कांग्रेस अध्यक्ष और राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष श्री @kharge ने जैसे ही दिल्ली में छात्रों पर हुई बर्बरता पर आवाज उठाई, वैसे ही सदन स्थगित कर दिया गया।
सवाल है: क्या सदन में छात्रों की आवाज उठाना भी गुनाह है?
जंतर मंतर पर बारिश हो रही है इसके बावजूद पूरा जंतर मंतर ........माहौल ही अलग
कई साल बाद आज दिल्ली में एक बड़ा विरोध प्रदर्शन होने जा रहा है
Jai hind 🇳🇪🇮🇳
मध्य प्रदेश भाजपा सरकार से एवं भिंड पुलिस प्रशासन से निवेदन है कि आप इस घटना को संज्ञान में ले ओर पीड़ित को निष्पक्ष जांच कर न्याय दिलाए।🙏🙏
यदि पीड़ित को निष्पक्ष जांच कर न्याय नहीं मिला तो चक्का जाम होगा....
#RIP#police#bhind#bjp#madhyapradesh#जिलाअस्पतालभिण्ड
आदरणीय हमारे हम सब के नेता माननीय डॉ गोविंद सिंह जी (पूर्व नेता प्रतिपक्ष म.प्र) को जन्मदिवस पर हार्दिक बधाई शुभकामनाएँ बाबा महाकाल आपको उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु प्रदान करें उनकी कृपा आप पर सदैव बनी रहे।
#happybirthday@GovindSinghDr
अब वोट चोरी से नेक्स्ट लेवल पे सीट चोरी का सिलसिला शुरू हो गया है। मीनाक्षी जी का राज्य सभा का नामांकन निरस्त नहीं हुआ है। प्रजातंत्र की हत्या हुई है।
This is nothing but the murder of democracy.
@VTankha@INCIndia#US11951
राज्यसभा में बीजेपी के मध्य प्रदेश से तीसरा उम्मीदवार उतारने को लेकर बोले @GovindSinghDr ब्लैकमेल करना चाहती है बीजेपी क्रॉस वोटिंग का सवाल ही पैदा नहीं होता, कांग्रेस भारी बहुमत से जीतेगी!
INDIA की बैठक में मेरे शुरुआती वक्तव्य का अंश —
मैं INDIA समूह के नेताओं की इस बैठक में आप सभी का स्वागत करता हूं। यह समूह लगभग ठीक तीन साल पहले अस्तित्व में आया था। मैं ज्यादा नहीं बोलना चाहता, क्योंकि हमारे सामने मौजूद मुद्दे आप सभी अच्छी तरह जानते हैं।हमने 17 अप्रैल, 2026 को लोकसभा में अपनी एकजुटता और एकता को बहुत निर्णायक तरीके से दिखाया, जब हम सबने मजबूती से एकजुट होकर डिलिमिटेशन पर मोदी सरकार के दुर्भावनापूर्ण बिलों को परास्त किया।
अब हमें उसी भावना को और मजबूत करना है और आगे बढ़ाना है, ताकि मोदी सरकार के कुशासन के कारण देश के सामने खड़ी कई राजनीतिक, आर्थिक, सामाजिक और विदेश नीति से जुड़ी चुनौतियों का सामना किया जा सके। SIR के कारण हमारे करोड़ों लोगों से उनका मताधिकार छीना जा रहा है। संविधान पर हमला लगातार जारी है। जांच एजेंसियों का इस्तेमाल राजनीतिक विरोधियों को परेशान करने और डराने-धमकाने के औजार के रूप में लगातार किया जा रहा है। गैर-भाजपा सरकारों के साथ भेदभाव किया जा रहा है।जरूरी वस्तुओं की कीमतें लगातार बढ़ रही हैं और आर्थिक माहौल बेहद नकारात्मक है। नई नौकरियां पैदा करने के लिए जिस रफ्तार से नए निवेश आने चाहिए, वे बिल्कुल उस रफ्तार से नहीं आ रहे हैं। कई क्षेत्रों में निजी एकाधिकार बढ़ रहा है और MSMEs का भविष्य गंभीर संकट में है। परीक्षा प्रणाली के पूर्ण कुप्रबंधन के कारण हमारे लाखों युवाओं की आशाओं और आकांक्षाओं के साथ विश्वासघात किया जा रहा है। समाज के कमजोर वर्गों पर अत्याचार, खासकर भाजपा शासित राज्यों में, लगातार जारी हैं। हमारी विदेश नीति के साथ पूरी तरह से समझौता किया गया है और उन पारंपरिक मूल्यों को कायम नहीं रखा गया है, जिनकी भारत लंबे समय से पुरजोर समर्थन करता रहा है।
मैं प्रत्येक दल के नेता से अनुरोध करूंगा कि वे कुछ शब्द कहें, जिसके बाद हम आगे उठाए जाने वाले कदमों पर सामूहिक रूप से चर्चा कर सकते हैं। इसके बाद हम सभी दोपहर 2:30 बजे बगल के हॉल में संयुक्त रूप से मीडिया से मिलेंगे।
अब मैं अखिलेश जी से अनुरोध करूंगा कि वे हमारी कार्यवाही की शुरुआत करें।
दो साल में भारत का Net Foreign Direct Investment 28 Billion Dollar से घटकर 2 Billion Dollar रह गया।
यह Policy Paralysis का नहीं Policy Failure का नतीजा है।