मोदी जी के नेतृत्व में भाजपा की सरकारें देशभर में पारदर्शी रूप से युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध करवा रही हैं।
आज लखनऊ में उत्तर प्रदेश पुलिस के 60,244 पुलिस कर्मियों के नियुक्ति पत्र वितरण समारोह में अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र दिए। योगी जी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार ने नियुक्ति प्रक्रिया को बिना खर्ची-पर्ची पारदर्शी बनाया है।
मुझे आशा है कि ये नवनियुक्त युवा, प्रदेश के गरीबों, पिछड़ों, दलितों और जरूरतमंदों के लिए न्याय का प्रतीक बनेंगे। साथ ही, ये प्रदेश में तीन नए कानूनों की लक्ष्य प्राप्ति में भी अहम भूमिका निभाएँगे।
धन्यवाद प्रधानमंत्री जी, हम उत्तराखंड वासियों के लिए आज का दिन बहुत विशेष है। मेरे दिल्ली स्थित आवास पर आयोजित ईगास के संक्षिप्त कार्यक्रम को आपकी उपस्थिति ने विराट भव्यता ही नहीं दी, बल्कि लगभग लुप्त हो चुके हमारे इस लोकपर्व के आयोजन को नई पहचान भी दी।
भगवान सूर्य की उपासना के अनुपम महापर्व छठ पूजा पर सभी माताओं-बहनों तथा भाइयों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
छठी मैया की कृपा से आपके घर में खुशियाँ बनी रहें।
लोक सभा चुनाव में जनता–जनार्दन द्वारा गढ़वाल में मुझ अकिंचन को मिले आशीर्वाद के पश्चात आज ऋषिकेश के त्रिवेणी घाट पर मां गंगा का पूजन–अर्चन किया। जनकल्याण के लिए सदैव समर्पित रहने का आशीर्वाद मांगा।