महात्मा गांधी एक व्यक्ति नहीं, एक सोच हैं - वह सोच जिसे कभी एक साम्राज्य ने, कभी एक नफ़रत की विचारधारा ने और कभी अहंकारी सत्ता ने मिटाने की असफल कोशिश की।
मगर राष्ट्रपिता ने हमें आज़ादी के साथ यह मूलमंत्र दिया कि सत्ता की ताक़त से बड़ी सत्य की शक्ति होती है - और हिंसा व भय से बड़े अहिंसा और साहस।
यह सोच मिट नहीं सकती, क्योंकि गांधी भारत की आत्मा में अमर हैं।
बापू को उनके शहीदी दिवस पर विनम्र श्रद्धांजलि।
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी के शहीदी दिवस पर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि।
सत्य, सद्भाव और करुणा के मार्ग पर चलने वाला यह देश नफ़रत और हिंसा को कभी स्वीकार नहीं कर सकता।
नफ़रत और हिंसा को मिटाकर समानता और मानवता के रास्ते पर आगे बढ़ना ही बापू को हमारी सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
#MahatmaGandhi
सत्य, अहिंसा और नैतिक साहस के माध्यम से भारत को आत्मसम्मान और स्वतंत्रता की राह दिखाने वाले राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की पुण्यतिथि पर कोटि-कोटि नमन!
बापू के आदर्श हमें न्याय और शांति की राह का अनुसरण करने के लिए सदैव प्रेरित करते रहेंगे!
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की पुण्यतिथि पर उन्हें कोटि कोटि नमन।
सत्य, अहिंसा और मानवता के उनके विचार आज भी हमें सही राह दिखाते हैं।
बापू का सपना था ऐसा भारत जहां न्याय, समानता और भाईचारा हो। आइए उस सपने को आगे बढ़ाएं।
#MahatmaGandhi
Heartfelt greetings to all Congress workers on the 140th Foundation Day of the Indian National Congress, whose commitment on the ground continues the fight for democratic values and social justice. 🇮🇳
#CongressFoundationDay
कांग्रेस सेवा दल के स्थापना दिवस पर सभी को ढेर सारी शुभकामनाएं।
सत्य, अहिंसा और सेवा के मूल्यों में रचे-बसे सेवा दल ने हर संघर्ष में संविधान और लोकतंत्र की रक्षा की है।
सेवा दल से जुड़े सभी साथियों को सादर प्रणाम 🙏
मैंने सदन में दिल्ली और दूसरे बड़े शहरों में बढ़ते प्रदूषण की बात की।
ये एक ऐसा मुद्दा है, जिसमें सभी पार्टियां सहमत हो सकती हैं। प्रदूषण की वजह से लोगों को सांस लेने में तकलीफ हो रही है, गंभीर बीमारियां हो रही हैं।
इसलिए मैंने संसद में सुझाव दिया है कि हमें #RahulGandhi
संसद में गृह मंत्री का वोट चोरी पर जवाब घबराया हुआ, defensive जवाब है।
- डिजिटल, मशीन रीडेबल, पारदर्शी वोटर रोल देने पर एक शब्द नहीं
- EVM के Architecture की अब transparent audit पर घबराहट
- BJP नेताओं और कार्यकर्ताओं के कई राज्यों में वोट रखने और करने पर कोई जवाब नहीं
- CJI को चयन प्रक्रिया से निकालने पर भी कोई जवाब नहीं
- EC को immunity देने पर ऊटपटांग जवाब
- CCTV फुटेज न देने का बहाना भी बहुत हास्यास्पद
मैं फिर से दोहरा रहा हूं - वोट चोरी सबसे बड़ा देशद्रोह है।
कांग्रेस- देश के लिए है
BJP- चुनाव के लिए है
हम इस मिट्टी के लिए आपसे और आपकी विचारधारा से लड़ते रहेंगे। आप हमें रोक नहीं सकते।
: लोकसभा में कांग्रेस महासचिव व सांसद श्रीमती @priyankagandhi जी
अंबेडकर जी आइकॉन हैं। उन्होंने पूरे देश को रास्ता दिखाया, संविधान दिया। हम उन्हें याद करते हैं और उनके विचारों और संविधान की रक्षा करते हैं।
: नेता विपक्ष श्री
@RahulGandhi
आज श्रीमती इंदिरा गांधी जी की जन्म जयंती के अवसर पर, मेरे साथ कांग्रेस सेवादल के साथी दिल्ली स्थित उनकी समाधि "शक्ति स्थल" पर पहुंच कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की!
"जब तक सूरज चांद रहेगा, इंदिरा तेरा नाम रहेगा"!
On her birth anniversary, we honour Indira ji's fearless leadership, decisive vision and unwavering commitment to India’s progress.
From the Green Revolution to the liberation of Bangladesh, her bold leadership shaped a strong, self-reliant nation that bowed to no superpower.
दादी हिम्मत और मोहब्बत दोनों की मिसाल थीं। उन्हीं से मैंने सीखा है कि निडर होकर देशहित के रास्ते पर चलते रहना असली ताकत है। उनकी यादें मेरी शक्ति हैं, जो हमेशा मुझे राह दिखाती हैं।
उनकी दूरदर्शिता भविष्यदर्शी थी,
उनके शब्द प्रेरणादायक थे,
उनके कार्य परिवर्तनकारी थे,
उनका जीवन असाधारण था,
पहली महिला पूर्व प्रधानमंत्री, भारत रत्न श्रीमती इंदिरा गांधी शक्ति, साहस, धैर्य, समर्पण और त्याग की प्रतिमूर्ति थीं।
श्रीमती इंदिरा गांधी जी की जन्मजयंती पर उन्हें कोटि-कोटि नमन!
#IndiraGandhi
भारत की अडिग शक्ति, लौह-इच्छाशक्ति और निर्णायक नेतृत्व का नाम,
श्रीमती इंदिरा गांधी जी।
जिस नेता ने देश की सुरक्षा को सर्वोपरि रखा,
राष्ट्रहित में कठिन से कठिन फैसले लेने का साहस दिखाया, और दुनिया को बताया कि भारत किसी के आगे झुकने वाला देश नहीं है…
आज उनकी जयंती पर पूरा भारत गर्व से उन्हें नमन करता है।
इंदिरा जी ने साबित किया कि
सच्चा नेतृत्व वही होता है जो संकट में देश को ढाल की तरह बचाए और विकास में मशाल बनकर रास्ता दिखाए।
आज उनकी जन्म जयंती पर
हम उनके अदम्य साहस, उनकी दूरदर्शिता और उनके राष्ट्रभक्त जीवन को शत–शत नमन करते हैं🙏
जय हिंद 🇮🇳
दिनांक: 11 नवम्बर 2025 | दिन 6
सौराष्ट्र किसान आक्रोश यात्रा आज टंकारा से होते हुए राजकोट और कालावड पहुंची, और अंत में पांच देवड़ा में किसानों की गूंज सुनाई दी।
हर पड़ाव पर किसानों का जोश, ग़ुस्सा और एकजुटता इस बात का संदेश दे रही है —
जब तक कर्ज़ माफ़ नहीं, तब तक संघर्ष जारी रहेगा!
न्याय की इस लड़ाई में सौराष्ट्र के हर गाँव की आवाज़ शामिल है।
#SaurashtraKisanAkroshYatra