दहगवाँ, बदायूँ में श्रद्धेय बी.पी. मंडल जी के सम्मान में आयोजित सेवा राष्ट्रीय अधिवेशन एवं छात्रवृत्ति वितरण समारोह में सहभागिता की। सामाजिक न्याय, समानता और वंचित वर्गों के अधिकारों के लिए उनके विचारों को स्मरण किया तथा छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति प्रदान की।
समाजवादी पार्टी बदायूं के जिलाध्यक्ष श्री आशीष यादव जी के चाचा स्व. प्रेम सिंह यादव जी के निधन पर ग्राम मानपुर, बिसौली पहुंचकर शोकाकुल परिजनों से भेंट कर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति एवं परिजनों को दुःख सहने की शक्ति प्रदान करें।
आज का विरोध प्रदर्शन खत्म हुआ, हमारे नेता आदरणीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव जी को तानाशाह सरकार की पुलिस ने रिहा कर दिया है।
प्रदर्शन स्थल पर पहुंचे सभी साथियों का आभार।
संघर्ष सदा जारी रहेगा। @yadavakhilesh
NEET है या CHEAT है?
NEET REEXAM में घपलों की ख़बरें बढ़ती जा रही हैं लेकिन भाजपा सरकार में न किसी की ज़िम्मेदारी तय की जाती है, न किसी की जवाबदेही। इस्तीफ़ा देना या दिलवाना तो असंभव बात है।
अभ्यर्थी कह रहे हैं कि कड़वा सच ये है कि भाजपा के संगठन में भी सबसे ऊपर बैठे तथाकथित नैतिक लोग अपने किसी संगी-साथी मंत्री पर दबाव बनाकर इस्तीफ़ा लेने की स्थिति में नहीं हैं क्योंकि उन्हें डर है कि अपने को फँसता देख, वो मंत्री जी कहीं बाक़ी सारे भाजपाई हिस्सेदारों के घपलों का दबा-छुपा राज़ न खोल दें। यही हाल भाजपा सरकार के हर मंत्रालय का है, इसीलिए भाजपा में इस्तीफ़े नहीं होते हैं।
जनता पूछ रही है कि ‘मुख़बिरी और लीक में कोई ऐतिहासिक संबंध होता है क्या?’
छुपे बैठे भ्रष्टाचार की काली कोठरी में
भाजपाई साझेदार हैं लूट की पोटली में
#NTA
#NEET
#NEET_REEXAM
भाजपा की ‘चोरी-लूट-छल-कपट-झूठ-फ़रेब’ की अधर्मी राजनीति अब प्रभु रामजी के मंदिर से आगे बढ़कर हनुमानगढ़ी तक पहुँच गई है। जो ‘महामुख’ हनुमानगढ़ी को लेकर मिथ्या-प्रचार कर रहे हैं, वो अपने महापाप का प्रायश्चित करें और स्वीकार करें कि वो राम मंदिर की चोरी से ध्यान भटकाने के लिए ऐसा कर रहे हैं अन्यथा हनुमानगढ़ी की सीढ़ियाँ घुटनों के बल चढ़कर, आस्था के इस अनादि तीर्थ से क्षमा याचना करें। संकीर्ण राजनीति करते-करते वो भूल जाते हैं कि वो झूठ बोलकर अपने ‘धर्मपद’ को भी अपमानित कर रहे हैं। अगर उन्हें झूठ बोलना ही है तो वो ऐसा साधारण व्यक्ति की वेशभूषा धारण करके करें। अपने स्वार्थ की सिद्धी के लिए, श्रद्धा के प्रतीकों को धारण करके भोल-भाले आस्थावानों को ठगना महा-अधर्म है।
हनुमानगढ़ी की अतिशय शक्ति जब सामान्य पापियों का ही शमन कर देती है, तो इन ‘महापापियों’ का क्या हश्र होगा, कहने की आवश्यकता नहीं। प्रभु रामजी और हनुमान जी के प्रकोप से कोई अधर्मी नहीं बचेगा।
आज पूरा देश देख रहा है कि जहाँ-जहाँ भाजपा और उनके अपंजीकृत संगी-साथी क़ब्ज़ा करके बैठे हैं वहाँ-वहाँ घोर बेईमानी, चोरी, गबन, लूट हो रही है। अभी तो ये पहली परत खुली है, आगे-आगे देखिए खुलता है क्या!
एक्सप्रेसवे इसलिए बनते हैं कि लोग तेज़ी से बेफ़िक्र होकर चलें, इसलिए नहीं कि लोग रस्ते भर ऊपरवाले का नाम जपें।
भाजपा सरकार में इधर 4700 करोड़ से बना लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे उद्घाटन से पहले धँसा, उधर भाजपा की ही सरकार में महाराष्ट्र में 6700 करोड़ में बना ‘मिसिंग लिंक’ का हाल-बेहाल हुआ जिससे वो भाजपा सरकार और भ्रष्टाचारियों के ‘कनेक्टिंग लिंक’ के रूप में पूरे विश्व में बदनाम हो गया। भाजपा शासित राज्यों में ‘महा-भ्रष्टाचार की प्रतियोगिता’ चल रही है क्या? ये दोनों लखनऊवालों ने डिज़ाइन किए हैं क्या?
जितना समय दो शहरों के बीच लगेगा उससे ज़्यादा तो एक्सप्रेसवे से शहर में प्रवेश करने में लगेगा। जनता पूछ रही है कि ये जनता की सुविधा के लिए डिज़ाइन किया गया है या भाजपाई ठेकेदारों को मुनाफ़ा कमवाने के लिए?
अगर भ्रष्टाचार की वजह से यही हाल रहा तो 40 मिनट के सफ़र पर निकलने से पहले यात्री 40 बार सोचेगा। गति यदि सुरक्षित नहीं है तो उसका कोई अर्थ नहीं है।
चौड़ीकरण के नाम पर ध्वस्त किये गये प्राचीन माँ काली के मंदिर के गुंबद की चपेट में आए एक मज़दूर की मौत बेहद दुखद हादसा है। रक्षा-सुरक्षा के प्रबंध किये बिना ऐसे जोखिम भरे काम करना अति निंदनीय है।
सरकार मृतक के परिजनों को 1 करोड़ की सहायता राशि दे।
धर्मेंद्र सोलंकी जी
आपको जन्मदिवस की अनंत शुभकामनाएँ एवं हार्दिक बधाई।
ईश्वर से प्रार्थना है कि आपको उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु, सुख-समृद्धि तथा निरंतर जनसेवा की शक्ति प्रदान करें। आपका जीवन समाजवादी विचारधारा, सांस्कृतिक मूल्यों और सामाजिक समरसता के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए सदैव प्रेरणास्रोत बना रहे।
आपके नेतृत्व में सांस्कृतिक प्रकोष्ठ नई ऊँचाइयों को प्राप्त करे तथा समाज और राष्ट्र के प्रति आपका योगदान निरंतर बढ़ता रहे।
आपके प्रत्येक संकल्प को सफलता मिले और आपका व्यक्तित्व सदैव जनमानस का मार्गदर्शन करता रहे।
पुनः जन्मदिवस की हार्दिक बधाई एवं मंगलकामनाएँ।
ईश्वर आपको स्वस्थ, सफल और यशस्वी जीवन प्रदान करें। 🎉🌹
@Dharmen25694147
किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय के अगले कुलपति की नियुक्ति में सामाजिक न्याय, समान अवसर और संविधान की मूल भावना का सम्मान सुनिश्चत हो इस हेतु माननीय प्रधानमंत्री जी, महामहिम राष्ट्रपति महोदया जी, माननीय मुख्यमंत्री जी और महामहिम राज्यपाल जी को पत्र लिखकर इस महत्वपूर्ण पद पर अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति अथवा अन्य पिछड़ा वर्ग से किसी योग्य, अनुभवी एवं उत्कृष्ट शैक्षणिक व प्रशासनिक क्षमता वाले व्यक्ति की नियुक्ति के लिए निवेदन किया।
उच्च शिक्षा संस्थानों में समावेशी नेतृत्व ही लोकतांत्रिक मूल्यों और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का सशक्त आधार है।
#KGMU #SocialJustice #Representation #InclusiveLeadership #UttarPradesh
@narendramodi@rashtrapatibhvn@yadavakhilesh@governorofup
संविधान, सामाजिक न्याय और PDA की मज़बूत आवाज़, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष, पूर्व मुख्यमंत्री एवं सांसद, माननीय श्री @yadavakhilesh जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।
आपके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं निरंतर जनसेवा के सफल और प्रेरणादायी जीवन की मंगलकामनाएँ।
संविधान, सामाजिक न्याय और PDA की मज़बूत आवाज़, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष, पूर्व मुख्यमंत्री एवं सांसद, माननीय श्री @yadavakhilesh जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।
आपके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं निरंतर जनसेवा के सफल और प्रेरणादायी जीवन की मंगलकामनाएँ।