सोशल मीडिया पर इन दिनों तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और अभिनेता विजय थलापति के नाम से एक पोस्ट तेजी से वायरल हो रही है। इस पोस्ट में लिखा है, "जब फैक्ट्रियां बंद थीं तो नदियों का पानी साफ हो गया था, अगर कुछ न्यूज चैनल भी बंद हो जाएं तो देश का माहौल भी साफ हो जाएगा।"
इस कथित बयान को लेकर सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई है। कुछ लोग इसे मीडिया पर तीखा हमला बता रहे हैं, जबकि कुछ यूजर्स इस बयान का समर्थन करते हुए इसे देश में फैल रही नकारात्मकता और सनसनीखेज खबरों से जोड़ रहे हैं।
हालांकि, इस बयान को लेकर अलग-अलग दावे किए जा रहे हैं और इसके आधिकारिक स्रोत की स्पष्ट पुष्टि नहीं हो पाई है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रही किसी भी पोस्ट या बयान को सच मानने से पहले उसके आधिकारिक स्रोत और विश्वसनीय जानकारी की जांच करना जरूरी है।
मानवता अभी भी जिंदा है।❤️
भीषण गर्मी में विरोध प्रदर्शन कर रहे सोए हुए लोगों को एक मुस्लिम बुजुर्ग सुबह 4:30 बजे हाथ के पंखे से हवा जलते हुए दिखे। धर्म और राजनीति से ऊपर उठकर, यह वीडियो निस्वार्थ सेवा और आपसी प्रेम की एक खूबसूरत मिसाल है।