स्वामी विवेकानंद जी की पुण्यतिथि पर कोटि-कोटि नमन।
महान विचारक और भारत के अमर युगद्रष्टा थे। उनके विचार आत्मबल, सेवा और राष्ट्रभक्ति की प्रेरणा देते हैं। उनके आदर्श हमेशा हमारे मार्गदर्शक रहेंगे।
विश्व पर्यावरण दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ।
आइए, प्रकृति की रक्षा करें, पर्यावरण को सुरक्षित रखें और आने वाली पीढ़ियों के लिए एक स्वच्छ, हरित एवं स्वस्थ भविष्य का निर्माण करें।
प्रकृति बचाएँ, जीवन बचाएँ।
— युवा स्किल फाउंडेशन
"भारत रत्न डॉ. बाबासाहेब अंबेडकर जी की जयंती पर हार्दिक शुभकामनाएँ। उनके विचार एवं आदर्श हमें समानता, न्याय और शिक्षा के मार्ग पर सदैव प्रेरित करते रहेंगे।"
"शक्ति, समर्पण और निष्ठा के प्रतीक भगवान हनुमान जी के आदर्श हमें सदैव प्रेरित करते रहें।
युवा स्किल फाउंडेशन की ओर से हनुमान जयंती की हार्दिक शुभकामनाएं।"
"अहिंसा, सत्य और करुणा के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देने वाले भगवान महावीर के आदर्श हमें सच्चाई और शांति की राह दिखाते हैं।
युवा स्किल फाउंडेशन उनकी शिक्षाओं को विनम्र नमन करता है।
आप सभी को महावीर जयंती की हार्दिक शुभकामनाएं।"
"जो अपने आज को हमारे कल के लिए छोड़ गए,
जो हँसते-हँसते देश पर कुर्बान हो गए,
हमेशा के लिए वो हमारे दिलों में अमर हो गए।
उन शहीदों का ऋण हम कभी नहीं चुका सकते।"
युवा स्किल फाउंडेशन की ओर से शहीद दिवस पर विनम्र श्रद्धांजलि।
YUVA SKILL FOUNDATION की ओर से आप सभी को रंगों के पावन पर्व होली की हार्दिक शुभकामनाएँ!
रंगों की ये बौछार आपके जीवन में नई ऊर्जा, नई उम्मीद और नई सफलता लेकर आए।
आपके सपनों में उजाला हो, मेहनत में रंग हो और हर लक्ष्य पर आपकी जीत हो।
Happy Holi!
सभी साथियों को राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं!
77वां गणतंत्र दिवस “वंदे मातरम् के 150 वर्ष” के प्रेरक विषय के साथ मनाया जा रहा है।
आइए, लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा का संकल्प लें और विकसित व आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में सहभागी बनें।
जय हिन्द!