आज की बेहद ही ख़ूबसूरत तस्वीर।
जुमे की नमाज के बाद मस्जिद के बाहर नमाजियों ने शिवभक्तों पर बरसाए फूल।
जो बुजुर्गों ने कहा था हूबहू करते रहे॥
अमन की और शांति की गुफ्तगू करते रहे॥
जिसका तुमने जल चढ़ाया शिव के चरणों में जनाब।
हम उसी गंगा के पानी से वजू करते रहे॥
- बिलाल सहारनपुरी
मेरे जीवन का एक ही मक़सद- मैं भारत को दुनिया का नंबर 1 देश बनाना चाहता हूँ।
हम एक दिन देश के एक-एक बच्चे को मुफ़्त में अच्छी शिक्षा देंगे, इसी से एक मज़बूत देश की नींव रखी जाएगी।
सवाल मत पूछो
आवाज़ मत उठाओ
शांतिपूर्ण प्रदर्शन मत करो
नए भारत में हक मांगने पर होगी गिरफ़्तारी
युवाओं को बेरोज़गार बना कर, करोड़ों परिवारों की आस तोड़ कर, देश का भविष्य उजाड़ रही है ये तानाशाह सरकार।
एक बच्चा है गगन, जिसके पिता जी मज़दूरी करते थे। गगन दिल्ली सरकार के स्कूल में पढ़ा, आज गगन का एडमिशन IIT-धनबाद में कम्प्यूटर इंजीनियरिंग में हुआ है।
गगन से पूछिए कि मैं फ़्री की रेवड़ियां बांट रहा हूँ या देश का भविष्य संवार रहा हूँ।
भगत सिंह जी को आतंकवादी कहने वाले इस देश के गद्दार हैं। तुमने भगत सिंह जी के बलिदान का नही भारत का अपमान किया। इस देश की आज़ादी में उनका महानतम योगदान अमर है। भगत सिंह जी गांधी जी अंबेडकर साहेब स्वामी विवेकानंद जी को गाली देने वाले पापी है। देश के हर युवा के लिए भगत सिंह आदर्श है
पवित्र अमरनाथ गुफा के पास बादल फटने से कई श्रद्धालुओं के हताहत होने की ख़बर बेहद पीड़ादायक है। शोकाकुल परिवारों के प्रति मेरी संवेदनाएँ। भगवान शिव से सभी की कुशलता की प्रार्थना करता हूँ।
हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष और मेरे पिता आदरणीय श्री लालू प्रसाद जी की तबीयत लगातार बेहतरी की ओर है। वो सघन चिकित्सीय निगरानी में है और उनकी हालत में उत्तरोत्तर सुधार है।
सभी शुभचिंतकों, समर्थकों, कार्यकर्ताओं और देशवासियों से आग्रह है किसी भी भ्रामक खबर से चिंतित ना हो। धन्यवाद 🙏
श्री यशवंत सिन्हा जी के उप्र आगमन पर उनका हार्दिक अभिनंदन एवं राष्ट्रपति चुनाव के लिए अनंत शुभकामनाएँ!
आशा है, उनके सशक्त एवं अनुभवी नेतृत्व में देश सौहार्दपूर्ण वातावरण में आगे बढ़ेगा और देश के संविधान एवं लोकतंत्र की रक्षा हो सकेगी।