चिराग का भरोसा! 🤝
“चिराग का भरोसा” कार्यक्रम के तहत बिहार के विभिन्न बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में पार्टी के पदाधिकारियों द्वारा लगातार राहत सामग्री का वितरण किया जा रहा है।
इसी क्रम में आज मेरे संसदीय क्षेत्र हाजीपुर के राघोपुर अंतर्गत रुस्तमपुर में बाढ़ प्रभावित पीड़ित परिवारों के बीच राहत सामग्री का वितरण किया गया।
बिहार सरकार के माननीय मंत्री श्री संजय पासवान जी की माताजी के अस्वस्थ होने की सूचना पर आज राष्ट्रीय अध्यक्ष सह केंद्रीय मंत्री आदरणीय श्री @iChiragPaswan जी ने उनके आवास पर पहुंचकर उनसे मुलाकात की एवं उनके स्वास्थ्य की जानकारी लेते हुए शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।
आज वैशाली के देसरी प्रखंड में राष्ट्रीय अध्यक्ष सह केंद्रीय मंत्री आदरणीय श्री @iChiragPaswan जी ने पार्टी के प्रदेश महासचिव श्री हरिहर पासवान जी की पत्नी के निधन उपरांत शोक संतप्त परिजनों से मुलाकात कर संवेदनाएं व्यक्त की।
दलितों के साथ भेदभाव की चिंता जायज है, लेकिन आजादी के बाद लंबे समय तक सत्ता में रही कांग्रेस को भी आत्ममंथन करना चाहिए। आरोप-प्रत्यारोप नहीं, बल्कि ठोस प्रयासों से ही सामाजिक भेदभाव समाप्त होगा।
आज पटना में 70वीं BPSC परीक्षा के अभ्यर्थियों पर हुए लाठीचार्ज की तस्वीरें देखकर मन बेहद विचलित था। ऐसे समय में NDA के एक जिम्मेदार गठबंधन साथी होने के नाते छात्रों की उचित मांगों को सरकार तक पहुंचाना मेरी जिम्मेदारी भी थी।
आज पटना पहुंचते ही मैं धरनास्थल पर छात्रों के बीच पहुंचा, उनकी समस्याओं और मांगों को गंभीरतापूर्वक सुना।
इसके बाद माननीय मुख्यमंत्री श्री @samrat4bjp जी से मुलाकात कर BPSC अभ्यर्थियों, बेल्ट्रॉन अभ्यर्थियों एवं TRE-4 अभ्यर्थियों की मांगों और समस्याओं को उनके समक्ष मजबूती से रखा।
मेरा स्पष्ट मानना है कि युवाओं और अभ्यर्थियों की जायज मांगों का समाधान संवाद और संवेदनशीलता के साथ होना चाहिए। मुख्यमंत्री जी ने विश्वास दिलाया कि उनकी मांगों पर गंभीरतापूर्वक विचार कर शीघ्र सकारात्मक समाधान सुनिश्चित किया जाएगा।
राष्ट्रीय अध्यक्ष सह केंद्रीय मंत्री आदरणीय श्री @iChiragPaswan जी ने पटना में 70वीं BPSC परीक्षा के अभ्यर्थियों के धरनास्थल पर जाकर मुलाकात कर उनकी मांगों को गंभीरतापूर्वक सुनकर माननीय मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी जी से मुलाकात कर प्रदर्शन से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से सरकार के समक्ष रखा।
अभ्यर्थियों की उचित मांगों, उनकी समस्याओं एवं प्रदर्शन के दौरान हुई कार्रवाई को लेकर माननीय मुख्यमंत्री जी से सकारात्मक एवं गंभीरतापूर्वक चर्चा हुई। युवाओं के हितों की रक्षा और उनकी जायज मांगों के समाधान के लिए हरसंभव प्रयास जारी रहेगा।
आज #PMFMEConclave2026 के समापन पर योजना के उत्कृष्ट क्रियान्वयन के लिए राज्यों, आजीविका मिशनों, बैंकों, DNOs और DRPs को सम्मानित किया।
इन विजेताओं ने दिखाया है कि बेहतर समन्वय, समय पर ऋण, जमीनी मार्गदर्शन और निरंतर फॉलो-अप से केंद्र की योजना को जिले, ब्लॉक और उद्यमी तक प्रभावी ढंग से पहुंचाकर सूक्ष्म खाद्य उद्यमों को आगे बढ़ाया जा सकता है।
सभी पुरस्कार विजेताओं को हार्दिक बधाई।
मैंने 10 फरवरी 2020 को देश की संसद में भी स्पष्ट रूप से कहा था कि आरक्षण किसी को दी हुई खैरात नहीं, बल्कि एक संवैधानिक अधिकार है।
मेरी और मेरी पार्टी लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) की सोच बिल्कुल स्पष्ट है—आरक्षण को समाप्त करने की बात तो दूर, आरक्षण की समीक्षा भी हमें कभी स्वीकार्य नहीं है।
सामाजिक न्याय और संवैधानिक अधिकारों की रक्षा के लिए हमारी प्रतिबद्धता अटूट है।
आज #PMFMEConclave2026 के उद्घाटन सत्र को संबोधित किया।
माननीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी ने विकसित भारत की यात्रा में कृषि और खाद्य प्रसंस्करण को विशेष स्थान दिया है। इस संकल्प को आगे बढ़ाने की सबसे बड़ी ताकत हमारे छोटे और सूक्ष्म उद्यमी हैं, जो स्थानीय उपज में मूल्य जोड़ते हैं, रोजगार पैदा करते हैं और अपने जिलों की पहचान को बाजार तक पहुंचाते हैं।
#PMFME के माध्यम से हमारा प्रयास है कि ऐसे उद्यमियों को वित्त, तकनीक, गुणवत्ता, पैकेजिंग और बाजार का वह सहयोग मिले, जिससे वे छोटे कारोबार से मजबूत ब्रांड बनने की यात्रा तय कर सकें।
यही है स्वाद से समृद्धि की सोच।
#SwadSeSamriddhi
ॐ त्र्यम्बकं यजामहे सुगन्धिं पुष्टिवर्धनम्।
उर्वारुकमिव बन्धनान्मृत्योर्मुक्षीय मामृतात्॥
पवित्र माह सावन के अंतिम सोमवार के पावन अवसर पर अपने आवास पर विधिवत रुद्राभिषेक कर भगवान महादेव का पूजन-अर्चन किया और सभी के सुख, शांति, समृद्धि एवं कल्याण की प्रार्थना की।
It was wonderful and inspiring to meet the young students and women leaders of Mission ShakthiSAT, bringing together 12,000 girls from 108 countries to shape the future of space science. 🚀
My best wishes to the entire team for the First Orbit and Lunar Mission, which will be led by women and young students from across the globe.
May this historic mission inspire millions of girls to dream, innovate and lead. 🇮🇳
#MissionShakthiSAT #WomenInSpace #SpaceMission
इंडियन बेवरेज एसोसिएशन के प्रतिनिधियों एवं सदस्यों ने आज भेंट की। बैठक में पेय उद्योग से जुड़े विभिन्न विषयों, वर्तमान चुनौतियों और क्षेत्र के विकास की संभावनाओं पर सार्थक चर्चा हुई।
क्षेत्र के सतत विकास, निवेश, नवाचार और रोज़गार सृजन को बढ़ावा देने के लिए मेरा मंत्रालय सभी हितधारकों के साथ निरंतर संवाद और सहयोग के लिए प्रतिबद्ध है।
आज #PMFMEUdyamotsav के माध्यम से देशभर के सूक्ष्म खाद्य प्रसंस्करण उद्यमियों की उपलब्धियों का सम्मान करने का अवसर मिला।
#PMFMEScheme के अंतर्गत 2 लाख ऋण स्वीकृतियों का मील का पत्थर पार हुआ है। यह केवल एक संख्या नहीं, बल्कि लाखों परिवारों के आत्मविश्वास, उद्यमिता और औपचारिक अर्थव्यवस्था से जुड़ने की नई शुरुआत है।
#FoodProcessing #ViksitBharat
आज 17वें Agriculture Leadership Summit & Awards 2026 में मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित होकर कृषि, खाद्य प्रसंस्करण, नवाचार एवं किसानों की आय बढ़ाने में Value Addition की भूमिका पर अपने विचार साझा किए।
हमारा संकल्प है कि भारत केवल Food Producer ही नहीं, बल्कि Value-Added Food Products के क्षेत्र में भी विश्व का अग्रणी देश बने। किसानों की समृद्धि, तकनीकी नवाचार और गुणवत्ता आधारित कृषि ही विकसित भारत की मजबूत नींव हैं।
सभी पुरस्कार विजेताओं को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।
आज पार्टी के संस्थापक पद्म भूषण श्रद्धेय रामविलास पासवान जी की जयंती के अवसर पर देश के विभिन्न राज्यों असम, केरलम एवं गुजरात में पार्टी के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने श्रद्धांजलि अर्पित कर आशीर्वाद लिया।
आज उत्तर प्रदेश के लखनऊ में मेरे नेता - मेरे पिता, पार्टी के संस्थापक, पद्म भूषण श्रद्धेय रामविलास पासवान जी की जयंती महोत्सव के पावन अवसर पर उनकी तैलीय चित्र एवं भारत- रत्न बाबा साहब भीम राव अम्बेडकर जी की तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर आशीर्वाद लिया।
#राजनीति_के_महानायक
#RajneetiKeMahanayak #RamVilasPaswanJayanti2026
#NavSankalp
आज उत्तर प्रदेश के लखनऊ में आयोजित पार्टी के संस्थापक, पद्म भूषण श्रद्धेय रामविलास पासवान जी की जयंती महोत्सव सह नव-संकल्प सभा में उपस्थित कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों को संबोधित किया।
इस अवसर पर श्रद्धेय रामविलास पासवान जी के सेवा, सामाजिक न्याय और समता के विचारों को आगे बढ़ाने का संकल्प दोहराते हुए संगठन को और अधिक सशक्त बनाने का आह्वान किया।
#राजनीति_के_महानायक
#RajneetiKeMahanayak #RamVilasPaswanJayanti2026
#NavSankalp