प्रयागराज के शैलेंद्र गौड़ ने 18 साल की मेहनत के बाद 1 लीटर पेट्रोल में 176-200 किलोमीटर का माइलेज देने वाला एक सिक्स- स्ट्रोक इंजन बनाया है।इस इंजन को बनाने के लिए उन्होंने अपनी सारी प्रॉपर्टी तक बेच डाली
शैलेंद्र का कहना है कि इस इंजन की खासियत केवल माइलेज नहीं है, बल्कि यह इंजन बाइक की क्षमता को भी तीन गुना तक बढ़ा देता है। यही नहीं, इसकी सबसे बड़ी विशेषता है कि यह मल्टी-फ्यूल सपोर्ट करता है यानी इसमें पेट्रोल, डीजल, सीएनजी और एथनॉल जैसे किसी भी प्रकार के ईंधन का इस्तेमाल किया जा सकता है।
शैलेंद्र ने इस इंजन के पीछे अपनी पूरी प्रॉपर्टी बेच डाली. पैतृक मकान बिक गया, परिवार का गुजर-बसर बड़ी मुश्किल से हो रहा है. पत्नी और बच्चों ने हिम्मत दी, कुछ दोस्तों ने भी साथ दिया, लेकिन हालात टाइट हैं.
उनका बड़ा बेटा सिर्फ नौवीं तक पढ़ पाया, एक बेटी दसवीं तक और दूसरी किसी तरह ग्रेजुएशन कर पाई. लेकिन बाप का सपना बड़ा है, तो बच्चों ने भी बलिदान कर दिया।💐💐