दिनांक 12.09.2026 को थाना कर्नलगंज क्षेत्रांतर्गत सलोरी के दधिकांदो मेला में कुछ अराजक/शरारती तत्वों द्वारा आपस में विवाद करके शांति एवं कानून व्यवस्था भंग करने का प्रयास किया। थाना कर्नलगंज पुलिस द्वारा उक्त अराजक तत्वों के विरुद्ध निरोधात्मक कार्यवाही की गई है।
#ऑपरेशन_कन्विक्शन के तहत प्रयागराज पुलिस की प्रभावी पैरवी के फलस्वरूप थाना सोरांव पर पंजीकृत मुकदमे में एक अभियुक्त को माननीय न्यायालय द्वारा सुनाई गई सजा।
#ऑपरेशन_कन्विक्शन के तहत प्रयागराज पुलिस की प्रभावी पैरवी के फलस्वरूप थाना मऊआइमा पर पंजीकृत मुकदमे में एक अभियुक्त को माननीय न्यायालय द्वारा सुनाई गई सजा।
डूबती हुई महिला का जल पुलिस द्वारा बचाव कार्य
यमुना नदी में बाढ़ के दृष्टिगत बाढ़ राहत PAC बल द्वारा ड्यूटी के दौरान नये यमुना ब्रिज से एक महिला को नदी के बहाव में कूद जाने पर तैनात जल पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए उस महिला को डूबने से बचाया गया व मोटरवोट के माध्यम से महिला को किनारे लाकर पूछताछ कर उसके द्वारा बताये गये नाम व पता के आधार पर परिजनों को सुरक्षित सुपुर्द किया गया। बचाव कार्य में जल पुलिस के जवानों द्वारा अदम्य साहस एवं सूझ-बूझ का परिचय देकर जीवन रक्षा का कार्य किया गया जिसके लिए उन्हें पुलिस आयुक्त प्रयागराज द्वारा पुरस्कृत करने के साथ-साथ भूरि-भूरि प्रशंसा की गयी।
भक्ति और उल्लास से सराबोर हुआ रिजर्व पुलिस लाइन्स प्रयागराज
श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के अवसर पर रिजर्व पुलिस लाइन्स प्रयागराज में आस्था, भक्ति एवं उल्लास का अद्भुत संगम देखने को मिला ।
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर पुलिस लाइन्स कमिश्नरेट प्रयागराज में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव मनाया गया । इस अवसर पर पुलिस आयुक्त प्रयागराज श्री पीयूष मोर्डिया, अपर पुलिस आयुक्त कानून एवं व्यवस्था डॉ0 अजय पाल शर्मा, अपर पुलिस आयुक्त मुख्यालय श्री विजय ढुल, जिलाधिकारी प्रयागराज श्री मनीष वर्मा द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन्स प्रयागराज स्थित मंदिर में भगवान श्रीकृष्ण की विधि-विधानपूर्वक पूजा-अर्चना की गई।
इस अवसर पर रिजर्व पुलिस लाइन्स परिसर में भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव को लेकर भव्य धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। मनमोहक श्रीकृष्ण झांकी, भक्ति एवं श्रद्धा से परिपूर्ण वातावरण ने पूरे परिसर को आध्यात्मिक उल्लास से भर दिया।
पुलिस आयुक्त महोदय द्वारा भगवान श्रीकृष्ण से समस्त प्रयागराजवासियों एवं पुलिस परिवार की सुख-समृद्धि, शांति एवं मंगलमय जीवन की कामना की गई। इस अवसर पर पुलिस अधिकारियों, कर्मचारियों एवं उनके परिजनों ने भी श्रद्धापूर्वक पूजा-अर्चना में सहभागिता की।
समस्त प्रयागराजवासियों एवं पुलिस परिवार को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं।
@NigamPrayagraj थाना खुल्दाबाद परिसर की आवासीय कॉलोनी मे पिछले 3-4 दिनों से कूड़ा गाड़ी, कूड़ा लेने नहीं आई है बहुत ज्यादा गंदगी हो गयी है, बच्चो मे इन्फेक्शन का डर है।
शिकायत का संज्ञान लेकर कार्यवाही करें।
@NigamPrayagraj थाना खुल्दाबाद परिसर की आवासीय कॉलोनी मे पिछले 3-4 दिनों से कूड़ा गाड़ी, कूड़ा लेने नहीं आई है बहुत ज्यादा गंदगी हो गयी है, बच्चो मे इन्फेक्शन का डर है।
शिकायत का संज्ञान लेकर कार्यवाही करें।
@NigamPrayagraj थाना खुल्दाबाद परिसर की आवासीय कॉलोनी मे पिछले 3-4 दिनों से कूड़ा गाड़ी, कूड़ा लेने नहीं आई है बहुत ज्यादा गंदगी हो गयी है, बच्चो मे इन्फेक्शन का डर है।
शिकायत का संज्ञान लेकर कार्यवाही करें।