कौन है? विदेशी फोर्सेस का कनेक्शन किसका है? और किस प्रकार का कनेक्शन है? जल्दी से जल्दी कीजिए, डरिए मत।
दोनों मिलेंगे, मीडिया होगी, देश के युवा होंगे, टेबल होगी, एक साइड आप बैठोगे, एक साइड मैं बैठूंगा। जिसको आप जज बनाना चाहते हो, बना दो। मोहन भागवत जी को बिठा दो, चलो। और फिर डिबेट करते हैं।
सवाल उठेंगे फाइनेंशियल सिस्टम पर, फाइनेंशियल स्ट्रक्चर पर, US डील कैसे हुई, क्यों हुई, इतनी जल्दी क्यों हुई, सिर्फ आपने क्यों की, कैबिनेट को क्यों नहीं बताया, अडानी का केस बंद क्यों हुआ, Epstein - ऐसी बहुत सारी चीजें हैं जिसपे खुलकर डिस्कशन होगा।
आ जाइए, डरिए मत।
दूध का दूध, पानी का पानी कीजिए।
आप एलिगेशन लगाते हैं ना मेरे ऊपर, आ जाइए, सब साफ हो जाएगा।
बाकी चीजों पे आपने defamation केस लगा रखा है, शायद 45 defamation केस मेरे ऊपर हैं।
मगर इस डिबेट मामले पे, foreign कनेक्शन पे आप defamation नहीं लगा रहे हो। लगाइए ना, वहाँ भी डिस्कस करेंगे, खुल के। ये सब डिस्कस करते हैं, आइए।
हैप्पी दिवाली, मोदी जी।
It’s been 24 hours since I challenged you, Modi ji.
You say the Opposition is anti-national. Choose any stage, any venue, and debate me on this - Who is anti-national? Who has connections with foreign forces? And what is the nature of those connections?
Let’s do this as soon as possible. Daro mat!
We’ll both be there. The media will be there. The youth of this country will be there. There will be a table. You’ll sit on one side, I’ll sit on the other. You can appoint whoever you want as the judge. You can even make Mohan Bhagwat ji the judge.
There will be questions about the financial system, the financial structure, how the US deal happened, why it happened and why so quickly, why you made the deal alone and didn’t inform the Cabinet, why the Adani case was closed, Epstein - and many other issues. We’ll discuss all of them openly.
Let the truth come out. Let everything be crystal clear.
You make allegations against me, don’t you? Come forward. Everything will become clear.
You’ve filed defamation cases against me over other matters. I think there are around 45 defamation cases against me.
But on this issue of the debate, on the question of foreign connections, you haven’t filed a defamation case. Go ahead, file one. We’ll discuss that openly too.
Happy Diwali, Modi ji.
Thank you for turning out in such record numbers to raise your voice against Vote Chori.
This groundswell ensures democracy will prevail, truth will prevail. INDIA will prevail!