कल SI का पेपर देखकर लगा कि शायद RPSC का मानस यह था जिसमें किसी का भी चयन न हो और सीटें खाली रह जाएँ। कठिन पेपर बनाने में कोई दिक्कत नहीं है, लेकिन सवाल यह है कि हम अभ्यर्थियों की बुद्धिमत्ता और योग्यता का मूल्यांकन कर रहे हैं या केवल ऐसे तथ्य पूछ रहे हैं, जिन्हें याद रखना ही मुश्किल है?
कल से कई वीडियो और गाइड के प्रचार देख रहा हूँ कि हमारे गाइड से इतने प्रश्न आ गए, इतने प्रश्न आ गए। लेकिन क्या कोई यह सोचता है कि बच्चा कितनी चीजें याद रख सकता है? आप कितना भी पढ़ लें, जब मामूली-से तथ्यात्मक बदलाव करके प्रश्न को जटिल बना दिया जाता है, तो अभ्यर्थी का मानसिक संतुलन प्रभावित होता है।
अप्लाइड प्रश्न बनाइए, बिल्कुल बनाइए, लेकिन ऐसे तथ्यात्मक प्रश्न का क्या औचित्य जो केवल डर पैदा करें। आज RPSC को लेकर बच्चों में एक भय का माहौल बनता जा रहा है, जो आगामी परीक्षाओं की तैयारी को भी प्रभावित करता है।
जो विद्वान यह प्रचार कर रहे हैं कि हमारे गाइड से इतने कठिन प्रश्न आ गए, यदि वे स्वयं इस पेपर को दें, तो शायद उन्हें भी हर प्रश्न का सही उत्तर निश्चित रूप से पता न हो। इसलिए केवल कठिन प्रश्न आने को अपनी सामग्री की सफलता बताना उचित नहीं है।
सबसे अधिक दुख उन अभ्यर्थियों के लिए है, जिन्होंने वर्षों तक ईमानदारी से मेहनत की है। परीक्षा का स्तर देखकर लगता है कि कितनी भी मेहनत कर लो, ऐसे प्रश्नपत्र में अपनी वास्तविक योग्यता प्रदर्शित करना बहुत कठिन हो सकता है।
हमें सोचना होगा कि हम कहाँ जा रहे हैं और किस प्रकार की योग्यता का चयन करना चाहते हैं। परीक्षा कठिन हो सकती है, लेकिन वह निष्पक्ष, संतुलित और अभ्यर्थियों की वास्तविक समझ का मूल्यांकन करने वाली भी होनी चाहिए।
डॉ धीर सिंह धाभाई
#siexam
#subinspectorexam
पेपर इतना भी हार्ड नहीं होना चाहिए...पेपर में हर लेवल के प्रश्न होने चाहिए ...ऐसे तो भर्ती परीक्षा का उद्देश्य ही पूरा नहीं हो पायेगा...हो सकता है आगे किसी विषय में एक भी पास ना हों ... पद खाली ही रहेंगे फिर तो ।
लड़ो,
लड़ नहीं सकते, बोलो
बोल नहीं सकते, लिखो
लिख नहीं सकते, साथ दो
साथ नहीं दे सकते,
काम करने वालो का मनोबल बढ़ाओ
यदि वो भी नहीं कर सकते हो,
जो कर रहे हैं, उनका मनोबल मत तोड़ों
क्योंकि वो तुम्हारे हिस्से की लड़ाई लड़ रहा है।
- खुदीराम बोस
Chandrayaan-3 Mission:
'India🇮🇳,
I reached my destination
and you too!'
: Chandrayaan-3
Chandrayaan-3 has successfully
soft-landed on the moon 🌖!.
Congratulations, India🇮🇳!
#Chandrayaan_3#Ch3
@Induba744744 RSMSSB LDC 2018 की जोइनिंग को लगभग 6 महीने हो गये , अभी तक सरकार ने कोई कदम नही उठाया , हम सब बेरोजगार की जन नायक @ashokgehlot51 जी से विनती है अब सरकार को जल्दी से जल्दी प्रतीक्षा सूची निकाल कर बेरोज़गारों को रोज़गार देवे🙏@rajesh_meena88 @Induba744744 #एलडीसी2018_वेटिंग_निकालो