आज माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने अपने कर-कमलों से योर हेरिटेज का उत्पाद #स��ुद्रगुप्त_गोल्ड_क्वाइन पुलिस पदाधिकारियों को उपहार में दिया। सरदार पटेल भवन पटना में राज्य स्तरीय पुलिस सम्मेलन 2026 में उन्होंने बिहार की विरासत का उपहार दिया। आभार मुख्यमंत्री और गृह मंत्री जी।
हमारी कोशिश पहले भी जारी थी, आज भी जारी है। हर व्यक्ति बिहार में उपहार दे तो अपनी विरासत का उपहार ही दे। आज माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने अपने कर-कमलों से योर हेरिटेज का उत्पाद #समुद्रगुप्त_गोल्ड_क्वाइन पुलिस पदाधिकारियों को उपहार में दिया। #yourheritage_yourpride
अनिसाबाद, पटना स्थित अर्चना कला केंद्र में विगत सात दिनों से जारी पटना कलम चित्रकला शैली-5.0 का समापन समारोह आयोजित हुआ. कार्यक्रम के ब���ौर मुख्य अतिथि शामिल बिहार विधिक सेवा प्राधिकरण की संयुक्त सचिव गायत्री कुमारी ने प्रशिक्षणार्थियों के प्रयासों की सराहना की.
#अंतरराष्ट्रीय_संग्रहालय_सप्ताह के मौके पर जगदीशपुर (आरा) स्थित बाबू वीर कुंवर सिंह स्मृति संग्रहालय में स्कूली बच्चों के लिए विविध सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस आयोजन में @INTACHIndia,पटना चैप्टर और ‘योर हेरिटेज ��टना’ का विशेष सहयोग रहा।#International_Museum_Week