गुर्जर आरक्षण आंदोलन से पाँचना बांध विवाद तक, सचिन पायलट की राजनीति ने यह दिखाया है कि नेतृत्व केवल जातीय पहचान से नहीं, बल्कि नीति, संवाद और दूरदर्शिता से परिभाषित होता है। उनकी राजनीतिक परिपक्वता उन्हें परंपरागत जातीय राजनीति से ऊपर एक नीतिगत व्यक्तित्व के रूप में स्थापित करती है।
I fondly remember and pay tributes to my father, Late Shri Rajesh Pilot ji, on his death anniversary.
A life well lived as an air force officer and then as a politician — dedicated to the nation and committed to public service.
His radiant smile and values continue to remind me of the path of service he believed in.
🙏
#राजेश_पायलट_अमर_रहे
@madandilawar@rajeduofficial@zeerajasthan_
अभी तक भी जारी नहीं हुआ शिविरा पंचांग - दो दिन बाद नवीन शैक्षणिक सत्र हो जाएगा प्रारंभ। शिक्षा विभाग राजस्थान जारी करता है सत्र पर्यंत होने वाले उत्सव, कार्यक्रम, परीक्षाएं एवं शिक्षक सम्मेलन सहित समस्त प्रमुख आयोजनों का तिथिवार कलैंडर।
"थानेदार नहीं बना पापा... क्योंकि मैं मंत्री का भतीजा नहीं था"
एक सपने के मरने की कहानी, जो किसी एक विकास की नहीं... हम सबकी है...
कमरे की एक दीवार पर अब भी वो टाइम-टेबल टंगा है, जिसमें सुबह 4 बजे से रात 11 बजे तक की पढ़ाई की योजना लिखी थी। कुछ जगहें फट चुकी हैं, एक कोने पर मां की उंगलियों का सिंदूर लगा है— जब उन्होंने पहली बार कहा था, बेटा थानेदार बनेगा, तो पूरे गांव में नाम होगा।
लेकिन अब उस कमरे में चुप्पी पसरी है। घड़ी की टिक-टिक और बाहर से आती मोटरसाइकिल की आवाज ही बताती है कि वक्त अभी चल रहा है। वरना उस कमरे के भीतर तो सब कुछ ठहर गया है— एक परीक्षा का रिजल्ट, एक नौकरी की उम्मीद, एक बेटे की हिम्मत... और एक पिता का भरोसा।
उसका नाम विकास था।
नहीं, विकास एक नाम नहीं है। वह उन हजारों युवाओं का चेहरा है, जिन्होंने एसआई भर्ती के नाम पर सिर्फ एक परीक्षा नहीं दी—उन्होंने अपने घर की आर्थिक तंगी, बहन की शादी का इंतजार, पिता की बीमारी और समाज के ताने भी पास किए।
“मम्मी पूछती है— क्या तेरी गलती थी बेटा?”
जब पेपर लीक की खबर आई तो विकास की मां ने पूछा, “तू तो ईमानदारी से पढ़ता था ना? फिर तेरा नाम क्यों नहीं आया?”
विकास कुछ नहीं बोला। वह जानता था कि मां इस सिस्टम को नहीं समझेगी। कैसे बताए कि अब परीक्षा पास करने के लिए पढ़ना नहीं, मंत्री से पहचान होनी चाहिए। अफसर की सिफारिश चाहिए। या फिर इतना पैसा कि डमी कैंडिडेट को बैठा सको-जैसे छम्मी विश्नोई ने किया।
400 नकली थानेदार और एक असली बेरोजगार
जब एसओजी की रिपोर्ट आई कि इस भर्ती में 400 से ज्यादा फर्जी एसआई चुने गए तो विकास को उम्मीद जगी-शायद अब कुछ होगा। लेकिन जब सरकार ने भर्ती रद्द नहीं की, तब पहली बार उसे गुस्से से ज्यादा डर लगा।
डर कि ये सिस्टम अब बदलने वाला नहीं।
डर कि उसके जैसे लाखों लड़कों की जगह वो लोग वर्दी पहनेंगे, जो कभी परीक्षा देने ही नहीं आए।
सपनों की सुपारी
हनुमान बेनीवाल और मनोज मीणा शहीद स्मारक पर बैठे हैं। सातवां दिन है। बार-बार कह रहे हैं कि ये भर्ती रद्द हो, कि जांच सीबीआई से हो, कि मंत्री का नाम सामने आए जिसने रिश्वत ली।
लेकिन विकास जैसे लाखों युवाओं के लिए यह राजनीतिक बयान नहीं, निजी दुख है। उन्हें फर्क नहीं पड़ता कौन बोल रहा है-फर्क इस बात से है कि कोई बोल तो रहा है।
क्योंकि सरकार तो चुप है।
“सिर्फ थानेदार नहीं बना, मां का सपना भी मरा है”
अब विकास फिर से पढ़ने की कोशिश करता है। लेकिन हर बार किताब खोलते ही सामने वो खबरें घूमने लगती हैं-"डमी कैंडिडेट से परीक्षा दिलवाई गई", "मंत्री का नाम सामने आया", "पेपर लीक का मास्टरमाइंड विदेश में घूम रहा है..."
वो पढ़ता है, लेकिन शब्द घुल नहीं पाते। शायद इसलिए कि वह जान चुका है-यह देश अब सिर्फ मेहनत से नहीं चलता। यहां अब 'कनेक्शन' पास होते हैं, 'पैसे' टॉप करते हैं, और 'ईमानदार' रिजेक्ट हो जाते हैं।
पापा की आंखें अब भी इंतजार करती हैं
विकास के पापा अब उससे आंख नहीं मिलाते। न शिकायत है, न भरोसा। बस एक चुप्पी है-जो हर उस पिता की आंखों में है, जिसने अपने बेटे के लिए खेत बेचा, दुकान गिरवी रखी, और बेटी की शादी टाल दी... इस उम्मीद में कि एक दिन वर्दी उसकी शान बनेगी।
लेकिन आज वही बेटा घर में बैठा है। बेरोजगार। शर्मिंदा नहीं, लेकिन टूट चुका।
और सरकार...?
सरकार कहती है जांच चल रही है। सरकार कहती है सुरक्षा दी जाएगी। सरकार कहती है... बहुत कुछ।
लेकिन सरकार ये नहीं कहती कि नौकरी का सपना देखने वाला लड़का जब टूटता है, तो देश का भरोसा भी दरकता है।
कहानी खत्म नहीं हुई है...
क्योंकि विकास जैसे युवाओं ने अब लड़ने का फैसला किया है। बेनीवाल जैसे नेता उनके संघर्ष को आवाज दे रहे हैं। कोर्ट, मीडिया, सड़क-हर जगह ये जंग जारी है।
लेकिन असल लड़ाई वहां है जहां पसीना बहता है, जहां मां दाल में पानी बढ़ाकर पढ़ाई का खर्च निकालती है, जहां बाप खुद की बीमारी छुपाकर बेटे को कोचिंग भेजता है।
वहां ये सिस्टम अभी भी एक उम्मीद से टिका है।
(यह कहानी एक काल्पनिक पात्र ‘विकास’ के जरिए उन लाखों युवाओं की सच्चाई को दर्शाती है जो एसआई भर्ती जैसे घोटालों से टूट चुके हैं। यह किसी एक भर्ती की नहीं, एक पीढ़ी के सपनों की कहानी है।)
#NaukriSeries | #NaukriWithArvind
@hanumanbeniwal@manojmeena
अद्वितीय जोश,ऊर्जा और उत्साह के अनुभवों का बेजोड़ संगम@alokrajRSSBआप हमेशा युवाओं के हित में सदैव तत्पर रहते है उसी की बदौलत रीट L1 के अभ्यर्थियों की मानसिक तनाव की स्थिति को समझा तत्पश्चात रिज़ल्ट प्रकाशित 18-21जून को सूचीबद्ध है रीट L1 सभी अभ्यर्थी आपका आभार प्रकट करते रहे
"कर्नल किरोड़ी सिंह बैंसला को 'जिब्राल्टर की चट्टान' और 'इंडियन रैंबो' के नाम से जाना जाता था। उनका सपना था कि हर व्यक्ति को अच्छी सेहत और शिक्षा मिले। विशेष रूप से उन्होंने बालिका शिक्षा पर ज़ोर दिया। बाल विवाह और दहेज प्रथा को समाप्त करने के लिए काम किया। उनका मानना था कि एक बेटी का शिक्षित होना तीन परिवारों का कल्याण करता है।"
📍मूंडिया (टोडाभीम) , गंगापुर सिटी
और इंदिरा गांधी ने ऐसे बना दिया राजेश पायलट का रिश्ता राजस्थान से
आज राजेश पायलट की पुण्यतिथि है। वे हमारे बीच होते तो अस्सी बरस के होते। कल्पना करिए कि अस्सी साल के राजेश पायलट कैसे लगते और किस तरह के भाषण दे रहे होते।
एक बेहद निर्धन परिवार में पले-बढ़े राजेश्वरप्रसाद इतने ब्रिलिएंट स्टूडेँट थे कि उन्होंने उस सेंट स्टीफ़ेंस कॉलेज में एडमिशन ले लिया, जहाँ से नूरूद्दीन अहमद, अमिताव घोष, गोपाल कृष्ण गांधी, सुचेता कृपलानी, राजमोहन गांधी, रामचंद्र गुहा, निर्मल वर्मा, गोपीचंद नारंग जैसी शख़्सियतें निकलीं।
राजेश पायलट का मूल नाम राजेश्वरप्रसाद था और उन्होंने भरतपुर संसदीय क्षेत्र का टिकट मिलने के बाद संजय गांधी की सलाह पर यह नाम बदला था।
राजेश पायलट के जीवन की कहानी बहुत ही दिलचस्प और प्रेरणादायी है। ख़ासकर उन युवक-युवतियों के लिए, जिनके पास पैसा नहीं है और वे इसके बावजूद राजनीति में आकर देश के लिए कुछ करना चाहते हैं।
लेकिन दु:खद है कि राजेश पायलट के प्रेरक जीवन को किसी अच्छे राजनीतिक लेखक ने शब्दों में नहीं पिरोया है। उनकी एक हृदयस्पर्शी जीवनी कुछ साल पहले उनकी सहधर्मिणी रमा पायलट ने लिखी थी, जिसमें कई दिलचस्प घटनाएं और जीवन के दु:खदर्द और संकटों को बहुत ही शालीन तरीके से पिरोया गया है। लेकिन एक पत्नी अपने पति के बारे में लिखे तो उसकी अपनी आंतरिक और बाहरी सीमाएं होती हैं।
आज हम ऐसे युग में हैं, जब नैतिक रूप से गिरे हुए लोगों को प्रेरक और सफल रूप से प्रस्तुत किया जाता है और लोग उनके संपर्क में होने से गर्व महसूस करते हैं। यही वजह है कि आज राजनीति, कला, संंस्कृति और मीडिया की वीथिकाओं में पतनशीलता भी गर्वीले एहसास के साथ टहलती है।
राजेश पायलट जीवन की धूल चाट कर बड़े हुए थे। उस धूल में गोधूलि के उन कणों का अंबार था, जिनसे किसी भी खेतिहर और पशुपालक परिवार के जीवन का सुनहरा भविष्य बनता है।
जिस व्यक्ति ने गायें नहीं पालीं, वह नहीं जानता कि जीवन और उसमें गोधूलि की क्या महत्ता है। जो गाय नहीं पालते और गाय को सिर्फ़ और सिर्फ़ पवित्र पशु मानते हैं, उन्हें गोधूलि की महत्ता स्वप्न में भी पता नहीं चल सकती।
मेरे अपने पिता और माँ गाएँ और भैंसें तो पालते ही थे; लेकिन उनका पारिवारिक काम पीढ़ियों से घोड़े पालने का था। गायों और भैंसों का सारा दूध घोड़ों को पिलाया जाता था और खेत से आने वाले जौ और चने घोड़ों को ही खिलाए जाते थे।
मैं समझ सकता हूँ कि राजेश पायलट के जीवन में गौ पालन से लेकर सेेंट स्टीफ़न तक जाने के दौरान कैसी चुनौतियां रही होंगी। रमा पायलट ने इसके कई कोमल और हृदयस्पर्शी संस्मरण अपनी पुस्तक में लिखे हैं।
राजेश पायलट तूफ़ानों से लड़े, कई बार गिरे और बार-बार खड़े हुए। वे मिट्टी से सोना खोदने वाले और इस्पात मोड़ने वाली शख़्सियत साबित हुए थे।
एक अकल्पनीय क़ामयाबी पाने वाले राजेश्वर प्रसाद ने जब वायु सेना से पायलट की असाधारण नौकरी छोड़कर राजनीति में आना चाहा और इस दौरान इंदिरा गांधी से हुई मुलाकातों की बातें इंदिरा गांधी और संजय गांधी का एक अलग ही चेहरा प्रस्तुत करती हैं। वे क्या लोग थे, जिनसे मिलना इतना आसान था।
राजेश पायलट इंदिरा गांधी से आशीर्वाद लेने गए और कहा कि वे प्रधानमंत्री चौधरी चरणसिंह के ख़िलाफ़ बागपत चुनाव लड़ना चाहते हैं तो उन्होंने उन्हें नौकरी न छोड़ने और बाद में किसी दिन अपनी पत्नी को भेजने के लिए कहा।
रमा पायलट जब इंदिरा गांधी से मिलने गईं तो वे उनकी मॉडर्न वेशभूषा देखकर एकबारगी अवाक् रह गईं और उन्हें पहचान नहीं पाईं। इंदिरा गांधी ने समझा था कि गुर्जर परिवार के इस युवक की पत्नी की वेशभूषा ठेठ ग्रामीण होगी।
इंदिरा गांधी के हस्तक्षेप के बावजूद 1980 में राजेश पायलट को बाग़पत से टिकट नहीं मिला। इसकी एक लॉजिकल वजह भी थी। इस सीट पर रामचंद्र विकल की दावेदारी थी, जो गुर्जर ही थे और आर्यसमाज के बहुत बड़े सुधारक रहे थे। महात्मा गांधी की हत्या ने विकल को इतना झकझोर दिया था कि उन्होंने अपना पूरा जीवन काँग्रेस को समर्पित कर दिया था। उन्होंने काफ़ी भूमि भी निर्धनों को दे दी थी। लेकिन चरणसिंह के सामने वह चुनाव विकल बुरी तरह हार गए थे।
बागपत का टिकट घोषित होने के बाद निराश राजेश पायलट और रमा पायलट अपने स्कूटर से एयरपोर्ट पर जाकर हैदराबाद उड़ान भरती इंदिरा गांधी से मिले तो उन्होंने मुस्कुराकर दोनों को देखा और हुँम्ममम के साथ अभिवादन का जवाब देकर चली गईं। उसी शाम संजय गांधी ने राजेश पायलट को टेलीफ़ोन करके बुलवाया और इसके बाद जो हुआ, उसने राजस्थान की राजनीति की एक नई इबारत लिख दी।
आज अगर सचिन पायलट जैसा नेता राजस्थान में है तो उस शाम की वजह से है, जब राजेश पायलट को भरतपुर चुनाव लड़ने के लिए भेजा गया। राजेश पायलट और उनकी पत्नी रमा के लिए भरतपुर एक नया इलाक़ा था और इसका नाम भी ठीक से उन्होंने नहीं सुना था।
राजनीति में इन्सान भले कितना भी बूढ़ा हो जाए, वह सत्ता का मोह कभी छोड़ नहीं सकता। वह अपने जीवन की पूरी नेक कमाई लुटा देना पसंद करता है; लेकिन अपने जीवन के अस्ताचल में सम्मान से कभी विदाई नहीं लेना चाहता और अपने जीवन के अर्जित पुण्यों और ख्यातियों को उसी रथ के पहिए से ख़ुद कुचल डालता है, जिस पर सवार होकर वह कभी राजनीति के नभ में सूर्य की तरह अवतरित हुआ था।
राजनीति का सूर्य अब अब नया रथ लेकर तैयार था और एक नए चेहरे को ला रहा था।
अपने युवा काल में संसद में गरजने और अपने तर्कों से सरदार पटेल जैसे नेता को भारतीय संविधान सभा में पराभूत करने वाले राजबहादुर के साथ भी यही समस्या हुई कि वे राजनीति से समय पर संन्यास नहीं ले पाए और काँग्रेस हाईकमान के लिए बड़ी समस्या बन गए। आख़िर हाईकमान को टिकट काटनी पड़ी तो राजस्थान से कोई नेता तैयार नहीं हुआ। वह इलाक़ा ब्रजेश्वरसिंह और नत्थीसिंह जैसे नेताओं के दबदबे से आक्रांत था।
राजेश पायलट राजेश्वर प्रसाद के रूप में जयपुर पीसीसी आए तो पीसीसी चीफ जगन्नाथ पहाड़िया ने पहचाना नहीं।
राजेश पायलट ने भरतपुर से उम्मीदवार होने के बारे में कहा तो पहाड़िया और दूसरे नेताओं ने उपहास किए।
लेकिन जब एक सामान्य जगन्नाथ को सीएम पहाड़िया बनाने वाले संजय गांधी ने ही फ़ोन किया तो पहाड़िया कुछ पसीजे और उन्होंने अपनी गांधी टोपी संभालते हुए पायलट को बैठने के लिए कहा।
वैसे राजस्थान की राजनीति में नए और नौजवानों के प्रति असहिष्णुता का भाव बहुत गहरा है।
पहाड़िया भी जब पहली बार सीएम बने थे तो उनके दलित होने की वजह से बहुत उपहास किया गया और जातिवादी वर्चस्व वाला सवर्णवाद उनकी राजनीतिक बलि लेने को कामयाब हो गया।
राजेश पायलट ने नामांकन भरा तो उसे किसी चूक से रद्द करवाने और नामांकन पत्र में कोई गंभीर त्रुटि रखवा देने वाले काम भी शुरू हो गए। राजेश पायलट को संजय गांधी ने इन सब बातों के बारे में समय पर नहीं चेताया होता तो उस दौर के काँग्रेसी पायलट को बहुत पहले वापस भेज देते। लेकिन गांधी-नेहरू परिवार इस सबको लेकर हमेशा ही सजग रहा है। उस समय उनकी कुचालों कामयाब हो जातीं तो शायद जनता दल के नेता नत्थीसिंह निर्विरोध ही चुनाव जीत जाते।
लेकिन जैसा कि कहते हैं, वह जन मारे नहीं मरेगा। नहीं मरेगा। जो जीवन की आग जला कर आग बना है। ऐसा राजेश पायलट के साथ ही नहीं, बहुत सी शख़्सियतों के साथ होता है। भले वे किसी भी दल या विचार में हों या किसी भी क्षेत्र में।
राजेश पायलट को आम कार्यकर्ताओं ने चुनाव जितवाया और राजस्थान की एक धारा में बहती राजनीति को बदल दिया।
1984 में भरतपुर नवलकिशोर शर्मा आ गए तो पायलट दौसा शिफ़्ट किए गए। वे भाजपा के नाथूसिंह के मुक़ाबले भारी मतों से विजयी हुए।
1989 में काँग्रेस की प्रदेश लीडरशिप ने ऊटपटांग निर्णय लिए और पायलट को वापस भरतपुर और नवलकिशोर शर्मा दौसा शिफ़्ट हुए और कई सीटें हारे। इसमें भरतपुर भी हारे और दौसा भी।
भरतपुर में जनता दल के विश्वेंद्रसिंह जीते तो दौसा में भाजपा के नाथूसिंह। 1991, 1996, 1998 और 1999 में पायलट दौसा से फिर जीते। उनका निधन साल 2000 में आज ही के दिन हुआ और उप चुनाव में 2000 में रमा पायलट जीतीं। 2004 में सचिन पायलट ने पहला चुनाव लड़ा और वे भी जीते। साल 2009 के चुनावों में पुनर्सीमांकन में यह सीट आरक्षित हो गई।
इसके बाद की कहानी संभवत: राजस्थान के सब लोगों को पता है।
राजेश पायलट को राजनीति में आने की तब सूझी जब कृषि मंत्रालय के हेलीकॉप्टर से किसानों की फ़सलों पर पेस्टीसाइड का छिड़काव कर रहे थे।
मुझे याद है, मैं घमूड़वाली में छठी कक्षा में था तो वे घमूड़वाली, बींझबायला और 36 एलएनपी के बीच के इलाके़ में हेलीकॉप्टर से पेस्टीसाइड छिड़काव के लिए वे आए थे तो हमारा पूरा स्कूल वहीं आ गया था। उस समय उन्होंने बहुत बच्चों से हाथ मिलाया, बातचीत की और सबसे अच्छा पढ़कर आगे बढ़ने का एक पूरा लेक्चर ही दे दिया था। उन्होंने सबको हेलीकॉप्टर के बारे में बताया।
राजेश पायलट ने जब हेलीकॉप्टर से किसानों की फ़सलों पर से उड़ान भरी तो उन्होंने देखा कि किसानों के हालात कितने बदतर हैं। ये हालात कैसे सुधरें और इसी जन्म में, इस जीवन में कैसे सुधरें तो इसका रास्ता राजनीति से होकर ही आता है।
जिन लोगों ने खेती नहीं की, पशुपालन नहीं किया और जिन्होंने सिर्फ़ बेचना और ख़रीदना ही सीखा है, उस संस्कृति से निकले लोग अगर राजनीति में भी जाएंगे और सत्ता भी हासिल करेंगे तो किसानों की समृद्धि को सुसंस्कृत राह पर लाने के बजाय इसे मौत की राह पर डालकर मुनाफ़े की चमक दिखाएंगे।
हिंदुस्तान के किसान को तब मान मिलता है जब लहलहाते खेतों में अनाज के साथ गीत भी उपजते हैं। जहाँ क्लेश मिटते हैं और जहाँ फूल खिलते और त्राण मिलता है, जहाँ वृक्षों की कटाई पाप होती है और इन्सान की धड़कनें जाति, धर्म और काला-गोरा देखने के बजाय हृदय में ऐसे ज्ञान उपजता है, जिससे जीवन में साम्य भाव की रोशनियां झरती हैं।
राजेश पायल को किसान और जवान से बहुत प्रेम था और उनकी राजनीति उस राह पर एक अंतिम गंतव्य तक पहुंचती, उससे पहले वे एक दु:खद दुर्घटना में चले गए।
राजस्थान की राजनीति में विभिन्न दलों में लोकतांत्रिक युग में जो बेहतरीन नेता हमें मिले हैं, उनमें राजेश पायलट एक थे। दमकते नक्षत्र सी उस शख़्सियत को सुप्रसिद्ध कवि केदारनाथ अग्रवाल की इन पंक्तियों के साथ असीम प्रणाम :
हम जिएँ न जिएँ दोस्त
तुम जियो एक नौजवान की तरह,
खेत में झूम रहे धान की तरह,
मौत को मार रहे बान की तरह।
हम जिएँ न जिएँ दोस्त
तुम जियो अजेय इंसान की तरह
मरण के इस रण में अमरण
आकर्ण तनी
कमान की तरह!
#RajeshPilot #SachinPilot @SachinPilot
किसान नेता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वर्गीय श्री राजेश पायलट जी की 24वीं पुण्यतिथि पर उन्हें कोटि कोटि नमन करता हूं।
#राजेश_पायलट_अमर_रहे@SachinPilot